बांद्रा इलाके के क्लब में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया

बांद्रा इलाके के  क्लब में ब्रिटिश महिला से  छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया

मुंबई:मुंबई के बांद्रा इलाके के एक क्लब में ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है, जब ब्रिटिश दूतावास में काम करने वाली महिला (44) अपने पति और दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी।

Read More मीरा-भायंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹13.61 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब महिला वॉशरूम गई तो आरोपी (35) ने उससे छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला अपनी टेबल पर लौटी और पति व दोस्तों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे आरोपी की तरफ दौड़े तथा उसे पकड़ लिया।

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Read More मुंबई में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट का असर; जानिए नए रेट

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में हुई है, जिसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 ए (अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क और यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य का प्रदर्शन) के तहत गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि आरोपी एमबीए ग्रैजुएट है।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

Tags: