मुंबईकरों से मनपा का आह्वान… रखो साफ-सफाई १८,०५२ स्थानों पर डेंगू फैलानेवाले मिले एडीज मच्छर

मुंबईकरों से मनपा का आह्वान… रखो साफ-सफाई १८,०५२ स्थानों पर डेंगू फैलानेवाले मिले एडीज मच्छर

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश

मुंबई : मुंबई में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। इसी में मनपा के संबंधित विभाग ने करीब २० हजार ऐसे स्थानों को ढूंढ़ निकाला है, जहां डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर मिले हैं। इन्हें रोकने के लिए मनपा ने ४५,३७,२४७ जगहों पर पहुंचकर जांच की। इस जांच में १८,०५२ स्थानों पर डेंगू फैलानेवाले एडीज मच्छर मिले। इसी तरह २,१२,५४१ स्थानों की हुई जांच में २,२१४ ऐसी जगह मिली, जहां मलेरिया के एनिफिलिस मच्छर पाए गए। इसे देखते हुए मनपा ने मुंबईकरों से आह्वान किया है कि भाई (भाया) अपने परिसरों को साफ-सुथरा रखें क्योंकि अब शहर में मेलरिया और डेंगू आ गया है।

Read More माहिम में निजी संपत्ति में कब्ज़ा कर पैसे मांगने के आरोप में 5 और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें कि बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए मनपा मच्छरों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए सालभर घर-घर और प्रतिष्ठानों का दौरा करती है। इस बीच जांच के दौरान डेंगू और मलेरिया फैलानेवाले मच्छर पाए जाते हैं, तो उन्हें नष्ट कर देती है। बता दें कि एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू और एनोफिलीज स्टीफेंस के काटने से मलेरिया होता है।

Read More भिवंडी : खाना पसंद नहीं आया तो पति ने पत्नी को पीटा... ससुराल वालों पर भी केस दर्ज 

मनपा द्वारा मलेरिया फैलाने के लिए मददगार साबित होनेवाले कुओं, पानी की टंकियों, स्वीमिंग पूलों आदि की जांच की गई। इसी तरह डेंगू को फैलाने के लिए जिम्मेदार पानी की पाइप, टायर, कबाड़, पेट्री लेट्स, फेंगशुई प्लांट, मनी प्लांट आदि की जांच की गई। ३१ मई तक चले इस जांच के दौरान डेंगू के मच्छरों की उत्पत्ति में मददगार १८,०५२ छतों, २,६२४ टायरों और १,२६,४३७ विषम वस्तुओं को हटाया गया।

Read More मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका खारिज मुंबई: मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका खारिज
मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने...
नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
नवी मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी में  व्यवसायी ने ₹2.74 करोड़ गंवाए
ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश
मुंबई : चोरी की घटना को पुलिस ने 13 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया
मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 
मुंबई : डीसीपी स्तर के 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media