Representatives - Rokthok Lekhani

मुंबई : जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोप; १००० करोड़ के टेंडर रद्द
मुंबई : मुंबई मनपा में लागू प्रशासनिक शासन के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। मुंबई के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक शासन के दौरान जारी किए गए लगभग १००० करोड़ रुपए के टेंडर पिछले कुछ दिनों में रद्द कर दिए गए हैं। इसे नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मुंबई मनपा में नगरसेवकों की अनुपस्थिति के दौरान नगर विकास मंत्रालय के संरक्षण में फुटपाथ रेलिंग, थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा लेन मार्किंग, प्राणी संग्रहालय विस्तार और स्कूली छात्रों के लिए सामग्री खरीद जैसे टेंडरों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितता बरती गई और कुछ खास ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए निविदाएं निकाले जाने की शिकायतें विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थीं। प्रशासनिक शासन समाप्त होते ही विवादित कार्यों से जुड़े ११३५ करोड़ रुपए के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।

आयुक्त ने प्रक्रिया रद्द करने का किया फैसला
मनपा के केंद्रीय खरीद विभाग ने मुंबई में फुटपाथों पर रेलिंग लगाने के लिए ३८५ करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था। पिछले दो वर्षों में रेलिंग और ‘स्ट्रीट फर्नीचर’ पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उसी काम के लिए फिर से पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने हेतु टेंडर निकाले जाने के आरोपों के चलते आयुक्त ने यह प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया।

काम का विवरण – लागत (रु. में)
फुटपाथ रेलिंग – ३८५ करोड़
लेन मार्विंâग – १५० करोड़
प्राणी संग्रहालय विस्तार – ४९० करोड़
स्कूली सामग्री खरीद – १५० करोड़

टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितता बरती गई और कुछ खास ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए निविदाएं निकाले जाने की शिकायतें विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थीं। प्रशासनिक शासन समाप्त होते ही विवादित कार्यों से जुड़े ११३५ करोड़ रुपए के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।

आयुक्त ने प्रक्रिया रद्द करने का किया फैसला
मनपा के केंद्रीय खरीद विभाग ने मुंबई में फुटपाथों पर रेलिंग लगाने के लिए ३८५ करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था। पिछले दो वर्षों में रेलिंग और ‘स्ट्रीट फर्नीचर’ पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उसी काम के लिए फिर से पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने हेतु टेंडर निकाले जाने के आरोपों के चलते आयुक्त ने यह प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया।

मुंबई : निकाय चुनावों से पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संग मुंबई में की बैठक; चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
मुंबई : महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों से पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संग मुंबई में बैठक की। मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे सहित महाविकास अघाड़ी के नेता मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने महाराष्ट्र चुनाव आयोग पहुंचे। जहां चुनावों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए गए। राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो रही है। जिसके तहत बुधवार (15 अक्तूबर) राज ठाकरे सहित महाविकास आघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ अहम बैठक की। इस दौरान सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की और 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच की मांग की।  वहीं स्थानीय निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करवाने की भी अपील की।

बैठक के बाद  उद्धव ठाकरे का बयान
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "2024 के विधानसभा चुनावों से पहले, एमवीए ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था कि भाजपा मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ रही है, क्योंकि वह आपके ध्यान में लाना चाहती है। हमने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक ये खामियां दूर नहीं हो जातीं, चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए।"

वोटर लिस्ट और 'वोट चोरी' रोकने की मांग
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "एक और महत्वपूर्ण मुद्दा यह उठाया गया है कि 31 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को ही मतदान करने की अनुमति होगी। 31 जुलाई की अंतिम तिथि अस्वीकार्य है। हमारा पहला ध्यान मतदाता सूची में सुधार और फिर वोट चोरी को रोकना है। हमें ईवीएम पर आपत्ति है। अब वे वीवीपैट का उपयोग नहीं करना चाहते हैं। क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि वे सबूत नष्ट करना चाहते हैं? यह लोकतंत्र के विरुद्ध है। जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, तो हमने भाजपा नेताओं को भी बुलाया, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए।"

बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क की कान्‍हेरी गुफा देखकर मोहित हुए जी-20 के प्रतिनिधि ...
मुंबई : मुंबई में जी-20 परिषद की बैठक के अंतिम दिन जी-20 के प्रतिनिधियों ने बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क के साष्टी द्वीप के जंगलों में स्थित प्रसिद्ध कान्हेरी गुफाओं का दौरा किया और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। कान्हेरी गुफाओं के अप्रतिम सौंदर्य, नीरव शांति और परिसर की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया।

इस दौरे का आयोजन केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने किया था।  प्रतिनिधियों ने गुफा का इतिहास, कान्हेरी शब्‍द की उत्‍पति के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि ये गुफाएं बौद्ध काल में भारत की कला और संस्कृति को दर्शाती है। क्षेत्र  में बेहद शांति है, इस वजह से यहां अनेक पर्यटक पहुंचते हैं।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने यहां के बौद्ध भिक्षुओं के विहार, हॉल, कमरे, बुद्ध और अवलोकितेश्वर की मूर्तियों, पहाड़ी पर बनी पानी की टंकियों के बारे में जानकारी दी। गुफा, वहां के स्‍तूप, कई ऐतिहासिक घटनाएं, वहां होने वाली गतिविधियों और कान्हेरी गुफा के निर्माण को लेकर जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधियों ने ब्राह्मी, देवनागरी और पहलवी लिपियों में शिलालेखों और पुरालेखों, क्षेत्र के छोटे झरनों आदि के बारे में भी जाना।

तुलसी तालाब स्थित वन विभाग के निवास स्‍थान पर केंद्रीय पर्यटन विभाग की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बांसुरी वादक देबो प्रिया, सुष्मिता चटर्जी, कालीनाथ मिश्रा और मृणाल मिश्रा ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न प्रसिद्ध गीतों पर प्रस्तुति दी। जिसका जी-20 के प्रतिनिधियों ने लुत्फ उठाया।