Bareilly - Rokthok Lekhani News

बरेली: 'महिला आरक्षण' के समर्थन में मुस्लिम महिलाए, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को मुस्लिम महिलाओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं बुर्का पहनकर सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का आयोजन दामोदर स्वरूप पार्क के बाहर किया गया, जहां 'कांग्रेस मुर्दाबाद' के नारों लगाए गए। मौलाना तौकीर रजा की पूर्व पुत्रवधू निदा खान ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

प्रदर्शन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए निदा खान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि आरक्षण महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है, लेकिन कुछ महिला विरोधी पार्टियों ने इसका विरोध कर इसे पास नहीं होने दिया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण जरूरी है, लेकिन विरोधी दलों ने राजनीतिक कारणों से इस बिल को रोक दिया। इसी के खिलाफ हम सड़कों पर उतरे हैं।

केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए निदा खान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण से लेकर उनके अधिकारों की रक्षा तक कई योजनाओं पर काम किया गया है। उन्होंने तीन तलाक और बहु हलाला जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर सख्त कदम उठाकर महिलाओं को राहत देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं के लिए आरक्षण की बात की गई, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे लागू नहीं होने दिया। निदा खान ने कांग्रेस, टीएमसी और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां देश को कमजोर कर रही हैं और महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के अधिकारों की बात आती है, तो ये दल केवल राजनीति करते हैं।

मुंबई की जगह अब 'नवी मुंबई' उतरेगी बरेली की फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया नया टाइम-टेबल; यहाँ देखें समय
मुंबई : मुंबई की जगह नवी मुंबई तक फ्लाइट जाने के निर्णय के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने अब रविवार के बदले शनिवार को फ्लाइट चलाने का भी फैसला लिया है। यह बदलाव 30 मार्च से लागू करने की तैयारी है, जिसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। मौजूदा समय में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा संचालित है। मुंबई से बरेली की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित हो रही है। विमान बरेली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर लौट जाते हैं। इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से दो बड़े बदलाव करने जा रही है।

पहला कि फ्लाइट्स मुंबई की जगह नवी मुंबई से उड़ान भरकर बरेली आएगी और यहां से वापस नवी मुंबई जाएगी। इसके अलावा रविवार को आने वाली फ्लाइट बंद करके शनिवार को शुरू होगी, यानी बरेली के लोग रविवार को नहीं शनिवार को नवी मुंबई का सफर कर सकेंगे। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट के प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है, अभी मुंबई से फ्लाइट 2.10 पर बरेली पहुंचती है और वापस मुंबई के लिए 2.50 पर जाती है। नए शेड्यूल के तहत शनिवार को फ्लाइट 1.35 पर बरेली एयरपोर्ट आएगी और 2.20 पर प्रस्थान करेगी। नए समय के अनुसार उड़ान संचालन से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। नए शेड्यूल की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट और टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर जल्द अपडेट की जाएगी।

समय में बदलाव का होगा प्रयास
30 मार्च से शनिवार को नवी मुंबई की फ्लाइट शुरू होने से बरेली एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव अधिक होने की संभावना है क्योंकि इसके कुछ देर बाद ही बेंगलुरु की फ्लाइट संचालित होगी। बेंगलुरु की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है। फ्लाइट एयरपोर्ट पर 2.05 पर आती और 2.45 बजे वापस जाती है। शनिवार को दोनों फ्लाइट के समय में ज्यादा समय नहीं होगा। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से इसके शेड्यूल में बदलाव का प्रयास किया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

बरेली के पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही को मारी थी गोली... मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार
बरेली : बरेली पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाले बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों ने बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी को गोली मारी थी. इस मामले के आरोपी बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रात भर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

इस दौरान दोनों बदमाश पुलिस के शिकंजे में आ गए. मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा रोड से मुठभेड़ के दौरान विकास और यशपाल को गिरफ्तार किया है.

दो बदमाश हुए घायल
एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टीमों को चैकिंग के लिये लगाया गया था. सभी पॉईंटों पर चैकिंग की जा रही थी. चौकी इंचार्ज नकटिया के द्वारा सैक्टर रोड ठिरिया पर चैकिंग की जा रही थी. चैकिंग के दौरान दो बाईक सवार दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होनें बाईक तेज गति से भगाया.

बदमाशों ने बाइक पालपुर कमालपुर होते हुए फरीदपुर रोड से क्यारा की तरफ भगाई. इस सूचना पर पहले से ही चैकिंग कर रहे थाना प्रभारी कैंट मय फौर्स और समवर्ती सीमा थाना क्षेत्र पुलिस बल द्वारा घेरा बंदी कर रखी थी. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो रुके नहीं और पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें आरक्षी आमिर घायल हो गया. पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षा मे जबावी कार्रवाई की गई.

जिसमें फायरिग के क्रम मे दो संदिग्घ बाईक सवार भी घायल हो गये, जिन्हें इलाज हेतु निकट क्यारा सीएचसी भेजा जा रहा है. इनकी पहचान विकास और यशपाल के रूप में हुई है. जिनके द्वारा नकटिया चौकी में फायरिंग की गई है, जो कि सीसीटीवी फुटेज के मिलन से स्पष्ट है. इस प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.