संजय राउत हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे भड़काने की साजिश रचने वालों के खिलाफ लड़ रही शिवसेना

संजय राउत हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे भड़काने की साजिश रचने वालों के खिलाफ लड़ रही शिवसेना

मुंबई:शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पार्टी हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे भड़का कर देश को विभाजित करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ लड़ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह के प्रयासों का विरोध करने पर खुशी महसूस कर रहे होंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक दिन पहले उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार पर ”हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए लोगों को गिरफ्तार” करने को लेकर निशाना साधा था, जिसके बाद राउत का यह बयान सामने आया है।

Read More माहीम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रहेजा अस्पताल गेट के बाहर 6 आरोपियों ने किया हमला; 5 हिरासत में

भाजपा नेता चौबे ने पुणे में संवाददाताओं से कहा था, ” मैं देख रहा हूं कि यहां लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करने और भगवान राम का नाम लेने पर गिरफ्तार किया गया। ठाकरे साहब (शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे) की आत्मा को इससे ठेस पहुंचेगी।”

Read More मुंबई में ऑनलाइन लोन ऐप गैंग पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा: बैंक कर्मचारी और परिवार को धमकाने वाले 6 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति ने पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणा दंपति के घर के बाहर हंगामा किया था। बाद में पुलिस ने राणा दंपति को राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया था।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के जन्मदिन पर MNS का बड़ा ऐलान, दोपहिया चालकों को ₹5 प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल

केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ” उन्हें (चौबे) बाला साहेब ठाकरे के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। शिवसेना ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ रही है, जोकि हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे भड़का कर इस देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं। बाला साहेब ठाकरे ऐसा करने के लिए हम पर फूल बरसाएंगे, वह हमें ऐसा करते देखकर प्रसन्न होंगे।

Read More एमआईडीसी पुलिस ने सुलझाया 60 लाख की ज्वेलरी चोरी का फर्जी मामला, कर्मचारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को एक दलित और वनवासी करार दिये जाने संबंधी एक पुरानी टिप्पणी का हवाला देते हुए शिवसेना नेता ने कहा, ”अगर इस तरह के बयान देने वाले लोग हमें हनुमान चालीसा के बारे में बताएंगे, तो चौबे को ‘योगी चालीसा’ पढ़नी चाहिए।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान