once - Rokthok Lekhani News

मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मथुरा : जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी। उनके दोनों युवकों के साथ मीरा के फोटो भी उनके पास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह जासूसी गिरोह में इन्हीं दोनों युवकों के संपर्क में आई है।

मीरा के पति ने कहा, दोनों युवकों के साथ हैं मीरा के फोटो
मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करते हैं। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मीरा से उनका कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले मुकेश की मां उनके साथ रहती थी। उन पर दो बार मीरा ने जानलेवा हमला कराया। बाहरी युवकों से मुकेश की भी पिटाई कराई। इससे परेशान होकर पहले भी मुकेश ने घर छोड़ दिया था। इधर भी वह मीरा से काफी समय से अलग रह रहे हैं।

अपनी सास पर भी मीरा ने दो बार किया था हमला, पति रहने लगा अलग
वह बताते हैं कि मीरा शराब और जुएं की लती है। अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करती थी। मुकेश का दावा है कि मुंबई के दो युवक मीरा के संपर्क में कई वर्षों से थे। उन लोगों ने कई बार मीरा को कीमती तोहफे भी दिए। फोटो भी उन युवकों के साथ हैं। मुकेश का दावा है कि मीरा कई बार मुंबई गई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मीरा इन्हीं दोनों युवकों के जरिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। अगर पति मुकेश के दावे सही हैं तो मीरा बड़े गिरोह की सरगना है।

मुंबई पुलिस के लिए चुनौतियां; एक बार फिर अंडरवर्ल्ड सक्रिय हो रहा है, एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए धमकी
मुंबई : एक बार फिर अंडरवर्ल्ड सक्रिय हो रहा है। लेकिन, इस बार ये गैंगस्टर टेक सेवी हैं। खौफ फैलाने या धमकाने का इनका तौर-तरीका पारंपरिक फोन कॉल या आमने-सामने धमकी देने की बजाए अब एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दिया जा रहा है, जो मुंबई पुलिस के लिए चुनौतियां खड़ी कर रही हैं।  सिग्नल ऐप से कॉल, टेलीग्राम पर मैसेज, फेसबुक पोस्ट और प्रोटोन कॉल्स के जरिए हस्तियों को धमकियां दी जा रही हैं, जो इनके नए तकनीक आधारित हथियार बन गए हैं। पुलिस के सामने उभरता हुआ यह 'डिजिटल थ्रेट' न सिर्फ चुनौती बन रही हैं बल्कि दोषियों को गिरफ्तार करना और सजा दिलाने के लिए डिजिटल एविडेंस जुटाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन जैसा लग रहा है।

निशाने पर फिल्मी हस्तियां, सबूत जुटाना मुश्किल
हाल के महीनों में कई सेलिब्रिटीज को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों और गैंगस्टरों के नाम से ऑनलाइन धमकी मिली है। इनमें अभिनेता सलमान खान, कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री दिशा पाटनी, अभिनेता आयुष शर्मा, निर्देशक रोहित शेट्टी और गायिका-अभिनेत्री हिमांशी खुराना जैसे नाम शामिल हैं। दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले भी उन्हें डिजिटल थ्रेट मिले थे।

धमकी वाले मैसेज विदेशी नंबरों, इंटरनेट कॉलिंग, वीपीएन या फर्जी अकाउंट से भेजे गए, ताकि सेंडर का लोकेशन और पहचान छिपी रहे। साइबर एक्सपर्ट गोविंद रॉय के अनुसार, अपराधी एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं ताकि इन प्लेटफॉर्म पर बातचीत का ट्रैक करना मुश्किल हो जाए। कई बार धमकी देने के बाद तुंरत अकाउंट डिलीट कर दिया जाता है, जिससे जांच अधिकारियों को डिजिटल सबूत जुटाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस को भी जांच की दिशा ट्रेडीशनल की बजाए टेक्नोलॉजी आधारित करनी चाहिए।

