मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण… मनपा का निर्णय, २०,००० से २५,००० तक बढ़ेगी जांच

मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण… मनपा का निर्णय, २०,००० से २५,००० तक बढ़ेगी जांच

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !

मुंबई : मुंबई में पिछले महीने से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के कारण मनपा ने जांच की संख्या बढ़ाने का पैâसला किया है। वर्तमान समय में प्रतिदिन ७,००० से १०,००० जांच हो रही है। एक सप्ताह में इसे २०,००० से २५,००० तक बढ़ाया जाएगा। मतलब मनपा जांच बढ़ाकर कोरोना को वंâट्रोल में रखेगी और मुंबईकरों पर आंच नहीं आने देगी।

Read More स्पा के अंदर हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार

इससे मरीजों का पता लगाते हुए जल्द से जल्द उपाय योजनाएं कर महामारी को रोकना आसान होगा। साथ ही कोरोना से भी बचाव संभव होगा। यह जानकारी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने दी। उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में कोरोना को नियंत्रित कर लिया गया था। रोजाना मरीजों की संख्या घटकर ३५ ही रह गई थी। हालांकि मुंबई में मई की शुरुआत से ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Read More 4 हाउजिंग सोसाइटीज में पानी भरा; लोगों को सोसाइटी छोड़कर जाना पड़ा

मुंबई में सक्रिय रोगियों की संख्या एक मई को ६२८ थी, जो एक जून तक पांच गुना बढ़कर २,१७० हो गई। मई के पहले सप्ताह में ९२ तक दर्ज मरीजों की दैनिक संख्या अब सीधे ७०० के आसपास पहुंच गई है। मानसून की शुरुआत के साथ ही मरीजों की संख्या में इजाफा होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में मनपा प्रशासन ने कोरोना परीक्षण की रफ्तार बढ़ाते हुए रोकथाम के लिए उपाय योजनाएं करने का निर्णय लिया है।

Read More राज ठाकरे के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर संजय राउत ने कसा तंज...

मुंबई में इस समय ७ से १० हजार तक जांच की जा रही है, जबकि सकारात्मकता दर बढ़कर ९ प्रतिशत हो गई है। मनपा में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि बीते दो सालों में कोरोना के चलते नागरिकों द्वारा बरती गई सावधानियों के चलते गैस्ट्रो के मामले कम हुए हैं। हालांकि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इससे मानसून के दौरान गैस्ट्रो के मरीजों में इजाफा होने की संभावना है। मानसूनी बीमारियों की रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं, साथ ही १५ हजार बेड तैयार रखे गए हैं।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
कक्षा 11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media