Deepika - Rokthok Lekhani News

उत्तर प्रदेश : मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
उत्तर प्रदेश : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने परिवार और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दे पर एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है. मायावती ने कहा है कि राजनीति में सफल होने और समाज के लिए काम करने के लिए पार्टी के लोगों को अपने भाई-बहनों और नजदीकी रिश्ते-नातों के मोह से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और बसपा संस्थापक कांशीराम के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर यह फैसला किया है.

मायावती ने कहा कि बीएसपी के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम ने राजनीति में आने के बाद अपने सभी नजदीकी रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में काम करने की इजाजत दी. मायावती के मुताबिक, कांशीराम ने पूरी जिंदगी अपना परिवार नहीं बनाया और अपना जीवन बहुजन समाज के हित और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया.

बसपा चीफ ने कहा कि कांशीराम से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपनी पूरी जिंदगी बहुजन समाज के लिए समर्पित करने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि हालांकि वह एक महिला हैं, इसलिए मजबूरी में उन्हें अपने किसी न किसी भाई-बहन को हमेशा अपने साथ रखना पड़ा. इसी क्रम में उनके छोटे भाई आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से उनकी सेवा में कार्यरत हैं.

इस फैसले में अब कोई फेरबदल नहीं- मायावती
मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के विशेष आग्रह पर उनके परिवार के बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे करना पड़ा. हालांकि, मायावती के मुताबिक शादी के बाद आकाश आनंद का कदम-कदम पर ऐसा रवैया और गतिविधियां रही हैं, जिसके कारण कुछ दिन पहले उन्हें दोबारा पार्टी से अलग करना पड़ा. यूपी की पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अब अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में पूरी तरह फंस चुके हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेना पार्टी के साथ बड़ा विश्वासघात होगा और वह ऐसा कोई पार्टी विरोधी गलत काम नहीं कर सकतीं.

उन्होंने ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके सामने यह दुविधा थी कि आनंद कुमार के परिवार में से किसे पार्टी में आगे किया जाए और किसे नहीं. उन्होंने कहा कि हर पहलू पर गंभीरता से विचार करने के बाद उन्होंने फैसला किया है कि परिवार में से ऐसे सदस्य को आगे किया जाए जो आकाश आनंद के नक्शेकदम पर बिल्कुल न चले.
मायावती ने कहा कि आगे चलकर आनंद कुमार की बेटी की मदद लेने का सवाल भी उठ सकता है, लेकिन शादी के बाद यदि उनका मामला भी आकाश आनंद की तरह निकल गया तो यह पार्टी हित में सही नहीं होगा. इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका को पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और इस फैसले में अब कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा.

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा लग रहा है कि ईशान आनंद आकाश आनंद की तरह किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ेंगे. हालांकि, मायावती ने यह भी कहा कि भविष्य के बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता.

मायावती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईशान आनंद ने भी पार्टी विरोधी कोई गंभीर कृत्य किया तो उन्हें भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को पार्टी में छोटी या बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. मायावती ने कहा कि यदि ईशान आनंद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो इसके बाद आनंद कुमार के परिवार के किसी अन्य सदस्य को आगे नहीं किया जाएगा. इसके बजाय पार्टी में काम कर रहे दलित वर्ग के किसी मिशनरी और वफादार कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी.

मायावती ने कहा कि देश और जनहित से जुड़े जरूरी मुद्दों के साथ इस खास मुद्दे को लेकर भी 23 सितंबर को बसपा की बेहद जरूरी ऑल इंडिया बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि इस बैठक के जरिए पार्टी के लोग आगे पार्टी के कार्यों में पूरी ताकत और निष्ठा के साथ जुटें, इस पर भी चर्चा होगी. 23 सितंबर की बैठक बसपा की एक महीने के भीतर दूसरी राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी. इससे पहले 3 सितंबर को हुई बैठक में आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया गया था और 10 सितंबर को उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया था.

मायावती ने अपने फैसले को समझाने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के एक पत्र का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कांशीराम से प्रेरणा लेने के साथ-साथ बाबा साहेब के लिखे एक पत्र से भी प्रभावित होकर परिवार को लेकर यह फैसला लिया है. मायावती के मुताबिक, डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 23 फरवरी 1956 को 26 अलीपुर रोड, सिविल लाइंस, नई दिल्ली से मुंबई में अपने बेटे यशवंत बी. आंबेडकर को पत्र लिखा था.

मायावती ने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब को उपशम की ओर से कई पत्र मिले थे, जिनमें कहा गया था कि यशवंत उन्हें बौद्ध भूषण प्रिंटिंग प्रेस में अकाउंटेंट और कैशियर के रूप में अपनी ड्यूटी नहीं करने दे रहे हैं. मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने बेटे को आगाह किया था कि प्रेस पब्लिक प्रॉपर्टी है, न कि उनकी और न ही बाबा साहेब की निजी संपत्ति. मायावती के अनुसार, बाबा साहेब ने अपने बेटे से कहा था कि किसी पब्लिक अकाउंट में किसी भी तरह की अनियमितता की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने अपने बेटे के आचरण को उचित नहीं बताया और चेतावनी दी कि यदि अंतिम निर्देश की अनदेखी की गई तो उन्हें प्रेस से निकाल दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाएगा.

