विमान जैसा नियम अब रेलवे में भी लागू…ज्यादा सामान हुआ तो देना पड़ सकता जुर्माना !

विमान जैसा नियम अब रेलवे में भी लागू…ज्यादा सामान हुआ तो देना पड़ सकता जुर्माना !


Rokthok Lekhani

मुंबई : ट्रेन में मनचाहा सामान नहीं ले जा सकते। अगर आपके पास तय मानक से ज्यादा सामान है तो रेलवे आपसे जुर्माना वसूलेगी। असल में रेलवे ने अब यात्रियों के लगेज पर लगाम लगा दिया है। बता दें कि रेलवे की एक नई गाइडलाइन के अनुसार अगर यात्री के पास ज्यादा सामान हुआ तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है। असल में ये नियम फ्लाइट में देखा जाता था, लेकिन अब से रेलवे में भी लागू किया जा रहा है।

Read More 65 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट से 2.5 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी; निवेश के नाम पर फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी

रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों से ट्रेन में यात्रा करने के दौरान जरूरत से ज्यादा सामान लेकर सफर न करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि अगर लगेज ज्यादा हुआ, तो सफर का मजा आधा हो जाएगा। अधिक सामान के साथ ट्रेन में सफर न करें। सामान अधिक होने पर पार्सल ऑफिस में जाकर लगेज बुक करा सकते हैं। रेलवे के नियमों के अनुसार, यात्री ट्रेन के सफर के दौरान ४० से ७० किलोग्राम तक सामान के साथ यात्रा कर सकते हैं। अगर कोई इससे अधिक सामान पर यात्रा करता है, तो उससे किराया वसूला जाएगा। वैसे रेलवे के कोच के हिसाब से सामान का वजन अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

Read More मुंबई नगर निगम के नियम अमान्य, रेलवे का बोर्ड हटाने से इनकार

रेलवे के अनुसार, यात्री स्लीपर क्लास में अपने संग ४० किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। वहीं एसी टू टियर तक ५० किलो सामान ले जा पाएंगे। दूसरी ओर, फस्र्ट क्लास एसी ७० किलो तक सामान यात्री ले जा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी यात्री को ज्यादा सामान के साथ यात्रा करते हुए देखा जाता है, तो उसे अलग से सामान रेट का छह गुना देना पड़ेगा। यानी अगर किसी व्यक्ति के सामान का ४० किलो से अधिक वजन है और वो ५०० किमी तक की यात्रा कर रहा है तो यात्री केवल १०९ रुपए का भुगतान करके इसे लगेज वैन में बुक करवा सकता है। वहीं अगर यात्री सफर के बीच में ज्यादा सामान के साथ पाया जाता है, तो उसे ६५४ का जुर्माना देना पड़ेगा।

Read More गोरेगांव में एक नई आवासीय परियोजना शुरू करेगा म्हाडा...

Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार

Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार

Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार


Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार

Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media