महाराष्ट्र विधानभवन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा…

महाराष्ट्र विधानभवन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा…

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे में फर्जी अफसर बनकर बिल्डर से 8 लाख की मांगी फिरौती, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

मुंबई : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन उम्मीदवारों ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानभवन में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल उपस्थित थे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के तीनों उम्मीवार विजयी होंगे।

Read More महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के तीन राज्यसभा सदस्य थे। आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे तथा पूर्व सांसद धनंजय महाडीक ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। भाजपा किसी भी कीमत पर राज्यसभा चुनाव में विधायकों की तोड़फोड़ नहीं चाहती थी लेकिन शिवसेना ने दो उम्मीदवारों का नामांकन भरवाया है। विधायकों की तोड़फोड़ रोकने के लिए शिवसेना को एक नामांकन वापस लेना चाहिए।

Read More भिवंडी : खाना पसंद नहीं आया तो पति ने पत्नी को पीटा... ससुराल वालों पर भी केस दर्ज 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि हैं। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए बतौर मुख्यमंत्री बहुत ही उम्दा काम किया था लेकिन शिवसेना की ओर से विश्वासघात किया गया। इसी तरह का विश्वासघात शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव में दो नामांकन दाखिल कर किया है। इस चुनाव में शिवसेना को करारा जवाब दिया जाएगा।

Read More Mumbai-Ahmedabad Bullet Train परियोजना के तहत 300 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा हुआ

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि भाजपा पहले से ही तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली थी। संभाजी राजे के कंधे पर भाजपा खेल खेलना चाहती थी लेकिन जब संभाजी राजे ने चुनाव न लड़ऩे की घोषणा की तो भाजपा ने अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतार दिया। संजय राऊत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के पास संख्या बल के हिसाब से चार उम्मीदवार आसानी से जीत सकते हैं। इसलिए भाजपा को अपने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन वापस लेना चाहिए। इस चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी के नेता तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सजग हैं।

महाविकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी पक्ष राकांपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को तथा कांग्रेस पार्टी ने इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। इमरान प्रतापगढ़ी को बाहरी उम्मीदवार माना जा रहा है, जिससे महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी में नाराजगी फैली हुई है। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 42 विधायकों के वोट की जरूरत है।

उधर, भाजपा के पास खुद भाजपा के 106 विधायक, आरएसपी 1, जनसुराज्य 1 और निर्दलीय 5 विधायक इस तरह कुल 113 विधायकों का संख्या बल है। इस तरह भाजपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए सिर्फ 13 विधायकों के वोट की जरूरत है। इसी तरह वर्तमान में महाविकास अघाड़ी सरकार के पास 169 विधायक हैं। इनमें शिवसेना के पास 55, राकांपा के पास 54, कांग्रेस के पास 44, अन्य दलों के 8 और निर्दलीय 8 विधायक शामिल हैं।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की...
नवी मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी में  व्यवसायी ने ₹2.74 करोड़ गंवाए
ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश
मुंबई : चोरी की घटना को पुलिस ने 13 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया
मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 
मुंबई : डीसीपी स्तर के 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
मुंबई : विधायक अर्जुन खोतकर के पीए किशोर पाटील के रूम से 1 करोड 84 लाख रुपये की नगदी बरामद

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media