Mahavikas - Rokthok Lekhani

राज का अडानी के खिलाफ मोर्चे को लेकर सख्त टिप्पणी, अब क्यों जागे महाविकास आघाड़ी के नेता...
मुंबई : धारावी पुनर्विकास परियोजना उद्योगपति गौतम अडानी को दिए जाने के विरोध में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार 16 दिसंबर को मोर्चा निकाला था। अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से इस मामले में टिप्पणी आई है। साथ ही मोर्चे को लेकर उन्होंने ठाकरे गुट पर सख्त टिप्पणी भी की है।

राज ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना अडानी को देने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई में बड़ी परियोजना आ रही है, इसे अडानी को क्यों दिया गया। सब कुछ यहीं से शुरू होता है। अडानी के पास ऐसा क्या है जो एयरपोर्ट, कोयला सब कुछ संभाल सकता है? टाटा जैसी और भी कई बड़ी कंपनियां हैं।

आपको उनसे इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए डिज़ाइन मांगनी चाहिए थी। टेंडर निकाले जाने चाहिए थे। हमें जानना था कि वहां क्या होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे गुट के मोर्चे की आलोचना की। राज ने कहा कि मेरा एकमात्र सवाल यह है कि महाविकास आघाड़ी के नेता अब क्यों जाग गए हैं?

इसकी घोषणा हुए 8 से 10 महीने हो गए होंगे, लेकिन फिर आज मोर्चा क्यों? क्या समझौता ठीक तरह से नहीं हो रहा है? इधर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत ने राज ठाकरे पर ताना मारते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र बचाने का समय है। ऐसे वक्त में सभी मतभेद भुलाकर सभी एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए, यह हमारा मत है।

तानाशाही के खिलाफ लड़ने की मानसिक तैयारी है या नहीं, यह भूमिका स्पष्ट की जानी चाहिए। महाराष्ट्र में कई पार्टियां ऐसी हैं जो लगातार भूमिकाएं बदल रही हैं। महाराष्ट्र अखंड रहना चाहिए। मुंबई के साथ महाराष्ट्र की दलाली चल रही है। अगर वे इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हैं तो हम उन्हें आशा भरी नजरों से देखेंगे।

तानाशाही के खिलाफ लड़ाई हमारी जारी रहेगी...संविधान के रक्षा के लिए बनी है महाविकास आघाडी -आदित्य ठाकरे
मुंबई : पिछले कुछ महीनों से राज्य की राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है, कभी राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के भाजपा में जाने की तो कभी राकांपा प्रमुख शरद पवार अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना अब पूर्व पर्यटन मंत्री और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने राज्य की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर जमकर प्रहार किया।

एक दिवसीय माथेरान दौरे पर गए आदित्य ठाकरे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए महाविकास आघाड़ी बनी है. देश के संविधान की रक्षा करने के लिए हम राकांपा -कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास आघाडी की स्थापना की है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश जहाँ -जहां तानाशाही  शुरू है वहां -वहा उसके खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू है और आगे जारी रहेगी।

बारसु में रिफाइनरी परियोजना पर सरकार को घेरते हुए युवासेना प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को हम महत्व नहीं देते। बारसु में उद्धव ठाकरे के सभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी इस सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि  सभा के लिए अनुमति नहीं देना  सत्तावादी अत्याचार को दिखा रहा है जो गैर-संवैधानिक सरकार अपने नागरिकों पर थोप रही है।

अगर इतनी अच्छी परियोजना है तो लाठीचार्ज और आंसू गैस की जरूरत क्यों है? पालघर में आदिवासी महिलाओं को उनके घरों से निकाल दिया गया। बारसू में यही हो रहा है।.

राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की चल रही चर्चा पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाडी में अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.सत्ता के लिए गद्दारी कर लोग इक्क्ठा होने वाले लोगो में से हम नहीं है.महाविकास अघाड़ी सत्ता और कुर्सी के लिए नहीं बनी है.

