shared - Rokthok Lekhani News

मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों गरबा में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने और डीजे पाबंदी के मुद्दे छाए हुए हैं। राज्य में यह पूरा मामला सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट द्वारा डीजे के खिलाफ आवाज उठाने और प्रशासनिक बैठक में प्रतिबंध की मांग करने के बाद उन पर हुए सार्वजनिक हमले के बाद बड़ी बहस का मुद्दा बना हुआ है। कई नेताओं और नागरिकों का तर्क है कि महाराष्ट्र के पारंपरिक उत्सवों (जैसे गणेशोत्सव) को डीजे की बजाय ढोल-ताशे और स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मनाया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले फडणवीस सरकार में मंत्री और बीजेपी की नेता माधुरी मिसाल ने कहा था कि वह पूर्ण डीजे प्रतिबंध चाहती हैं।

गुलाबराव पाटिल ने किया अलर्ट
महाराष्ट्र में डीजे पर छिड़ी चर्चा के बीच अब एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से मंत्री गुलाबराव पाटिल ने गणेशोत्सव में डीजे छोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि ढोल-ताशे अपनाएं। पाटिल ने जलगांव में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी आपबीती को साझा किया। मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि डीजे की आवाज ने उनकी सुनने की क्षमता 40 फीसदी कम कर दी है। गणेशोत्सव में डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट करते हुए राज्य के जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपना अनुभव साझा किया।

डीजे ने छीनी सुनने की क्षमता
मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि शादी समारोह में डीजे की तेज आवाज के कारण उनके एक कान की सुनने की क्षमता 40 फीसदी तक कम हो गई है। अब यह क्षमता वापस आना संभव नहीं है। पाटिल ने कहा कि त्योहार खुशी के लिए हैं, किसी की सेहत खराब करने के लिए नहीं हैं। तेज आवाज से कान के पर्दे को नुकसान पहुंचने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मंत्री पाटिल ने कहा कि इसलिए युवाओं को गणेशोत्सव में डीजे और के बजाय ढोल-ताशे को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह भतीजे की शादी के दौरान परिजनों के आग्रह पर वे नाचने लगे थे। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज से उनके कान में परेशानी शुरू हुई और फिर पता चला कि उनकी सुनने की क्षमता 40 फीसदी चली गई है।

महाराष्ट्र में अभी क्या है स्थिति?
महाराष्ट्र में त्योहारों के दौरान डीजे और हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर पूरे राज्य में एक समान पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, बल्कि अलग-अलग जिलों में स्थानीय प्रशासन और अदालती आदेशों के तहत कड़े नियम व पाबंदियां लागू हैं।

2016: सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेश बेडेकर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रिहायशी इलाकों में दिन में 55डीबी और रात (10 बजे से सुबह 6 बजे) के बीच 45डीबी की सीमा तय कर दी।

2018: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में गणेशोत्सव के दौरान भारी-भरकम डीजे और डॉल्बी साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। कोर्ट ने पारंपरिक वाद्यों (जैसे ढोल-ताशा) को प्राथमिकता देने की बात कही।

अगस्त 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने पुराने आदेश को बरकरार रखते हुए मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान डीजे और लेजर लाइट पर प्रतिबंध जारी रखने का फैसला सुनाया। नियमों का उल्लंघन करने पर उपकरण जब्त करने और भारी जुर्माने की चेतावनी दी।

सितंबर 2026: पुणे में सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट द्वारा ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने और उन पर हुए हमले के बाद यह मुद्दा फिर गरमा गया। इसके बाद सरकार के मंत्रियों (जैसे माधुरी मिसाल) और विपक्षी नेताओं (जैसे उद्धव ठाकरे ) ने पूरे राज्य के त्योहारों में डीजे पर एक समान पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग तेज कर दी है।

