ठाणे में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

ठाणे  में   पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भायंदर टाउनशिप में एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे परोसे गये नाश्ते में नमक अधिक था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह भायंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू... कोई हताहत नहीं

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय नीलेश घाघ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाश्ता करने के बाद सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Read More अंधेरी में इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप...

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी द्वारा परोसी गई ‘खिचड़ी’ में नमक अधिक होने से नाराज था पुलिस ने कहा आरोपी ने कपड़े गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है।

Read More मुंबई में वर्ली स्थित एक स्पा में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर... पुलिस को टैटू में मिले 22 दुश्मनों के नाम

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा।

Read More मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !

भायंदर के नवघर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना बृहस्पतिवार को हुई थी जहां समय पर चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसने से नाराज ससुर ने बहु की कथित तौर पर गोली मार दी थी।

पुलिस ने कहा कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी और शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media