10 बिंदुओं वाले एक्स पोस्ट के आखिर में मायावती ने कहा कि समस्त बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है. उन्होंने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिए बहुजन समाज को शोषित से शासक वर्ग बनाकर उसका हित और कल्याण सुनिश्चित करना ही उनका मिशनरी लक्ष्य और प्रतिज्ञा है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस लक्ष्य के लिए वह अपने भाई-बहनों और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी किसी भी हद तक जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने इसका उदाहरण पेश किया था और यही उनका भी संकल्प है.

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लेटेस्ट लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर... पूछा- कौन सी स्कूल की यूनिफार्म है?'
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार उनका स्टाइल स्टेटमेंट ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहता है। अब मंगलवार को दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह दुबई में होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड में भाग लेने पहुंची थी। इस अवसर पर दीपिका पादुकोण ने पीले रंग की टी शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखी थी। वहीं, उन्होंने सफेद जूते पहन रखे थे, जहां कुछ फैंस उनके इस लुक से काफी खुश हुए।

वहीं, कई लोगों ने दीपिका पादुकोण को ट्रोल भी किया है। विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका पादुकोण को मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा जा सकता है। एक ट्रोल ने वीडियो पर लिखा है, 'कौन सी स्कूल की यूनिफार्म है? एक ने लिखा है, 'यह तो मेरा स्कूल यूनिफॉर्म था।' एक ने लिखा है, 'सबसे घटिया, बेटे का स्कूल यूनिफॉर्म एकदम सेम है।' वहीं, कई लोगों ने उनके लुक की सराहना भी की है। दीपिका बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है।

दीपिका पादुकोण हाल ही में भूटान में थी। वह वेकेशन मना रही थी। उनकी उम्र 37 वर्ष है। वह जल्द ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में भी नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है।

फिल्म पठान के पोस्टर पर दीपिका की जगह मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर लगाकर किया वायरल...केस दर्ज
पठान फिल्म को लेकर शुरू हुए विवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर मॉर्फ्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने के हेड कांस्टेबल ने तहरीर दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने की टीम कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मोहम्मद मुस्लिम खां के मुताबिक पठान फिल्म के विवाद में ट्विटर हैंडल @azaarSRK से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर मॉर्फ्ड कर दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने के मुख्य आरक्षी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 295ए और आईटी एक्ट की धारा 66 में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दीपिका की इन फिल्मों ने विरोध के बाद भी की थी बंपर कमाई... क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होते ही बवाल होने लगा। संत समाज से लेकर राजनेता तक इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की फिल्मों पर विवाद हुआ है। इससे पहले भी अभिनेत्री की फिल्में विवादों में रह चुकी हैं। उन फिल्मों को बैन करने की भी मांग उठी थी, लेकिन वे रिलीज हुईं और सुपरहिट भी साबित हुईं। आज हम आपको दीपिका की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विवादों का शिकार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा गईं।

पठान' पर क्या है विवाद
फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' विवादों में हैं। दरअसल, यह विवाद दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर हुआ है। कुछ संगठनों ने दीपिका की भगवा बिकिनी पर विरोध जताया। वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी यह बयान दिया है कि दीपिका के कपड़े और गाने के कुछ दृश्यों में बदलाव नहीं हुआ तो 'पठान' को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे।

पद्मावत - दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' भी विवादों का शिकार हुई थी। दरअसल, इस फिल्म का विरोध करणी सेना ने किया था। आरोप था कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। साथ ही, यह भी आरोप लगा कि दीपिका ने साड़ी पहनकर अपनी कमर दिखाई, जबकि महारानी पद्मावती हमेशा अपना तन छिपाती थीं। विवाद के बाद ग्राफिक्स के जरिए दीपिका की कमर को साड़ी से ढंका गया था और फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत किया गया। संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाली यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई। 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 585 करोड़ की कमाई की थी।

बाजीराव मस्तानी - दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' पर बाजीराव पेशवा के वंशज ने इतिहास से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महाराजा की दोनों पत्नी, काशीबाई और मस्तानी का गलत किरदार दिखाने का भी आरोप लगा था। कहा गया था कि मस्तानी महारानी थीं, लेकिन उन्हें नर्तकी के रूप में दिखाया गया। हंगामे के बाद फिल्म में कई बदलाव किए गए। 2015 में यह फिल्म रिलीज हुई। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 356 करोड़ की कमाई की थी।

रामलीला - दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'रामलीला' पर भी बवाल मचा था। 'रामलीला' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इस फिल्म पर विवाद होने लगा। दरअसल, यह विवाद फिल्म के नाम को लेकर था। आरोप था कि फिल्म का नाम 'रामलीला' रखकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। कई बार इस फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म का नाम 'रामलीला' से 'राम-लीला' किया गया। इस पर भी विरोध हुआ। फिर, फिल्म का नाम 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' रखा गया। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 88 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

छपाक - 'छपाक' महिला प्रधान फिल्म थी। दीपिका पादुकोण की यह फिल्म भी विवादों में रही थी। दरअसल, इस फिल्म का प्रमोशन करने दीपिका जेएनयू पहुंची थीं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं और 'छपाक' का विरोध किया गया। इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था। लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था और वह अपनी जिंदगी संघर्षों के साथ जी रही थीं। 36 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55 करोड़ था।