defaulters - Rokthok Lekhani

ठाणे : नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक करेगा
ठाणे : अपनी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने और लंबे समय से बकाया टैक्स वसूलने के लिए, ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन  ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है। म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव ने एडमिनिस्ट्रेशन को सख्त निर्देश दिया है कि वे लोकल मीडिया आउटलेट्स में बड़े डिफॉल्टरों के नाम पब्लिश करें ताकि तुरंत सेटलमेंट को बढ़ावा दिया जा सके। जैसे ही फाइनेंशियल ईयर 2025-26 अपने आखिरी क्वार्टर में पहुँच रहा है, TMC ने अपने रिकवरी कैंपेन को तेज़ कर दिया है। एडमिनिस्ट्रेशन सिर्फ रिमाइंडर से आगे बढ़कर, एक मल्टी-प्रोंग्ड एनफोर्समेंट स्ट्रैटेजी लागू कर रहा है जिसमें शामिल हैं:
कानूनी नोटिस और वारंट: जिन लोगों पर ज़्यादा बकाया है, उन्हें फॉर्मल वॉर्निंग दी जा रही है। प्रॉपर्टी सीज़ करना और ऑक्शन: कॉर्पोरेशन ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए प्रॉपर्टीज़ को ज़ब्त करने और उन्हें ऑक्शन करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। यूटिलिटी डिस्कनेक्शन: बहुत ज़्यादा मामलों में, TMC डिफॉल्ट करने वाली जगहों पर पानी की सप्लाई काट रहा है। नंबरों के हिसाब से एक्शन इस तेज़ ड्राइव का असर पहले से ही दिख रहा है। अब तक, अधिकारियों ने ये किया है:

513 प्रॉपर्टीज़ ज़ब्त की हैं। 213 प्रॉपर्टीज़ सील की हैं। 1,206 डिफॉल्टर्स की पानी की सप्लाई काट दी है। डिजिटल सुविधा: WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया गया आसान पेमेंट की सुविधा के लिए, TMC ने एक खास WhatsApp चैटबॉट शुरू किया है। टैक्सपेयर अब +91 2225331590 पर मैसेज करके अपने बिल देख सकते हैं और तुरंत पेमेंट कर सकते हैं। इस डिजिटल पहल का मकसद एडमिनिस्ट्रेटिव रुकावटों को दूर करना और नागरिकों को एक्टिव कंप्लायंस के लिए बढ़ावा देना है।

वीकेंड कलेक्शन सेंटर यह देखते हुए कि कई टैक्सपेयर स्टैंडर्ड बिज़नेस घंटों के दौरान काम करते हैं, TMC ने अपनी सर्विस वीकेंड तक बढ़ा दी हैं। अलग-अलग वार्ड में सभी कलेक्शन सेंटर इन दिनों चालू रहेंगे: शनिवार: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रविवार: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अभी पूरे ठाणे में 21 एक्टिव कलेक्शन सेंटर हैं जहाँ लोग खुद जाकर अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन भी मौजूद हैं। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स तुरंत चुका दें ताकि नाम बताने की शर्मिंदगी या कानूनी कार्रवाई और यूटिलिटी कनेक्शन कटने की परेशानी से बचा जा सके।

मुंबई : 12 बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की लिस्ट जारी, बीएमसी का 378 करोड़ बकाया, अब संपत्ति होगी नीलाम
मुंबई : बीएमसी ने बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन 12 प्रॉपर्टी में 10 ओपन प्लॉट, एक कमर्शिबल बिल्डिंग और एक मिक्स्ड-यूज प्रॉपर्टी शामिल है। इन पर कुल 378 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की जानकारी मिली है। ज्ञात हो कि बीएमसी के सोर्स ऑफ़ इनकम में एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी टैक्स का होता है। वर्ष 2025-26 में बीएमसी ने 6200 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स से बसूलने का लक्ष्य रखा था। जॉइंट कमिश्नर (असेसमेंट ऐंड कलेक्शन) विश्वास शंकरवार के अनुसार, अब तक 80% प्रॉपर्टी टैक्स बीएमसीकी तिजोरी में जमा हो चुका है। लेकिन अब भी कई प्रोंपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों ने बकाया टैक्स जमा नहीं कराया है। ऐसी 12 संपत्तियों को नीलाम कर प्रशासन ने अपना बकाया वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑक्सन नोटिस जारी
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1888 की धारा 206(2) के तहत एच येस्ट, एस, आर साउथ और ई वॉर्ड की प्रॉपर्टी के लिए ऑक्शन नोटिस जारी किए गए है। नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

इन एक्ट में कार्रवाई
इसके अलावा अधिनियम की धारा 203 के तहत आर्थिक रूप से सक्षम, लेकिन कर का भुगतान न करने वालों को जब्ती नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। यदि भुगतान नहीं किया गया, तो धारा 203 से 206 के तहत पहले संपति के भीतर की चल वस्तुएं जब्त कर उनकी नीलामी की जाएगी।

किस बकाएदार पर कितना बकाया
बकायेदारों में एच वेस्ट बॉर्ड की मेसर्स सुमेर एसोसिएट्स का लैड पार्सल शामिल है, जिस पर 188 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इसके अलावा एस वॉर्ड के भांडुप में मेसर्स राजहंस एसोसिएट्स की कमर्शियल बिल्डिंग पर 47 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। आर साउथ बॉर्ड के कादिवली पूर्व में विठ्ठलराव खापरे के भूखंड पर 64 लाख रुपये बकाया है। अन्य संपत्तियो मे एच वेस्ट वॉर्ड मे रामचंद्र हेमनदास सेतपाल व अन्य की जमीन पर 10 करोड़ रुपये बकाया है।

