seen - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 'मराठी की कामचलाऊ जानकारी जरूरी', महाराष्ट्र सरकार के नए प्रस्ताव का विरोध; सड़कों पर आज नहीं दिखेंगे ऑटो ड्राइवर
मुंबई : ऑटोरिक्शा चालक और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन रही है। दरअसल, राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ ड्राइवर और यूनियन में काफी गुस्सा है। जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की कामचलाऊ जानकारी अनिवार्य करने की बात कही गई है।
वहीं, सोमवार को गोरेगांव पश्चिम में ऑटोरिक्शा यूनियनों की एक बड़ी रणनीति बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बड़ी संख्या में ड्राइवरों और मालिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, इस वजह से मुंबई के कई उपनगरों में ऑटोरिक्शा की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 4 मई से पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

MMR में विरोध प्रदर्शन की तैयारी
मुंबई ऑटोरिक्शा यूनियन के नेता शशांक राव ने कहा कि बैठक में यह तय किया जाएगा कि सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध कैसे किया जाए, जिसमें मराठी पढ़ने-लिखने में असमर्थ ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है। रविवार को जारी यूनियन नोटिस में ड्राइवरों से बड़ी संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील भी की गई है।

यह पूरा मामला ऐसे समय पर गरमाया है, जब यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ बैठक प्रस्तावित है। सरनाईक ने साफ कहा है कि, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवरों को मराठी की बुनियादी जानकारी साबित करनी होगी, वरना उनके लाइसेंस और परमिट पर असर पड़ सकता है।

सरकार ने प्रशिक्षण का दिया भरोसा
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर संतुलित रुख अपनाते हुए कहा है कि, सरकार उन ड्राइवरों को प्रशिक्षण देगी, जो मराठी नहीं जानते। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी भाषा को जबरन थोपना सही नहीं है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कुछ नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है।

इसमें नियम 4, 78 और 85 में बदलाव का प्रस्ताव है, जिसके तहत लाइसेंस, परमिट और उनके नवीनीकरण के लिए मराठी की कामचलाऊ जानकारी को अनिवार्य शर्त बनाया जा सकता है। खास तौर पर यह नियम ऑटोरिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों पर लागू होगा।

मुंबई : AC के ऊपर आराम करता दिखा 7 फुट लंबा सांप, मुंबई का वायरल वीडियो देख उड़ गए लोगों के होश
मुंबई :  सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज रोजाना वायरल होते ही रहते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर फैल रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है जहां विले पार्ले (ईस्ट) में लगभग 7 फीट लंबा रैट स्नेक एक AC यूनिट के ऊपर आराम करता दिखा. इस सांप को देखकर लोगों में डर और अफरातफरी मच गई. इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक,  यह घटना गुरुवार को एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास हुई, जहां आसपास के लोगों ने बाहर लगे एसी के ऊपर फैले हुए इस बड़े सांप को देखा.
यह भी पढ़ें: 50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?

AC पर आराम करता दिखा सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप एसी यूनिट के ऊपर आराम से बैठा है. ये वीडियो मुंबई के विले परले (ईस्ट) में एयर इंडिया गेट नं 3 के पास बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को फोटोग्राफर ने करण सोलंकी ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही Asha: The Hope for Animals Welfare Trust की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ वहां से सांप को हटाया.  जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं, कुछ लोग सांप के इतने बड़े आकार को देखकर हैरान थे, तो कुछ को आसपास की सुरक्षा की चिंता होने लगी.

