Wada - Rokthok Lekhani

भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बिजली के खंबे से टकराई बस... हादसे में पांच मेडिकल के विद्यार्थी हुए घायल, एक राहगीर की मौत
भिवंडी : भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बस का संतुलन बिगड़ कर बिजली खंबे से टकरा जाने से बस में बैठे होम्योपैथिक कॉलेज के पांच विद्यार्थी घायल हो गए और सड़क किनारे से पैदल जा रहे एक राहगीर की मौत हो गई है। भिवंडी तालुका पुलिस ने घायल विद्यार्थियों को आईजीएम अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया और राहगीर के शव का पंचनामा के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आनगांव दुगाड गांव में होम्योपैथिक कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर जाने वाली बस शेलार ग्राम पंचायत स्थित केशव नगर, संतोष डाइंग के पास संतुलन खोकर अचानक बिजली के खंबे से जा टकराई। बस खंभे में टकराने से बस में आगे सवार विद्यार्थियों को हाथ, शरीर में मामूली चोट लगी और सड़क किनारे से पैदल जा रहे संजय लाल बहादुर सिंह नामक पावरलूम मजदूर बस की चपेट में आ गया जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

बिजली खंबे की टक्कर से बस भी क्षतिग्रस्त हो गई है। भयवश बस चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। भिवंडी तालुका पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है। गौरतलब है कि भिवंडी वाड़ा मार्ग पर सड़क के मरम्मत का कार्य बेहद मंद गति से चल रहा है।

मार्ग निर्माण और मरम्मत करने वाले ठेकेदार मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह खोदे हुए गड्ढों को भरा नहीं गया है जिससे मार्ग पर मिट्टी टुकड़े का ढेर जमा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और नित्य हादसे होते रहते हैं।

पालघर जिले के वाड़ा बिलोशी में जहरीले गैस में दम घुटने से दो कामगारों की मौत...
पालघर : पालघर जिले के वाड़ा तहसील के मौजे  बिलोशी में स्थित रेजिन नामक कंपनी में रियेक्टर में उतरकर नट बोल्ट चेक कर रहे सचिन बालकृष्ण भोईर (32) और किशोर यशवंत करले (27) नामक दो कामगारों की जहरीले गैस में दम घुटने से मौत हो गयी। यह दोनों कामगार वाड़ा तहसील के बिलोशी और गोहे गांव के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात में सचिन भोईर नामक कामगार कंपनी के रियेक्टर में नट बोल्ट चेक करने के लिए उतरा था। रियेक्टर में जहरीला गैस होने के कारण वह रियेक्टर में ही चक्कर आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए रियेक्टर में उतरा किशोर करले नामक दूसरा कामगार भी चक्कर आकर बेहोश हो गया। जिन्हें बेहोशी की अवस्था मे वाडा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तभी तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों कामगारों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना को लेकर वाड़ा पुलिस के इंचार्ज दशरथ पाटिल का कहना कि इस घटना का मामला दर्ज कर  पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की इन कामगारों की मौत कैसे हुई।

कामगारों की दम घुटने से हुई मौत के बाद पालघर जिले में कार्यरत कंपनियों में कामगारों को दी जाने वाली सुरक्षा की पोल खुली गयी हैं। इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि कंपनियों में काम करने वाले कामगारों की सुरक्षा को लेकर कंपनियां गंभीर नहीं है।

बताया जा रहा है कि अगर इन कामगारों को कंपनी की तरफ से इस काम के लिए ट्रेंनिंग दी गयी होती और सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो इन कामगारों की जान नहीं जाती। यह घटना कंपनी की लापरवाही के चलते हुई है, इसलिए कंपनी मालक समेत कंपनी के अन्य जिम्मेदार लोगों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। ताकि दूसरी कंपनियां कामगारों की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सकें।