deployed - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र: अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने के लिए फ्लाइंग स्कॉयड की होगी तैनाती
मुंबई : महाराष्ट्र में रेत खनन और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को अवैध रेत खनन पर नियंत्रण के लिए कई सख्त उपायों की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसले के बाद 8 अप्रैल 2025 की रेत नीति में कई महत्वपूर्ण संशोधन शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य 'सैंड माफिया' पर लगाम कसने के लिए विशेष 'फ्लाइंग स्क्वॉड' की तैनाती करना है। नई सरकारी व्यवस्था के तहत तालुका और उप-मंडल स्तर पर विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए जाएंगे, जो अवैध परिवहन पर निगरानी रखेंगे। इन टीमों में राजस्व विभाग और अन्य प्रशासनिक विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

मंत्री ने बताया कि कोकण क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए वहां अधिकारियों को अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं। अब उप-मंडल अधिकारी और तहसीलदार अपने अधिकार क्षेत्र से लगे अन्य तालुका या जिलों में भी कार्रवाई कर सकेंगे। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को तटीय और खाड़ी क्षेत्रों में रेत खनन की निगरानी के लिए बढ़ी हुई शक्तियां दी गई हैं। बोर्ड अब खाड़ियों में रेत परिवहन के लिए उपयोग होने वाली सभी नावों का पंजीकरण करेगा, और बिना पंजीकरण या अवैध नावों को जब्त कर तहसीलदारों को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा।

बावनकुले ने बताया कि क्षेत्रीय बंदरगाह अधिकारियों को भी कोकण के जिला और तालुका स्तर की रेत निगरानी समितियों में शामिल किया गया है। सरकार ने रेत नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए नए वार्षिक टर्नओवर मानदंड भी तय किए हैं, जो रेत भंडार (ब्रास में) के अनुसार होंगे। इसमें 1000 ब्रास तक के लिए 10 लाख रुपए, 1001 से 2000 ब्रास के लिए 20 लाख रुपए, 5001 से 10,000 ब्रास के लिए 1 करोड़ रुपए, 10,001 से 15,000 ब्रास के लिए 1.5 करोड़ रुपए, 15,001 से 20,000 ब्रास के लिए 2 करोड़ रुपए, 20,001 से 25,000 ब्रास के लिए 3 करोड़ रुपए और 25,000 ब्रास से अधिक के लिए 3.5 करोड़ रुपए का टर्नओवर आवश्यक होगा।

मंत्री के अनुसार, नदियों और खाड़ियों में रेत ब्लॉकों की नीलामी अब ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिसे भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार लागू किया जाएगा। नीलामी की अवधि एक वर्ष या रेत भंडार समाप्त होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सभी समझौतों में एक अनिवार्य प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत यदि किसी अप्रत्याशित स्थिति के कारण खनन नहीं हो पाता है, तो नीलामी धारक को दिया जाने वाला रिफंड बिना ब्याज के होगा। जिला कलेक्टरों को अपने जिलों में क्रियान्वयन समय-सारणी में बदलाव का अधिकार दिया गया है, लेकिन इसके लिए विभागीय आयुक्त की मंजूरी आवश्यक होगी। यह संशोधित ढांचा पूरे राज्य में लागू होगा, जिसका उद्देश्य रेत खनन उद्योग में अनियमितताओं को समाप्त करना है।

कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कासगंज : सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया।

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

मुंबई में नगर निगम चुनाव के लिए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद; 28 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
मुंबई  : गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 227 वार्डों के लिए मतदान शुरू होते ही पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग इलाकों और मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए मतदान के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई थी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील- मुंबई पुलिस आयुक्त
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस सुरक्षा व्यवस्था में 25000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल, करीब 3000 पुलिस अधिकारी, जिनमें 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 33 पुलिस उपायुक्त और 84 सहायक पुलिस आयुक्त शामिल हैं, शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने मतदान से एक रात पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए कहा मैं हर मुंबई वालों से अपील करता हूं कि वे घर से बाहर निकलें और बीएमसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने निवारक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री पर भी रोक रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में जमा होने या अनावश्यक रूप से घूमने की अनुमति नहीं होगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा के ये व्यापक इंतजाम मुंबई में मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

दून : पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की घटना; तैनात पुलिस कर्मियों को एक कार सवार ने रौंद दिया
दून : एसयूवी कार में बैठकर चालकों को सड़क पर बैठने और चलने वालों की जिंदगी बेहद छोटी नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की घटना भी कुछ यही इशारा कर रही है। पुलिस पर जो कार चढ़ी है वह भी एसयूवी है। दिवाली से एक दिन पहले डालनवाला थाना क्षेत्र के आराघर इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों को एक कार सवार ने रौंद दिया। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। हालांकि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। दो पुलिसकर्मियों के पैर, जबकि एक का कूल्हा टूटा है।

दून में यह पहली बार नहीं
ऐसे में पुलिस के सामने भी यह बड़ी चुनौती है कि इस तरह के लोगों को नियंत्रित कैसे किया जाए। दून में यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की घटना देखने को मिली है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हुए, यातायात नियमों को तोड़कर कार चलाने वालों ने लोगों को रौंद दिया। एसएसपी अजय सिंह ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि यह घटना काफी संवेदनशील है। इसके नियंत्रण की दिशा में योजना बनाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।

होली से पहले भी हुआ था हादसा, चार लोगों की हुई थी मौत
इसी साल होली से एक दिन पहले 13 मार्च को राजपुर रोड पर एक लग्जरी एसयूवी कार चालक ने एक साथ चार मजदूरों को कुचला था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये मजदूर अपने-अपने ठेकेदारों से होली के लिए एडवांस लेकर घरों को जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर से घंटाघर की ओर आती एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। देर रात ही पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था।