पनवेल : एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई
मुंबई: मध्य रेलवे के पनवेल स्टेशन पर तेजी से बढ़ती भीड़ अब यात्रियों के लिए सिरदर्द हो गई है। केवल एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई है। एक्स (एक्स) पर यात्री रविंद्र कलिंबेकर ने पोस्ट कर लिखा कि बुधवार सुबह 9:17 बजे पनवेल-सीएसएमटी ट्रेन लेट होने की वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। उनका कहना है कि एसी लोकल शुरू होने के बाद से ट्रेनें अक्सर देरी से चल रही हैं। जब ट्रेन समय पर नहीं आती, तो प्लैटफॉर्म पर भीड़ लगातार बढ़ती जाती है और अगली ट्रेन में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।

चार साल में 99.4% यात्री बढ़े
मध्य रेलवे लाइन पर सीएसएमटी, दादर, घाटकोपर, ठाणे और कल्याण जैसे स्टेशन भीड़-भाड़ के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब हार्बर लाइन का पनवेल स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021-22 में पनवेल स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 1,37,704 यात्री यात्रा करते थे, जो 2024-25 में बढ़कर 2,74,613 हो गए हैं। यानी चार साल में यहां 99.4% यात्री बढ़े हैं।

रेलवे ने क्या बताया?
कमर्शियल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही इसे डेक के साथ जोड़ा जाएगा। लंबी दूरी की ट्ट्रेनों के लिए नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण पनवेल - कर्जत सबअर्बन लाइन का काम भी अपने आखीरी चरण में है।

स्टेशन पर है सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज
अमित नाम के एक अन्य यात्री का आरोप है कि पनवेल स्टेशन पर मैनेजमेंट बेहद कमजोर है। यहां भीड़ ज्यादा है, आरपीएफ की मौजूदगी कम दिखती है और प्लैटफॉर्म बदलने के लिए सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमर्शियल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही इसे डेक के साथ जोड़ा जाएगा।और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण पनवेल - कर्जत सबअर्बन लाइन का काम भी अपने आखिरी चरण में है।

कुंभ मेले से भीड़ की तुलना
24 जनवरी को पनवेल स्टेशन का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लोग मीम मटेरियल तक बना रहे थे। कई यूजर्स ने स्टेशन की भीड़ की तुलना कुंभ मेले से की। विडियो में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को धीरे-धीरे चलते देखा गया। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री बड़े सामान के साथ जूझते नज़र आए।

इलाके का हो रहा विकास
पनवेल और आसपास में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है। इसके चलते कई बड़े बिल्डर वहां प्रॉजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जाहिर तौर पर इससे आबादी का भी नया ठिकाना पनवेल बन रहा है। नवी मुंबई एयरपोर्ट पास होने से गतिविधियां और भी बढ़ गई हैं। विकास का नया केंद्र होने की वजह से पनवेल में यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

दिल्ली : एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र; संसद में देखने को मिल सकता है जबरदस्त हंगामा
दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र कल सोमवार एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना रहा है। सत्र के दौरान संसद के अंदर से लेकर बाहर तक एसआईआर पर विपक्ष का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, सरकार मदनी के जिहाद विवाद पर आक्रामक रुख अपना सकती है। सरकार इस सत्र में परमाणु ऊर्जा विधेयक सहित दस विधेयक पेश कर सकती है।

एसआईआर प्रक्रिया शुरु होने के बाद सबसे पहले हुए बिहार चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिली है, जबकि विपक्षी महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बाद से ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एसआईआर पर आक्रामक रुख बनाकर रखा है। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस भी एसआईआर को लेकर लगातार आक्रामक है और वह चुनाव आयोग को भी घेरने का काम कर रही है। ऐसे में सदन में भी इन दलों का विरोध जारी रह सकता है।

सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, डेरेक ओ ब्रायन सहित कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विपक्ष ने इस बैठक में ही सरकार से एसआईआर पर बातचीत करने की बात कही है।

जिहाद विवाद पर भी हो सकता है हंगामा
संसद सत्र के ठीक पहले, जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान देकर पूरे देश का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' और 'वंदे मातरम के सामने नहीं झुकने' जैसी बातें कही हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया है। ऐसे में सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर बहस कर विपक्ष को उसी के पाले में घेरने की कोशिश कर सकता है।