एकनाथ खड़से ने कहा भाजपा के कुछ नेताओं को जेल भेज दिया होता तो महाराष्ट्र में ये हालात पैदा नहीं होते

एकनाथ खड़से ने कहा भाजपा के कुछ नेताओं को जेल भेज दिया होता तो महाराष्ट्र में ये हालात पैदा नहीं होते

मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खड़से ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा के कुछ नेताओं को उनकी गलतियों के लिए जेल भेज दिया गया होता तो महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पैदा नहीं होती। गौरतलब है कि खड़से पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानून और तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। जलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की उपस्थिति में खड़से ने यह कहा।

Read More  मुंबई : गोरेगांव में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने रची साजिश, सोते हुए पति को मार डाला 

उन्होंने कहा, “मैंने वलसे-पाटिल साहब (महाराष्ट्र के गृह मंत्री) से कई बार उन्हें (भाजपा नेताओं को) सबक सिखाने को कहा । वे (भाजपा नेता) सैकड़ों मामलों में शामिल हैं। दो. चार (भाजपा नेताओं को) को जेल भेज दिया होता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।”

Read More मुंबई : पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ग्रोवेल मॉल; तुरंत बंद करने का आदेश 

हालांकि, खड़से ने यह नहीं बताया कि “इस स्थिति” से उनका क्या तात्पर्य था, लेकिन परोक्ष रूप से उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा महा विकास आघाडी सरकार के नेताओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई का हवाला दिया।

Read More  ठाणे जिले में एमएसआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 यात्री घायल

उन्होंने कहा, “जो सच है उस पर कार्रवाई कीजिये। किसी को परेशान मत कीजिये। घृणा की राजनीति मत कीजिये। लेकिन उन्होंने जो किया है, उसके लिए उन्हें सजा दीजिये… यह लोगों की इच्छा है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी

Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है....
ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी 
लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media