महाराष्ट्र में क्या चलेगा मोदी-शाह का जादू, अमर अकबर एंथनी की तरह अटूट महाविकास अघाड़ी...
मुंबई: लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले अपने चुनावी अंकगणित को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों और रणनीतियों की गणना करने में व्यस्त हैं। पिछले दो लोकसभा (2014-2019) चुनाव विपक्षी दलों के लिए निराशाजनक थे।

उनके सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोलता रहा। तीन साल पहले, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शिवसेना (यूबीटी) के एक अप्रत्याशित गठबंधन एमवीए का गठन किया। जिसने अक्टूबर 2019 में बीजेपी के लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के प्रयासों को विफल कर दिया।

हालांकि बीजेपी जून 2022 में एमवीए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गिराने में कामयाब रही और बालासाहेबंची शिवसेना (बीएसएस) के नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में सरकार का गठन कर लिया। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष ठाकरे ने एमवीए सहयोगियों को नहीं छोड़ा। सहयोगियों ने भी उनके सुर में सुर मिलाया। फिलहाल राष्ट्रीय राजनीतिक आइने में तीन विपक्षी गठजोड़ की संभावना सामने आ रही है। महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस का गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत दिख रहा है।

दिसंबर 2021 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और फरवरी 2022 में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात की और उनके राष्ट्रीय राजनीतिक डिजाइन पर चर्चा की। उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों दिग्गजों ने बनर्जी और राव का गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन गैर-कांग्रेसी मोर्चे को अव्यवहारिक बताया।

पवार और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, अजीत पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, संजय राउत, अरविंद सावंत और आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों ने अलग-अलग अवसरों पर 2024 में बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस सहित विपक्षी एकता की जरूरत बताई है।

पवार और राउत ने विचार व्यक्त किया कि कांग्रेस अपनी अखिल भारतीय उपस्थिति, सभी वर्गों के बीच स्वीकृति, अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होने के नाते विपक्षी एकता की धुरी हो सकती है। शरद पवार ने इस मकसद के लिए राजनीतिक स्पेक्ट्रम में अपने दोस्तों की सेना के माध्यम से अपने पैंतरेबाजी जारी रखी है। हाल ही में सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस और आंशिक रूप से विपक्ष के गिरते मनोबल के लिए बूस्टर खुराक साबित हुई।

महाविकास अघाड़ी के मोर्चे को पुलिस ने सशर्त दी इजाजत... सुरक्षा के होंगे पुख्‍ता बंदोबस्‍त
मुंबई : महापुरुषों के लगातार अपमान, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद और महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शनिवार को मोर्चा निकालने जा रही है. इसके लिए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किया है. पुलिस ने महाविकास अघाड़ी के मोर्चे को इजाजत दे दी है. मोर्चा नागपाड़ा में जे जे फ्लाईओवर से शुरू होगा और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास समाप्त होगा. इसके लिए सुबह 11 से 2 बजे तक का समय दिया गया है.

महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने मोर्चे में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसमें दो एडिशनल कमिश्नर और 4 से 5 DCP को भी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. साथ ही मुंबई पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी करेगी.  मुंबई पुलिस ने कुछ शर्तों पर मोर्चे को इजाजत दी है.

पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि रैली के दौरान ऐसा को भाषण या वक्तव्य ना दें जिससे किसी समाज की भावना को ठेस पहुंचे. साथ ही पुलिस ने रैली की दौरान लाठी, चाकू, तलवार या किसी भी तरह का शस्त्र साथ में नहीं रखने के लिए कहा है, जो आर्म्स एक्ट के तहत ग़ैरक़ानूनी हैं. वहीं मोर्चे के दौरान पटाखे चलाने की मनाही भी होगी. इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने कहा है कि जिस रूट से जाने की इजाजत दी गई है, उस रूट में बदलाव नहीं किया जा सकेगा.