शरद पवार ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रचार किया

शरद पवार ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रचार किया

अमरावती:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने फिल्म का प्रचार किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रविवार को यहां राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि समाज में धर्म के आधार पर दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है। राकांपा प्रमुख ने कहा कि जब ईंधन के दाम और महंगाई अत्यधिक तेजी से बढ़ रही है, तो ‘‘उचित एवं तार्किक मुद्दों’’ से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

Read More मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी जातिगत बयान वायरल, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म में दिखाया गया कि कैसे हिंदुओं का उत्पीड़न किया गया… जब कभी कोई छोटा समुदाय समस्या का सामना करता है, तो बहुसंख्यक समुदाय उस पर कैसे हमला करता है। यदि बहुसंख्यक समुदाय मुस्लिम है तो हिंदू समुदाय असुरक्षा की भावना महसूस करता है।

Read More Instagram पर देखा पिकनिक स्पॉट बना मौत का कारण, अमरावती में झील में डूबने से 4 युवाओं की दर्दनाक मौत

पवार ने कहा, ‘‘इस प्रकार की असुरक्षा पैदा करने के लिए आज सुनियोजित साजिश रची जा रही है। दुर्भाग्य से, देश की सत्ता में बैठे नेताओं ने लोगों से यह फिल्म देखने की अपील की।

Read More पुणे यूनिवर्सिटी में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार की मांग को मिला हजारों युवाओं का समर्थन

उन्होंने देश में साम्प्रदायिक हालात पर भी चिंता व्यक्त की।
पवार ने कहा, ‘‘भाजपा कश्मीरी पंडितों पर हमलों को लेकर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा की जा रही है, जो चिंताजनक बात है, इसलिए जो लोग समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करने में भरोसा करते हैं, उन्हें एकजुट होकर आगे आना चाहिए।

Read More Konkan Railway का ₹4,704 करोड़ मेगा अपग्रेड प्लान: ट्रैक डबलिंग, Vande Bharat विस्तार और नेटवर्क आधुनिकीकरण

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान