Grand Front - Rokthok Lekhani

17 दिसंबर को मुंबई में विपक्ष का महामोर्चा...अब तक नहीं मिली पुलिस की इजाजत
मुंबई: महाराष्ट्र के महापुरुषों का लगातार अपमान, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा का मुद्दा और महंगाई, बेरोजगारी, के मुद्दे पर महाविकास आघाडी द्वारा 17 दिसंबर को आयोजित मोर्चे में महाराष्ट्र की आम जनता से शामिल होने की अपील महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने किया। वह गुरुवार को महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन उनके स्वाभिमान को भी ठेस पहुंची है, ऐसे सभी लोग मोर्चे में शामिल होंगे। अजित पवार ने कहा कि इस महाविकास अघाड़ी द्वारा निकाले जाने वाले 'हल्लाबोल मोर्चा' को पुलिस ने अब तक अनुमति नहीं दी है। हमने इस मार्च के लिए अनुमति मांगी है। पवार ने कहा कि अनुमति कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, अनुमति मिल जाएगी और हल्लाबोल मोर्च हर हाल में निकलेगा।

उन्होंने कहा कि मोर्चा शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।  मोर्चे की अनुमति के लिए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, एनसीपी के नरेंद्र राणे और शिवसेना ठाकरे गुट की तरफ से पांडुरंग सपकाल के हस्ताक्षर वाला पत्र दिया मुंबई पुलिस को दिया गया है। हल्लाबोल मोर्चे की तैयारियों के लिए महाविकास अघाड़ी के तीनों घटक दल शिवसेना ठाकरे गुट, एनसीपी और कांग्रेस तीनों ही जोर शोर से तैयारियों में लगे हैं। राज्य भर से कार्यकर्ताओं को मुंबई बुलाया गया है।

सरकार डर रही है, इसलिए अनुमति रोकी: जगताप
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार के मन में विपक्ष के मोर्चे का बैठ गया है, यह सरकार डरी हुई है, इसीलिए पुलिस को आगे कर के अनुमति नहीं दे रही है। लेकिन हमारे देश मे लोकतंत्र अब तक जिंदा है और लोकतंत्र में मोर्चा निकालने का अधिकार सभी को है, हमें भी महामोर्चा निकालने से कोई नहीं रोक सकता। शिंदे-फडणवीस सरकार से अनुमति मिले या न मिले, लेकिन हम महामोर्चा तो जरूर निकालेंगे। मुंबई कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ इस महामोर्चा में हिस्सा लेगी।

ठाणे से आएंगे 10 हजार कार्यकर्ता
महाविकास आघाडी द्वारा 17 दिसंबर को आयोजित हल्लाबोल मोर्चे में ठाणे शहर से एनसीपी के दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। एनसीपी ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे ने पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी है। परांजपे के मुताबिक राज्य के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह साढ़े 9 बजे ठाणे से मुंबई कूच करेंगे।

यह होगा महामोर्चे का रूट
मोर्चे की शुरुआत भायखला स्थित रिचर्ड्स ऐंड क्रुडास कंपनी से होगी और समापन मुंबई सीएसटी स्थित मुंबई मनपा कार्यालय के सामने होगा। महामोर्चा सुबह 11.30 बजे शुरू किया जाएगा।