connect - Rokthok Lekhani News

भोपाल से कोटा 5 घंटे में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बुंदेलखंड, सागर, जयपुर-उदयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी
भोपाल : कोटा जाने में अभी 8 से 9 घंटे का समय लगता है, लेकिन जल्द ही यह दूरी महज 4 से 5 घंटे में पूरी कर ली जाएगी. क्योंकि सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दोनों शहरों की दूरी को कम कर देगा. यह हाईवे एमपी भोपाल और सागर को राजस्थान के कोटा, जयपुर और उदयपुर से सीधा कनेक्टिविटी देने वाला है. 16000 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का पूरा नाम कोटा-विदिशा-सागर एक्सप्रेसवे है. यह नया 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी खासियत यह है कि यह तीन बड़े कॉरिडोर से सीधा कनेक्ट होगा. जिससे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच भी दूरियां अब और कम होने वाली हैं. यह कॉरिडोर मध्य भारत में कनेक्टिविटी और यात्रा को पूरी तरह से बदलने वाला है.

भोपाल से कोटा का सफर 5 घंटे में होगा
सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल और कोटा की दूरी में बड़ा बदलाव आएगा. अभी दोनों शहरों के बीच आने जाने के लिए नेशनल हाईवे-52 का इस्तेमाल होता है. दोनों शहरों के बीच की कुल दूरी 345 किलोमीटर होती है, जिसे तय करने में 8 से 9 घंटे तक समय लग जाता है. लेकिन नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पूरी तरह से एक नए अलाइनमेंट रूट तैयार कर रहा है. जहां आप पहले भोपाल से सागर आएंगे और यहां से सीधे कोटा तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी हो जाएगी. जहां गाड़ियों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर रहेगी. इसे भोपाल के बाहरी हिस्से और भोपाल-बैरसिया रोड से सीधे कनेक्ट किया जाएगा, जिससे भोपाल से कोटा के बीच की दूरी लगभग 75 किलोमीटर तक कम भी होगी और ट्रैफिक का दवाब भी नहीं रहेगा. जिससे यात्रियों के पूरे 4 घंटे तक की बचत होगी.

चार बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: यह प्रोजेक्ट राजस्थान के कोटा से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.

भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: यह हाईवे सागर और विदिशा के बीच भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्ट करेगा.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: इसके अलावा यह भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से होते हुए यह चेन सीधे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी.

चंबल एक्सप्रेसवे: सागर कोटा एक्सप्रेसवे कोटा क्षेत्र में बनने वाले नए इंटरचेंज के माध्यम से चंबल एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा.

एमपी-राजस्थान की हाईस्पीड कनेक्टिविटी
यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने वाला है. यह कॉरिडोर कोटा से शुरू होकर झालावाड़ और अकलेरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा, इसके बाद यह एमपी में एंट्री करेगा और गुना जिले के चाचौड़ा और मकसूदनगढ़ से निकलेगा, यहां से बैरसिया, विदिशा और अंत में बुंदेलखंड के केंद्र सागर तक जाएगा.

मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंत चिकित्सा की छात्रा, स्तुति सोनेवाल ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड द्वारा मानसिक उत्पीडन की वजह से आत्महत्या कर ली। स्तुति के कमरे से मिले छह पन्नों के सुसाइड नोट के मुताबिक, वह एक रिलेशनशिप में थी और उसका प्रेमी उस पर बेवफाई का शक करता था। वह उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाता था। नोट में उसने यह भी लिखा है कि इसी वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड नोट में दिल्ली के खौफनाक 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' का भी जिक्र है, जिसमें 27 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। महिला के शरीर के टुकड़े आफताब के फ्रिज से बरामद किए गए थे।

स्तुति के आत्महत्या नोट में लिखा है कि उसके दोस्त उसके प्रेमी के साथ उसकी परेशानियों के बारे में जानते थे और अक्सर मजाक में कहते थे, 'एक दिन तुम फ्रिज में मिलोगी।'

कैसे हुआ मौत का खुलासा?
बता दें, स्तुति मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसके माता-पिता ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो वह छत से लटकी हुई मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उसके प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

मुंबई : मेट्रो 12A का ऐलान, कल्याण-शिलफाटा होते हुए नवी मुंबई जुड़ेंगे
कल्याण: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण से तलोजा तक 'मेट्रो 12' रूट के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 'मेट्रो 12 A' प्रोजेक्ट अब दहिसर मोरी से कल्याण शिलफाटा होते हुए तलोजा तक फैल जाएगा। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने बताया कि 8414.53 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के साथ ही सांसद शिंदे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिए शहर में हो रहे विकास के कामों का भी निरीक्षण किया।

