conversion - Rokthok Lekhani

मीरा भाईंदर की लेडी डॉन गुलशन ताशे की बहू ने लगाए जबरन धर्मांतरण और रेप के आरोप, मुंबई में एफआईआर
मुंबई : मीरा-भाइंदर में 'लेडी डॉन' के नाम से चर्चित गुलशन ताशे (पटेल) का परिवार एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। गुलशन ताशे की हिंदू बहू ने अपने पति सहित सास- ससुर पर जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति आतिफ ताशे, सास गुलशन ताशे और ससुर आरिफ ताशे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उस पर नमाज पढ़ने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाता रहा। आरोप है कि इनकार करनेपर उसके साथ मारपीट, गाली- गलौज और मानसिक प्रताड़ना की गई।

जबरन इस्लाम कुबूल करवाने का आरोप
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि विवाह बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में पति पर बलात्कार और शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसे गर्भपात के लिए जिम्मेदार है, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात
पहुंचा।

गुलशन परिवार पर कई केस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का विस्तृत बबान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है। परिवार पर कई मामले दर्ज गुलशन ताशे और उसका परिवार पहले से ही आपराधिक मामलों के कारण कुख्यात रहा है। गुलशन और उसके परिवार पर अपहरण, हत्या के प्रयास, हफ्ता बसूली, जमीन कब्जा और मकोका जैसे गंभीर अपराधों सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।

‘छोड़िए 400, दिखाएं सिर्फ 4 सबूत’, गाजियाबाद धर्मांतरण के मुंब्रा कनेक्शन पर आक्रामक हुए MLA
गाजियाबाद पुलिस की ओर से यह दावा किया गया था कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए 400 बच्चों का धर्मांतरण करवाया गया है. इस पूरे मामले में गाजियाबाद का मुंब्रा कनेक्शन है. मुंबई से ठाणे जिले के मुंब्रा से विधायक और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड इस दावे को लेकर बेहद आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि चार सौ की बजाए सिर्फ चार धर्मांतरण भी यूपी या ठाणे पुलिस साबित कर दिखाती है तो वे राजनीति छोड़ देंगे. इसके अलावा इस दावे के विरोध में जितेंद्र आव्हाड ने 1 जुलाई को मुंब्रा बंद करने की भी चेतावनी दी है.

जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि इस तरह की बेबुनियाद बातें उड़ा कर शहर को बदनाम किया जा रहा है. महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के लिए घटिया राजनीति की जा रही है. मुंब्रा का नाम लेकर पूरे ठाणे जिले में माहौल में सांप्रदायिकता का जहर घोलने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने मांग की है कि महाराष्ट्र के डीजी इस मामले में दखल दें.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मोबाइल के गेमिंग ऐप के जरिए बच्चों के धर्मांतरण किए जाने की चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. गाजियाबाद के इस धर्मांतरण केस का कनेक्शन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा से दिखाया जा रहा है. मुंब्रा में 400 जनों के धर्म परिवर्तन किए जाने का शक जताया जा रहा है. आईपीएस निपुण अग्रवाल ने दावा किया है कि यह बात ऑनलाइन धर्मांतरण करवाने वाले मुख्य आरोपी निपुण अग्रवाल कबूल की है. दूसरा आरोपी शाहनवाज फिलहाल फरार है. गाजियाबाद पुलिस शाहनवाज की मां मुमताज का स्टेटमेंट मुंब्रा पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड करने का मन बना रही है.

‘महाराष्ट्र डीजीपी और ठाणे पुलिस कमिश्नर दें इन बेबुनियाद आरोपों के उत्तर’

जितेंद्र आव्हाड ने नाराजगी के स्वर में कहा कि कोई भी बेअक्कल वाला अधिकारी कुछ भी बोल रहा है, उसके बयान का खंडन ठाणे पुलिस की ओर से किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र का चुनाव जीतने के लिए ये लोग और कितना नीचे गिरने वाले हैं? महाराष्ट्र के डीजीपी और ठाणे के पुलिस कमिश्नर ये कहें कि यह आरोप झूठे हैं. वरना 1 जुलाई को मुंब्रा बंद रहेगा. मुंब्रा में सभी धर्म और जाति के लोग शांति से रहते आए हैं. उन्हें बदनाम न करें. वरना हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे.

...क्या धर्म परिवर्तन को लेकर ​नया बिल लाने की तैयारी में है शिंदे-बीजेपी सरकार?
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पालघर निवासी श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद से दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर प्रदेश सरकार इस मसले को लेकर काफी गंभीर है. माना जा रहा है कि बीजेपी समर्थित शिंदे सरकार धर्म परिवर्तन के आधार पर शादी को लेकर नया बिल लाने की तैयार में जुटी है.

वर्तमान में इस बात की चर्चा इसलिए है कि महाराष्ट्र सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर के कहा गया है कि जिन लड़कियों ने दूसरे धर्म में शादी की है, उनके परिवारों से संपर्क किया जाएगा. इस बात को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

13 सदस्यीय समिति गठित
इस मसले को लेकर शिंदे सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री मगंल प्रभात लोढ़ा ने 13 सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है. इससे पहले एक सर्कुलर जारी कर अंतरजातीय विवाह को भी इस कटेगरी में शामिल किया था, लेकिन बाद में उसे केवल दूसरे धर्म में विवाह तक सीमित कर दिया गया.

नफरत की राजनीति न करे सरकार
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद जहां विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार की नजर बीएमसी चुनाव पर है. वर्तमान सरकार केवल एक विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रही है.

लड़कियों की सूरक्षा के लिए उठाया गया ये कदम
वहीं, बीजेपी विधायक अतुल भटखलकर ने कहा कि श्रद्धा वालकर जैसे कई मामले सामने आने के बाद इस समिति का गठन किया गया है. श्रद्धा वालकर के मामले में उनके पिता ने आरोप लगाए थे कि उसके घर छोड़ने के बाद आफताब के घरवालों न उसे स्वीकार नहीं किया और न ही श्रद्धा को परिवारवालों से मिलने दिया जाता था.

चूंकि महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं सामने लगातार आ रही हैं, इसलिए ऐसी लड़कियों की सुरक्षा के लिए हमने ये कदम उठाया है. जिन लड़कियों को शादी के बाद परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा वो जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज कर सकती हैं। गठित समिति का मकसद इस तरह के मामलों में काउंसलिंग करवाना भी है.