able - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली: आबकारी नीति केस: अरविंद केजरीवाल की दलील पर जज ने कहा, 'आप कोर्ट की प्रक्रिया नहीं समझ पा रहे'
नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। केजरीवाल ने मांग की है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को इस केस से हटाया जाए। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ही निचली अदालत से आरोप मुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई कर रही है। हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बहस करने की इजाजत दी है।

अरविंद केजरीवाल ने जज से कहा कि मैं आपकी और ज्यूडिशियरी की बहुत इज्जत करता हूं। मैं सॉलिसिटर जनरल से सहयोग की उम्मीद करता हूं। मैं आज आपके सामने एक आरोपी के तौर पर नहीं खड़ा हूं, क्योंकि मुझे बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि आप रिक्यूजल आवेदन को पढ़ें। केजरीवाल ने कहा कि मुझे थोड़ा बैकग्राउंड बताना पड़ेगा। ट्रायल कोर्ट ने तीन महीने तक प्रतिदिन सुनवाई की, 40 हजार पन्ने पढ़े और फिर डिस्चार्ज किया। केजरीवाल ने कहा कि उस वक्त मैंने 11 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को बेंच बदलने के लिए पत्र लिखा, जिसे नकार दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट रणजीत ठाकुर में लिखा हुआ है कि जज को ये नहीं देखना है कि वो बायस्ड है कि नहीं, लेकिन किसी पार्टी के मन में इस बात की शंका है तो बेंच चेंज करा सकता है तो वो ये फाइल कर सकता है। सीबीआई को इस मामले में पार्टी नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के फैसले में 18 घंटे और 6 दिन की सुनवाई के दौरान आखिरी समय में ईडी को शंका हुई तो वह जिला जज के पास पहुंच गए। यहां जज की इंटीग्रिटी पर सवाल नहीं है, बल्कि पार्टी के मन में आने वाली शंका या सवाल है। मेरे मामले में भी ऐसा ही है। मेरे पास भी इसी बात के आधार हैं और ऐसे में सीबीआई को पार्टी नहीं बनाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि सवाल जज की ईमानदारी पर नहीं, बल्कि पार्टी की खुद की आशंका पर है। मैं बस वही राहत मांग रहा हूं, जो ईडी को दी गई थी, और मेरा केस अब और मजबूत है। निचली अदालत ने फैसले में बताया कि कोई प्रोसीड ऑफ क्राइम नहीं था। कोई गोवा में पैसा नहीं ले जाया गया। कोई भ्रष्टाचार नहीं था। गोवा चुनाव में पैसों के इस्तेमाल पर कोर्ट अपनी फाइंडिंग दे चुका है, एक मुद्दा उठा था अप्रूवर का। इसके ऊपर आपकी फाइंडिंग है। मुझे लगभग भ्रष्ट घोषित कर दिया गया। मुझे लगभग दोषी घोषित कर दिया गया, बस सजा सुनानी रह गई थी।

कोर्ट ने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, यह बस आपकी सोच है। केजरीवाल ने कहा कि यह सामान्य है कि जज पक्षपाती है या नहीं। सवाल ये है कि क्या मेरे मामले में निष्पक्ष रूप से फैसला हो पाएगा। रीजनेबल अप्रिहेंशन (कनकलता जजमेंट) में अदालती जिद का जिक्र है, जहां जज को खुद से ये केस छोड़ देना चाहिए। यहां शराब नीति से जुड़े 5 मामले आए। मेरा मामला गैरकानूनी गिरफ्तारी तरीके का था। दो ही सुनवाई में ये तय कर दिया गया कि मेरी गिरफ्तारी सही थी। मुझे भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया गया था। मुझे दोषी ही बना दिया गया था।

मुंबई : शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर; 31 दिसंबर को श्रद्धालु पूरी रात साईं बाबा मंदिर में कर सकेंगे दर्शन
मुंबई : साईं बाबा से आशीर्वाद लेने शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। नए साल के जश्न को देखते हुए, यह तय किया गया है कि 31 दिसंबर को साईं बाबा मंदिर दर्शन के लिए पूरी रात खुला रहेगा। भीड़ की उम्मीद को देखते हुए, साईं बाबा ट्रस्ट ने खास इंतज़ाम किए हैं। 31 दिसंबर की शेजारती (शाम की आरती) और 1 जनवरी की काकड़ आरती (सुबह की आरती) रद्द कर दी गई है। साईं बाबा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरख गाडिलकर ने यह जानकारी दी।

नए साल के जश्न के लिए शिरडी में बड़ी संख्या में साईं बाबा के भक्तों के आने की उम्मीद को देखते हुए, साईं बाबा ट्रस्ट ने खास तैयारियां की हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ज़्यादा से ज़्यादा भक्त दर्शन कर सकें, साईं बाबा मंदिर 31 दिसंबर को पूरी रात खुला रहेगा। हालांकि, 31 दिसंबर की शेजारती और 1 जनवरी की सुबह की काकड़ आरती नहीं होगी।