पुलिस अलर्ट, सुरक्षा कड़ी हिदायतें जारी
डिजिटल थ्रेट से निपटने के लिए मुंबई पुलिस ने साइबर सेल और खुफिया इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा है। सूत्र बताते हैं कि कुछ नामचीन फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और उन्हें एडवांस में संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। हालांकि, रिटायर्ड एसीपी कैलाश आव्हाड का कहना है कि वर्चुअल या अप्रत्यक्ष धमकियों का मकसद वसूली नहीं, बल्कि गैंगस्टर द्वारा डर और असुरक्षा का माहौल बनाना भी है। इससे निपटने के लिए इंटरपोल और साइबर क्राइम एजेंसियो की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन,भविष्य में डिजिटल क्राइम की लड़ाई सड़कों से ज्यादा डिजिटल दुनिया में लड़ी जाएगी, इसमें दो राय नहीं है।

मुंबई : वायु प्रदूषण के नियम तोड़ने पर बुलेट ट्रेन के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर एक बार फिर मनपा का ब्रेक; काम रोकने का नोटिस जारी
मुंबई : मुंबई-अमदाबाद बुलेट ट्रेन के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर एक बार फिर मनपा का ब्रेक लग गया है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के स्टेशन के निर्माण में वायु प्रदूषण के नियम तोड़ने पर महानगरपालिका ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत काम रोकने का नोटिस जारी किया है, जिससे एक बार फिर मुंबई-अमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के कार्य पर ब्रेक लग गया है।

शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण से जहां लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मुंबई-अमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने मुंबई के वातारवण को और भी दूषित कर दिया है। इस वजह से मुंबईकरों में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। हालांकि, मनपा द्वारा निर्माण कार्य के दौरान नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर जुर्माना लगाए जाने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। खैर, मुंबई-अमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में चल रहे निर्माण कार्य में नियमों का उल्लंघन करने के कारण मनपा ने बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य पर नोटिस जारी कर रोक लगा दी है। परिणामस्वरूप, बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य रुक गया और परियोजना में आवश्यक सुधार होने तक यह कार्य रुका रहेगा।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध
दरअसल, मुंबई-अमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट-ट्रेन) परियोजना के महाराष्ट्र खंड में पिछले कुछ महीनों में जमीन-अधिग्रहण, सुरंग-निर्माण तथा विस्फोटक कार्यों का ग्रामीण और किसान सक्रिय विरोध कर रहे थे। अक्टूबर २०२५ में पालघर जिले के जलसार, तेंबी व आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने रात में बैरिकेड लगाकर निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया था। विरोध का केंद्र बिंदु भूमि अधिग्रहण और सुरंग-विस्फोट के चलते घरों और खेती को हुआ संभावित नुकसान बताया गया। मार्च २०२५ से शुरू हुए सुरंग-निर्माण और ब्लास्टिंग से स्थानीय लोग पहले ही असंतुष्ट थे। उनका कहना था कि ब्लास्ट की तीव्रता से घरों में दरारें पड़ने से लोगों में भय बढ़ गया। निवासियों का कहना था कि विस्फोट का असर दूर तक महसूस हुआ। प्रभावितों का कहना है कि मुआवजे की सूची, दरें और भुगतान प्रक्रिया के बारे में साफ-साफ नहीं बताया गया कि किसे, कितनी जमीन के लिए कितना पैसा मिलेगा। मुआवजा उनकी मुख्य मांग रही।

नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी
नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में चल रही 'वंदे मातरम' को लेकर बहस के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने सीधे बीजेपी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के अपमान से जुड़ी सभी बातों की एक पूरी सूची (लिस्ट) तैयार कर लें, जिस पर वह खुलेआम बहस करने के लिए तैयार हैं.

प्रियंका गांधी ने वंदे मातरम पर क्या कहा
चर्चा में बोलते हुए केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने दावा किया कि सत्तापक्ष ने वंदे मातरम पर चर्चा करवाई ताकि बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा,''हमारा राष्ट्र गीत उस भावना का प्रतीक है जिसने गुलामी में सोए हुए भारत को जगाया.''

'पीएम मोदी का आत्मविश्वास घटने लगा है'
पार्लियामेंट में प्रियंका गांधी ने कहा, आज मोदी जी वह प्रधानमंत्री नहीं रहे, जो एक समय में थे. सच यह है कि यह दिखने लगा है. उनका आत्मविश्वास घटने लगा है. उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं.