लॉज पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के दल दल से मुक्त करवाई गई नाबालिग...
Police raid on lodge, minor girl freed from prostitution ring...
पुलिस ने देह व्यापार के दल दल से एक नाबालिग को मुक्त करवाया है और केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने एक जानकारी के बाद एक लॉज पर छापा मारा और पीड़ित लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे से छुड़ा लिया।
मुंबई : पुलिस ने देह व्यापार के दल दल से एक नाबालिग को मुक्त करवाया है और केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने एक जानकारी के बाद एक लॉज पर छापा मारा और पीड़ित लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे से छुड़ा लिया। पीड़िता ने बताया कि लक्ष्मण शेट्टी नाम का एक दलाल लड़की से अलग-अलग जगहों पर देह व्यापार करवा रहा था। लड़की को दलाल लक्ष्मण शेट्टी द्वारा अर्नाला स्थित एक लॉज में बुलाया गया और वहीं रखा गया।
साथ ही 29 अक्टूबर को लॉज चलाने वाले आकाश गुप्ता ने उसे देह व्यापार के लिए एक विदेशी के पास जाने को मजबूर किया। इसी लॉज में एक अन्य आरोपी सुशांत पुजारी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।
Comment List