कई प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण
दरअसल कल्याण-डोंबिवली इलाके में ट्रैफिक की स्पीड बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। मेट्रो, रेलवे, सड़कें, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, रेलवे ब्रिज, सड़कों को चौड़ा करने जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और कई काम पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा एमएमआरडीए ने इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही प्रोजेक्ट के लिए 4897 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है और सांसद डॉ शिंदे ने इस प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया।

तलोजा मेट्रो 12 के विस्तार की घोषणा
उन्होंने पलावा फ्लाईओवर, मेट्रो 12, तीसरा पत्री ब्रिज, विट्ठलवाड़ी स्टेशन से कल्याण न्यू अहिल्यानगर हाईवे तक वालधुनी नदी के किनारे एलिवेटेड रोड और कल्याण रिंग रोड का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट में तेजी लाने और प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने तलोजा मेट्रो 12 के विस्तार की घोषणा की। इस रूट के विस्तार से कल्याण शील रूट पर कुछ और गांवों को भी इस मेट्रो का फ़ायदा मिलेगा। मेट्रो 12 रूट दो हिस्सों से होकर गुजरेगा।

कहां होंगे स्टेशन?
पहले रूट के स्टेशन तय हो गए हैं और दूसरे डोंबिवली, मानपाड़ा, कटाई नाका, ग्रोथ सेंटर, देसाई नाका, पाडले गांव, कल्याण फाटा, गोठेघर, दहिसर मोरी, दहिसरगांव, किरावली गांव, रोहिंजन और खुटारी गांव इलाकों के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। मेट्रो 12 और मेट्रो 12A खुटारी में एक-दूसरे से जुड़ेंगे। यह मेट्रो लाइन ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरने वाली पहली मेट्रो होगी। अगर भविष्य में इसे मेट्रो 14 के साथ जोड़ा जाता है, तो इससे नवी मुंबई, कांजुरमार्ग से मुंबई तक सीधी यात्रा में फायदा होगा।

अभी कितना काम?
बढ़े हुए कटाई नाका और कल्याण फाटा के बीच मेट्रो 14 के साथ ट्रक और स्टेशन शेयर करने का प्रस्ताव है। यह मेट्रो लाइन निलजे डिपो, मेट्रो 14 और नेशनल हाई स्पीड रेलवे के ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन को जोड़ेगी। इस बेहतर लाइन की कुल लंबाई 18.4 किलोमीटर है। अभी लगभग 10.5 किलोमीटर पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है।

पूरा प्लन एक नजर में
कल्याण से तलोजा तक 'मेट्रो 12' रूट के विस्तार को मंजूरी
मेट्रो 12 A प्रोजेक्ट अब दहिसर मोरी से कल्याण शिलफाटा होते हुए तलोजा तक होगा
8414.53 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई
डोंबिवली, मानपाड़ा, कटाई नाका, ग्रोथ सेंटर, देसाई नाका, पाडले गांव, कल्याण फाटा, गोठेघर, दहिसर मोरी, दहिसरगांव, किरावली गांव, रोहिंजन और खुटारी गांव इलाकों के यात्रियों को फायदा
मेट्रो 12 और मेट्रो 12A खुटारी में एक-दूसरे से जुड़ेंगे

मुंबई : मेट्रो से जुड़ेगा मुंबई और नवी मुंबई का एयरपोर्ट, CM फडणवीस ने 'मेट्रो-8' को दी हरी झंडी
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट मेट्रो से जुड़ेगा। राज्य की कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे एक दूसरे एयरपोर्ट पर आना जाना आसान हो जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दोनों एयरपोर्ट को एक दूसरे एयरपोर्ट से मेट्रो से जोड़ने के लिए करीब 22,862 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। यह मेट्रो पीपीपी (पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसमें 20 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार, 20 प्रतिशत राज्य सरकार और शेष हिस्सा पीपीपी ऑपरेटर का होगा। परियोजना को सामान्य रूप से पांच वर्षों में पूरा किया जाना है, लेकिन सरकार ने इसे तीन वर्षों में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक
मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव (वित्त) ओपी गुप्ता, एमएसआरडीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल) के प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) मनीषा म्हैसकर और सिडको के प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण और सभी प्रकार की अनुमतियां परियोजना शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएं।

मेट्रो से जुड़ेगा मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट
बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई और नवी मुंबई के एयरपोर्ट सीधे मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 35 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इसमें 9.25 किलोमीटर भूमिगत और 24.636 किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग शामिल है। इस मेट्रो लाइन पर कुल 20 स्टेशन होंगे, जिनमें 6 भूमिगत और 14 एलिवेटेड स्टेशन शामिल रहेंगे।