preparing - Rokthok Lekhani News

परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल पर सरकार की सख्त कार्रवाई... एफएसआई छूट वापस लेने की तैयारी
मुंबई : परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल द्वारा गरीब मरीजों के लिए आरक्षित 15 प्रतिशत बेड उपलब्ध न कराने के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। विधानसभा में राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल को दी गई अतिरिक्त फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) की सुविधा वापस ली जाएगी। साथ ही अस्पताल के खिलाफ अन्य प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा रही है। यह मुद्दा विधायक अजय चौधरी, योगेश सागर और अनंत (बाला) नर द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बताया कि अस्पताल ने महानगरपालिका के निर्माण नियमों का उल्लंघन किया है और पिछले 15 वर्षों से गरीब मरीजों के लिए निर्धारित 15 प्रतिशत बेड उपलब्ध नहीं कराए हैं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल को मंजूरी देते समय यह शर्त रखी गई थी कि वह महानगरपालिका के निर्धारित दरों पर 15 प्रतिशत बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित रखेगा। लेकिन जांच में पाया गया कि अस्पताल इस शर्त का पालन नहीं कर रहा है। इस कारण पहले अस्पताल के नवीनीकरण पर रोक लगाई गई थी, हालांकि बाद में न्यायालय के आदेश के बाद नवीनीकरण की अनुमति दी गई।

सरकार ने अस्पताल की तीसरी विंग के निर्माण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और करीब 4,700 वर्ग मीटर क्षेत्र के निर्माण पर स्थगन लगा दिया गया है। इसके अलावा, अस्पताल के कुछ मंजिलों को अभी तक उपयोग प्रमाणपत्र (ओसी) नहीं दिया गया है। सरकार ने अस्पताल की ऊपरी दो मंजिलों को अपने कब्जे में लेने का निर्णय लिया है। साथ ही बाकी निर्माण कार्य को भी अनुमति न देने का फैसला किया गया है और जरूरत पड़ने पर संबंधित मंजिलों को अपने नियंत्रण में लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री माधुरी मिसाळ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में यदि किसी पालिका अधिकारी की भूमिका पाई जाती है तो नगर विकास विभाग के सचिव के माध्यम से उनकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

चीन : जंग के बीच चीन-ईरान की बढ़ती नजदीकी से कांपा US... क्या खाड़ी देशों में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में है ड्रैगन?
चीन : पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन अब सीधे तौर पर ईरान की सैन्य और तकनीकी मदद कर रहा है। यह खुलासा ‘यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन’ द्वारा जारी रिपोर्ट में किया गया है जो इस ओर इशारा करता है कि मिडिल ईस्ट की इस जंग में चीन की भूमिका अब पर्दे के पीछे से निकलकर सामने आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन केवल राजनीतिक समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह ईरान को ड्रोन, एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक भी प्रदान कर रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2 मार्च को चीन के दो जहाजों को ऐसे रसायनों के साथ ईरान की ओर जाते देखा गया, जिनका उपयोग रॉकेट फ्यूल बनाने में किया जाता है, जैसे कि सोडियम परक्लोरेट। अमेरिकी दावों के मुताबिक, यह ईरान की मिसाइल क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन अब अपनी पुरानी रणनीति बदल रहा है। पहले वह खाड़ी देशों के साथ अपने संबंधों के खराब होने के डर से ईरान को सीधे सैन्य उपकरण देने से बचता था और केवल ‘ड्यूअल यूज’ (दोहरे उपयोग वाली) तकनीक ही मुहैया कराता था। लेकिन अब चीन सीधे तौर पर रक्षा से जुड़ी संवेदनशील तकनीक ईरान को सौंप रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईरान अब चीन के अत्याधुनिक ‘BeiDou Navigation System’ (BNS) का इस्तेमाल कर रहा है जो युद्ध के दौरान मिसाइलों और ड्रोन्स की सटीकता को कई गुना बढ़ा देता है।

