Two workers - Rokthok Lekhani News

मुंबई : वडाला ईस्ट में निर्माणाधीन साइट पर लोहे का स्टेजिंग ढांचा गिरा... दो मजदूरों की मौत!
मुंबई : वडाला ईस्ट में भक्ति पार्क मोनोरेल स्टेशन के पास मेट्रो से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान लोहे का स्टेजिंग ढांचा अचानक गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और ढांचा गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों की पहचान नाहिज (33) और साकिम (37) के रूप में हुई है। इस मामले में वडाला टीटी पुलिस ने दोनों के साथ काम करने वाले 31 वर्षीय शफीकुल मुख्तार हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हुसैन, नाहिज, साकिम और चार अन्य मजदूर भक्ति पार्क इलाके में रह रहे थे और निर्माणाधीन साइट पर काम करते थे।

सभी मजदूर सब-कॉन्ट्रैक्टर तारिक-उल-इस्लाम (40) की निगरानी में सेंटरिंग का काम कर रहे थे। मजदूर अपनी शिफ्ट पूरी कर चुके थे और काम का सामान समेटकर वापस जाने की तैयारी तैयारी क कर रहे थे। इसी दौरान चार मजदूर लोहे के स्टेजिंग ढांचे से बनी सीढ़ी का इस्तेमाल कर नीचे उतर रहे थे। हुसैन सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और अन्य उपकरण इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान नाहिज और साकिम सीढ़ी से नीचे उतरने लगे, तभी लोहे का स्टेजिंग ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। दोनों मजदूर जमीन पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हुसैन और अन्य मजदूरों ने दोनों को निजी वाहन से तत्काल सायन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाहिज को अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया, जबकि साकिम को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआत में घटना को आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया था। बाद में जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह धारा लापरवाही के कारण मौत से संबंधित है।

पालघर जिले के वाड़ा बिलोशी में जहरीले गैस में दम घुटने से दो कामगारों की मौत...
पालघर : पालघर जिले के वाड़ा तहसील के मौजे  बिलोशी में स्थित रेजिन नामक कंपनी में रियेक्टर में उतरकर नट बोल्ट चेक कर रहे सचिन बालकृष्ण भोईर (32) और किशोर यशवंत करले (27) नामक दो कामगारों की जहरीले गैस में दम घुटने से मौत हो गयी। यह दोनों कामगार वाड़ा तहसील के बिलोशी और गोहे गांव के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात में सचिन भोईर नामक कामगार कंपनी के रियेक्टर में नट बोल्ट चेक करने के लिए उतरा था। रियेक्टर में जहरीला गैस होने के कारण वह रियेक्टर में ही चक्कर आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए रियेक्टर में उतरा किशोर करले नामक दूसरा कामगार भी चक्कर आकर बेहोश हो गया। जिन्हें बेहोशी की अवस्था मे वाडा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तभी तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों कामगारों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना को लेकर वाड़ा पुलिस के इंचार्ज दशरथ पाटिल का कहना कि इस घटना का मामला दर्ज कर  पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की इन कामगारों की मौत कैसे हुई।

कामगारों की दम घुटने से हुई मौत के बाद पालघर जिले में कार्यरत कंपनियों में कामगारों को दी जाने वाली सुरक्षा की पोल खुली गयी हैं। इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि कंपनियों में काम करने वाले कामगारों की सुरक्षा को लेकर कंपनियां गंभीर नहीं है।

बताया जा रहा है कि अगर इन कामगारों को कंपनी की तरफ से इस काम के लिए ट्रेंनिंग दी गयी होती और सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो इन कामगारों की जान नहीं जाती। यह घटना कंपनी की लापरवाही के चलते हुई है, इसलिए कंपनी मालक समेत कंपनी के अन्य जिम्मेदार लोगों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। ताकि दूसरी कंपनियां कामगारों की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सकें।