गोवंडी इलाके में बने गवर्नमेंट हॉस्टल से 6 नाबालिग लड़कियां फरार...

6 minor girls absconding from government hostel built in Govandi area

गोवंडी इलाके में बने गवर्नमेंट हॉस्टल से 6 नाबालिग लड़कियां फरार...

गोवंडी इलाके में बने राजकीय बालिका विशेष पुनर्वास केंद्र से छह नाबालिग लड़कियां भाग गईं। लड़कियों ने भागने के लिए हॉस्टल बाथरूम में बनी सीमेंट की खिड़की को पत्थर से तोड़ दिया। इसके लिए सुबह 3 से 4 बजे का वक्त चुना।

मुंबई : गोवंडी इलाके में बने राजकीय बालिका विशेष पुनर्वास केंद्र से छह नाबालिग लड़कियां भाग गईं। लड़कियों ने भागने के लिए हॉस्टल बाथरूम में बनी सीमेंट की खिड़की को पत्थर से तोड़ दिया। इसके लिए सुबह 3 से 4 बजे का वक्त चुना।

भागने से पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के कमरे का दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया ताकि वह उनका पीछा न कर सके। पुलिस के मुताबिक किसी बाहरी शख्स ने इनकी भागने में मदद की है। क्योंकि उसी ने खिड़की के आगे लगी लोहे की ग्रिल को हटा दिया था।

घटना का पता चलते ही हॉस्टल रजिस्टर से पता लगाया गया कि कौन-कौन हॉस्टल में है या नहीं, इसके बाद इन 6 की पहचान की गई। पुलिस ने लड़कियों के मददगार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मुंबई में अलग-अलग जांच एजेंसी मानव तस्करी, भिखारी गैंग जैसे अवैध काम करवाने वालों के खिलाफ काम करती है।

ये लोग वहां से नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू करते हैं और गोवंडी के इसी हॉस्टल में रखते हैं। पुलिस इन लड़कियों का पता लगाने के लिए उसी जगह जांच करने वाली है जहां से उनका रेस्क्यू किया गया था। वहीं मददगार का पता लगाने पुलिस अलग-अलग CCTV फुटेज भी चेक कर रही है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई नगर निगम (एनएनएमसी) को आठ सप्ताह के भीतर संरचना को ध्वस्त करने का निर्देश...
नवनीत राणा की उम्मीदवारी... सीट-बंटवारे के मतभेद से महायुति में कलह
परेल के जीडी अंबेडकर मार्ग पर स्कूल बस ने पिता और उसके 19 वर्षीय बेटे को कुचला... मौत !
महाराष्ट्र में प्रकाश आम्बेडकर एक अहम राजनीतिक फैक्टर... शिवसेना-कांग्रेस का बिगाड़ देगा गणित?
वसई विरार नगर निगम में 4 नए उपायुक्त की नियुक्त...  अतिरिक्त आयुक्त के रूप में संजय हेरवाडे की पुनः नियुक्ति
संजय निरुपम ने कांग्रेस नेतृत्व से किया आग्रह, उद्धव ठाकरे से नाता तोड़ें...
उद्धव ठाकरे ग्रुप के 17 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट का ऐलान...  जानिए किसे मिला दोबारा मौका?

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media