ईरान और चीन के बीच यह बढ़ती नजदीकी अचानक नहीं है। साल 2021 में दोनों देशों के बीच 25 साल का एक ऐतिहासिक रणनीतिक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत चीन ने ईरान के बुनियादी ढांचे, सड़क, बंदरगाह, ऊर्जा और तकनीक क्षेत्र में भारी निवेश करने का वादा किया है। इसके बदले में, ईरान चीन को सस्ती दरों पर तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करता है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यह आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन और भी मजबूत हुआ है।

चीन और ईरान के बीच बढ़ते ये संबंध केवल द्विपक्षीय व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि BRICS और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भी ये एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी रिपोर्ट के इन दावों ने वैश्विक कूटनीति में नई चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि इससे मिडिल ईस्ट की जंग के और अधिक विस्तार होने और विश्व शक्तियों के आमने-सामने आने का खतरा बढ़ गया है।, वर्तमान में ईरान और चीन का यह सुरक्षा और व्यापारिक गठजोड़ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रहा है।

ठाणे में फर्जी दस्तावेज बनवाकर पाकिस्तानी वीजा हासिल करनेवाली महिला गिरफ्तार... एक बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
ठाणे:  ठाणे में पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी वीजा हासिल कर पड़ोसी देश पाकिस्तान की यात्रा करनेवाली 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सनम खान उर्फ ​​नगमा नूर मकसूद को वर्तक नगर तीन दिन की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, खान ने पाकिस्तानी वीजा प्राप्त करने के लिए सनम खान रुख के नाम से फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया। उस पर जाली दस्तावेजों से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का आरोप है। खान अपने पति से अलग होकर ठाणे में अपनी मां के साथ रहती हैं।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि खान की दोस्ती सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति से हुई थी, जिसके बाद उसने उससे मिलने के लिए वीजा लेने की कोशिश की। लेकिन शादी के दस्तावेज न होने के कारण शुरु में वह असफल रही। बाद में महिला ने भारत से ही ‘वर्चुअल’ माध्यम से उस व्यक्ति से शादी कर ली तथा आवश्यक दस्तावेज़ हासिल कर पाकिस्तान चली गई। वह उन दोनों ने फिर से शादी कर ली।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने यह जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर उसके लिए जाली दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि मामले पर अन्य जांच एजेंसियां ​​काम कर रही हैं।

वहीं, पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक (41) को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को भिवंडी के टेमघर नाका से मूल रूप से बांग्लादेश के चुआडांगा जिला निवासी मितुन अबुल मंडा को गिरफ्तार किया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर 2015 से पहले बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया और जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासपोर्ट हासिल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पासपोर्ट नियमों और विदेशी नागरिक विनियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है बीजेपी; 14 जुलाई को पुणे में महाबैठक
मुंबई: लोकसभा चुनावों में हार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में एक बड़ी बैठक रखी हैं। इस बैठक को केंद्रीय गृह अमित शाह संबोधित कर करेंगे। बीजेपी ने यह बैठक पुणे में रखी हैं। लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी से पिछड़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ दिल्ली में महाराष्ट्र कोर कमिटी की बैठक ली थी। महाराष्ट्र बीजेपी की तरफ से हार के कारणों पर चर्चा करने के बाद अब पुणे बैठक के लिए तैयारियां की जा रहा है। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है।

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार पुणे की बैठक में करीब 4,500 पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक को संबोधित करने का अनुरोध किया है और वह पुणे आने के लिए सहमत हो गए हैं। इस बैठक में शाह विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को विजय मंत्र दे सकते हैं। 2019 के चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी को 105 और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से जब यह पूछा गया कि पार्टी विधानपरिषद चुनावों के प्रत्याशियों का ऐलान कब करेगी? तो बावनकुले ने कहा कि आज या कल नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुझे यकीन है कि हमारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड कुछ अच्छे उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगा, जो राज्य के लिए फायदेमंद होगा। बावनकुले ने कहा कि बीजेपी राज्य विधानपरिषद का अध्यक्ष पद लेना चाहेगी, लेकिन हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य 11 दलों के साथ इसपर चर्चा करेंगे।