ई वॉर्ड के रे रोड में मुल्ला गुलाम अली के पहले भूखंड पर करीब 9 करोड़ रुपये, दूसरे भूखंड पर करीब 4 करोड़ रुपये और तीसरे भूखंड पर 85 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। खार में पी.के. मोदी के भूखंड पर 2 करोड़ रुपये से अधिक रुपये बकाया है। एच वेस्ट की एल्को आर्केड आवासीय और गैर- आवासीय सहकारी गृहनिर्माण संस्था की मिश्रित उपयोग की संपत्ति पर 9.76 करोड़ रुपये बकाया है। खार पश्चिम में खुसूफ अहमद के भूखड पर 2.47 करोड़ रुपये बकाया है। बांद्रा मे सहायक पादरी, सेंट पीटर्स चर्थ के भूखंड पर 12.64 करोड़ रुपये बकाया है। सांताक्रूज पश्चिम में श्रीमती हरदेवी पी. राजपाल के भूखंड पर 6.49 करोड़ रुपये बकाया है।

मुंबई : बकाएदारों से मनपा वसूलेगी अधिभार... पानी का बिल बकाएदारों से मनपा वसूलेगी अधिभार
मुंबई : पानी का बिल समय पर न भरने वालो से मनपा अब अधिभार वसूलेगी। मनपा इसके पहले तक बकाया बिल पर दो प्रतिशत हर माह ब्याज वसूलती थी। मनपा ने यह निर्णय अप्रैल 2025 से बकाएदारों पर लगाया है। यह अधिभार प्रत्येक तीन महीने पर जारी होने पानी के बिल में देरी होने पर लगाया गया है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जून 2025 तक जारी किए गए बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो उस पर चरणबद्ध अधिभार लागू होगा। पहले पानी का बिल समय पर न भरने पर दो प्रतिशत ब्याज लगाया जाता था लेकिन अब इसकी जगह आसान और निश्चित अधिभार प्रणाली लागू की जा रही है।

मुंबई में प्रतिदिन 4,000 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। सोसायटी, झोपड़पट्टी और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित हैं। बड़ी संख्या में नागरिक समय पर पानी का बिल नहीं भरते है। मनपा फरवरी 2020 में पानी का बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं योजना शुरू की थी, जिसके तहत अतिरिक्त अधिभार से छूट दी जाती थी।

यह योजना शुरू में 90 दिनों के लिए थी लेकिन कोरोना काल में आर्थिक संकट और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए इसे कई बार बढ़ाया गया। इसके बावजूद समय पर बिल भरने वालों की संख्या में विशेष कमी नहीं आई और बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। अंततः यह योजना 31 मार्च 2025 को बंद कर दी गई। मनपा अधिकारियों के अनुसार पूर्व की दो प्रतिशत ब्याज वसूली तकनीकी व प्रशासनिक कठिनाइयां आ रही थीं।

मुंबई : 10 बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों का 222 करोड़ बकाया... बीएमसी का जब्ती नोटिस
मुंबई : बीएमसी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों को धारा 203 के तहत जब्ती नोटिस जारी किया है। यदि निर्धारित समय में प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उक्त संपत्ति को बीएमसी जब्त कर नीलाम करेगी। बकाएदारों को जारी नोटिस में बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद भी बकाएदारों से कर वसूली नहीं हुई, तो धारा 206 के तहत संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी।

बीएमसी ने लगातार दूसरे दिन मुंबई में 10 बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की सूची जारी की है। इन बकाएदारों पर 222 करोड़ रुपये बकाया है। प्रॉपर्टी टैक्स बीएमसी की आय का प्रमुख स्रोत है। प्रॉपर्टी टैक्स की नोटिस मिलने के बाद 90 दिनों के भीतर टैक्स भरना होता है। इस अवधि में टैक्स न भरने वालों के खिलाफ बीएमसी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करती है।

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों को बीएमसी डिमांड लेटर जारी करती है, इसके बाद बकाएदारों को 21 दिन का अंतिम नोटिस दी जाती है। आखिरकार, बकाएदारों की संपत्ति जब्त करने, नीलामी आदि की कार्रवाई की जाती है। नागरिकों को टैक्स जमा करने में असुविधा न हो, इसके लिए ऑनलाइन सुविधा https://www.mcgm.gov.in पर उपलब्ध है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ बड़े बकाएदारों के टैक्स नहीं चुकाने और समय-समय पर नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण उन्हें जब्ती नोटिस जारी किया गया है। इसमें बकाया राशि के साथ जुर्माना राशि भी शामिल है। इसके बाद बीएमसी के प्रावधानों के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इससे बचने के लिए बकाएदारों को तुरंत टैक्स का भुगतान कर देना चाहिए।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि नीलामी से पहले कई तरह की कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में जिन प्रॉपर्टी को नीलाम करना होता है, उनकी नीलामी के लिए सर्च रिपोर्ट, वैल्यूएशन, ऑक्शन और एसेट ट्रेसिंग के टेंडर जारी किए जाते हैं। यह काम पूरा होने बाद नीलामी प्रक्रिया को बीएमसी के पोर्टल पर डाला जाता है, फिर प्रॉपर्टी की नीलामी होती है। यदि नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले बकाएदार 25% बकाए का भुगतान कर बाकी के लिए पोस्ट डेटेड चेक देता है, तो उसकी प्रॉपर्टी नीलामी से बच सकती है।