मुंबई एयरपोर्ट तिरंगे के रंग में रंगा; अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने शेयर किया वीडियो
मुंबई : पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जश्न की तैयारी जारी है. आम लोगों ने भी घर-घर तिरंगा लगाया है. इस मौके पर अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी के बेटे और अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर इसे किस तरह से सजाया गया है. पूरा एयरपोर्ट तिरंगे के रंगों से चमक रहा है. टर्मिनल के बाहर, लॉबी और यहां तक कि लाइट हाउस तक आजादी की जश्न को लेकर तैयार है. जीत अदाणी ने एक्स पर लिखा है कि, 'हमारे तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की लहर दौड़ जाती है और मुझे यकीन है कि मुंबई हवाई अड्डे से गुजरने वाला हर व्यक्ति भी इसे महसूस करेगा.'

नीचे की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस भव्यता के साथ एयरपोर्ट के खंभों को सजाया गया है. तिरंगे के एक-एक रंग से चमक रहे खंभे देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रचर का प्रदर्शन कर रहे हैं. बताते चलें कि मुंबई एयरपोर्ट भारत में दिल्ली के बाद सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा है. यात्रियों की सुविधा को लेकर दुनिया भर में इसकी एक अलग पहचान रही है.

जीत अदाणी ने एक्स पर लिखा है कि, 'हमारे तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की लहर दौड़ जाती है और मुझे यकीन है कि मुंबई हवाई अड्डे से गुजरने वाला हर व्यक्ति भी इसे महसूस करेगा.' नीचे की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस भव्यता के साथ एयरपोर्ट के खंभों को सजाया गया है. तिरंगे के एक-एक रंग से चमक रहे खंभे देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रचर का प्रदर्शन कर रहे हैं. बताते चलें कि मुंबई एयरपोर्ट भारत में दिल्ली के बाद सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा है. यात्रियों की सुविधा को लेकर दुनिया भर में इसकी एक अलग पहचान रही है.

यात्री जब एयरपोर्ट में अंदर की तरफ प्रवेश करेंगे तो सामने में तिरंगे की रंग की चादर उनके स्वागत के लिए तैयार है. गौरतलब है कि व्यवस्था, सुविधा और लगातार उन्नत होती तकनीक तिरंगे की भव्यता को और अधिक बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही 'आई लव मुंबई' का मैसेज अलग ही अपनी छवि बिखेर रहा है. यात्री इस स्थान पर सेल्फी लेना बिल्कुल भी नहीं भूलेंगे.

मुंबई: संजय राउत की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर मानहानि का दावा करेंगे - संजय शिरसाट
मुंबई: आयकर विभाग ने सामाजिक न्याय मंत्री और एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट को नोटिस भेजा है। शिरसाट ने संभाजीनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह खुलासा किया। आयकर विभाग ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। क्योंकि चुनाव के दौरान हलफनामे में घोषित संपत्ति में गड़बड़ी थी। इससे साफ है कि संभाजीनगर स्थित होटल मामला शिरसाट की जांच के घेरे में आ गया है। आयकर विभाग का नोटिस आने के बाद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर शिरसाट के बेडरूम का वीडियो शेयर करके तहलका मचा दिया।

वीडियो में क्या?
संजय राउत की ओर से शेयर किए गए वीडियो में संजय शिरसाट के बैग में नोटों का बंडल देखा जा सकता है। शिरसाट बेडरूम में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके बगल में एक बैग पड़ा हुआ है और इस बैग में नोटों का बंडल दिखाई दे रहा है। इस दौरान शिरसाट अपने बेडरूम में बनियान पहने बैठे थे। हालांकि शिरसाट ने साफ किया कि राउत को बैग में सिर्फ़ पैसे ही दिखाई देते हैं। उन्हें हर जगह सिर्फ़ पैसे ही दिखाई देते हैं। मैं कहीं से यात्रा करके आया हूं और कपड़ों के बैग इधर-उधर पड़े हैं।