यह जानकारी साईं बाबा ट्रस्ट ने दी। क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के जश्न के लिए लाखों साईं बाबा भक्तों के शिरडी आने की उम्मीद है। साईं बाबा ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन, रहने और प्रसाद बांटने के खास इंतज़ाम किए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी शिरडी में तैनात किया गया है।

बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे, मोदी जी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे- राहुल गांधी का तीखा हमला
पटना : बिहार में 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' का पटना में समापन हुआ। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। यात्रा का मकसद लोगों को उनके वोट के अधिकार के बारे में जागरूक करना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में पटना में हैं। इस मौके पटना में 'इंडिया' गठबंधन के दिग्गज नेताओं का महाजुटान है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान सहित कई नेता इस मार्च में शामिल हुए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य नेता भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद हैं। सभी बड़े नेता खुले वैन में सवार होकर गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से लेकर हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर फहराते दिखे। फिर डाकबंगला चौराहे पर वोट अधिकार यात्रा की सभा हुई।

माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे- राहुल गांधी
जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की, उन्हें हम संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। कुछ भी हो जाए। इसलिए हमने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की। आपका हमें जबरदस्त समर्थन मिला। बिहार के युवा से लेकर छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आकर कहते थे कि वोट चोर गद्दी छोड़। बीच में बीजेपी के लोग हमें काले झंडे दिखा रहे थे। बीजेपी के लोग सुन लें, एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।- राहुल गांधी

एक सीट पर फर्जी वोट के चलते हम हारे लोकसभा चुनाव- राहुल गांधी
माधवापुरा, बैंगलोर सेंट्रल की सीट में हमने दिखाया कि एक एसेंबली में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बैंगलोर सेंट्रल में 7 विधानसभा हैं, 6 में हम जीतते हैं, जहां ज्यादा फर्जी वोट थे, वहां हम हार जाते हैं। उसी एक सीट के चलते बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है। हमारे लोगों ने कागज की वोटर लिस्ट से फोटो-नाम-एड्रेस मिलाकर काम किया। 4 महीने लगे, हमने 16-17 घंटे रोज काम किया और देश के सामने सबूत रखा।

हमारे गठबंधन का जो वोट था, जो लोकसभा में मिला, वही विधानसभा में भी मिला- राहुल गांधी
हमारे गठबंधन का जो वोट था, जो लोकसभा में मिला, वही विधानसभा में भी मिला। सारे के सारे नए वोट बीजेपी के एलायंस के खाते में गए। लोकसभा में हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी पार्टियां तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गईं। क्योंकि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिल कर वोट चोरी की।- राहुल गांधी

मुंबई में न हो अहमदाबाद जैसा हादसा, रहवासियों ने रखी अपनी बात, बोले- शौक से नहीं रह रहे
मुंबई: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद मुंबई के एयरपोर्ट (टी 1 और टी 2) पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि नवभारत की टीम जब एयरपोर्ट के पास सटे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंची तब उन्हें वहां एक अलग ही कहानी देखने मिली। वहां रहने वालों का मानना था कि यदि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की वजह से अन्य लोगों (पास में ही बने हॉस्टल में रह रहे लोगों) की जान जा सकती है। उनका मानना है कि यदि यह घटना मुंबई में होती है, तो हमारा तो नामोनिशान मिट जाता। अहमदाबाद हादसे के बाद से हमारे मन में भी एक डर सा पैदा हो गया है। सरकार को इस बारें में सोचने की जरूरत है। हमारी मजबूरी में रह रहे है, शौक से नहीं।

काफी समय से अटका है पुनर्विकास का काम
ध्यान देने वाली बात यह कि 2006 से एयरपोर्ट के पास के स्लम के पुनर्विकास की कवायद शुरू है। लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। एमएमआरडीए को इस प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग अथॉरिटी भी चुना गया था। 2021 में देवेंद्र फडणवीस ने क्लस्टर पुनर्विकास का भी ऐलान किया था।

कड़े नियम का होता है पालन
मुंबई हवाई अड्डे से प्रतिदिन सैकड़ों फ्लाइट उड़ान भरती है और उतरती है। इस एयरपोर्ट की सुरक्षा एक महिला द्वारा की जाती है, जो पूर्व हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) और हवाई सुरक्षा अधिकारी (एएसओ) एस मंगला हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कई बिल्डरों के फ़ाइल आती है, लेकिन उनकी अंतरात्मा उन्हें परियोजनाओं को मंजूरी देने की अनुमति नहीं देती है। क्योंकि कल अगर कोई हवाई जहाज इन टावरों में से किसी एक से टकरा जाता है, तो मैं खुद को बहुत दोषी महसूस करूंगी। वैसे भी, हवाई सुरक्षा के स्पष्ट नियम हैं और मैंने उनका सख्ती से पालन किया है।