शिरसाट ने दी चेतावनी
अब शिरसाट ने चेतावनी दी है कि वह संजय राउत की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर सीधे मानहानि का दावा करेंगे। संजय शिरसाट ने कहा कि इस मॉर्फ वीडियो का इस्तेमाल मुझे बदनाम करने के लिए किया गया। मैंने ऐसे लोगों को सबक सिखाने का फैसला किया है। स्वप्ना पाटकर वाला उनका वीडियो देखिए, आपको पता चल जाएगा कि वे कैसे हैं। मेरा वह वीडियो मेरे चरित्र पर हमला है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा, अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो केस करूंगा।

दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया; मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं
मुंबई : दुबई भारतीयों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. कई भारतीय दुबई में काम करते हैं और मोटा पैसा कमाते हैं. दुबई देखते ही देखते काफी विकसित हो गया है और अब दुनियाभर में अपने विकास के मॉडल से एक्सप्लोर हो रहा है. अब एक भारतीय ने अपनी दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया है. मुंबई का रहने वाला यह शख्स हाल ही में अपनी दुबई ट्रिप से आया है. इस शख्स ने रेडिट पोस्ट में अपनी दुबई ट्रिप का पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है और साथ ही बताया है कि दुबई हर मामले में मुंबई और देश से कितना आगे निकल गया है. इस शख्स ने बताया है कि वह 40 साल से मुंबई में रह रहा है, लेकिन जो चीज उसे दुबई में देखने को मिली है, वो मुंबई में नहीं हैं. इस शख्स ने कहा है कि वह पहले भी कई बार डेवलप कंट्री में जा चुका है.

मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं
अपने लंबे-चौड़े रेडिट पोस्ट में दुबई होकर आए यश ने लिखा है, 'मैं दुबई ट्रिप से लौटा हूं, जब हम किसी विकसित देश से लौटते हैं तो पता चलता है कि हम कितने पीछे हैं, मैं मुंबई का रहने वाला हूं, यहीं पैदा हुआ हूं और 40 साल का हूं, यह पहली बार नहीं है जब मैं किसी डेवलप कंट्री में गया हूं, लेकिन इस बार लौटने पर मुझे कई अंतर देखने को मिले, बेकार बुनियादी ढांचा, जीरो सिविक सेंस, जीरो ट्रैफिक सेंस, हर जगह कचरा और मलबा, प्रदूषण ऐसा कि दम घुट जाए'. शख्स ने अपने पोस्ट में मुंबई की हालत पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे 'अराजक' बताया है, साथ ही कहा है कि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुशासन की कमी है और ट्रैफिक के नियमों का तो कोई पालन ही नहीं करता है'.

भारत के लोगों में सिविक सेंस की कमी
शख्स ने दुबई को अधिक संगठित और विकसित बताया और साथ ही मुंबई में लगातार हो रहे निर्माण कार्य की आलोचना की. शख्स ने बताया एक तरफ दुबई में लोग जेब में टिश्यू लेकर घूमते हैं और दूसरी तरफ भारत में चलती कार से बीच सड़क पर बोतले फेंक दी जाती है, मुख्य सड़कें जिनमें कोई लेन नहीं है, हर जगह निर्माण और मलबा है, 7 दिनों के दौरान, मुझे दुबई की सड़कों पर एक भी ट्रक नहीं दिखा, उनकी अलग-अलग सड़कें और आवाजाही का अलग समय है, मुंबई जितनी अव्यवस्थित है, मैं इस शहर का प्रेमी हूं, लेकिन देश की यह आर्थिक राजधानी रहने लायक नहीं रह गई है, दुबई में ट्रैफिक मुंबई जितना खराब हो सकता है, लेकिन कम से कम आपके सामने से कोई गाड़ी निकालकर नहीं भागेगा, वहां वाहन सिग्नल पर रुकते हैं, सड़कों पर ट्रैफिक रूल्स के स्पष्ट निशान हैं'.