same - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर बोर्ड में शामिल होंगे, रजिस्ट्रेशन फीस वैसी ही रहेगी: मंत्री सरनाईक
मुंबई : ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ऐलान किया है कि ग्रेटर मुंबई समेत राज्य के ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए बनाए गए धर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा और मीटर टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड में अब ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल होंगे। प्रताप सरनाइक ने यह भी कहा कि मेंबर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म नहीं की जाएगी। सरकार ने राज्य में अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के ऑटो रिक्शा और मीटर टैक्सी ड्राइवरों को सरकारी स्कीम का फायदा मिले, यह पक्का करने के मकसद से 'धर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा, मीटर टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड' बनाया है। इस बीच, इस बोर्ड में रजिस्ट्रेशन फीस और एनुअल फीस को लेकर विवाद हो गया था। इसके विरोध में ऑटो रिक्शा मेंस यूनियन के प्रेसिडेंट शशांक राव ने कुछ दिन पहले प्रोटेस्ट किया था, और इशारा दिया था कि अगर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

सरनाइक के मुताबिक, मुंबई में बिना इजाज़त चल रही बाइक टैक्सियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही, जिनके लाइसेंस कुछ समय के लिए कैंसिल किए गए हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बाद फिर से लाइसेंस दिए जाएंगे। ...तो आरटीओ अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक ने कहा कि अगर रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर राज्य में रिक्शा चलाना चाहते हैं, तो उन्हें मराठी जानना ज़रूरी है।

उनके मुताबिक, अगर पैसेंजर मराठी बोलता है, तो ड्राइवर को मराठी जानना ज़रूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह पाया गया कि ऐसे ड्राइवरों को लाइसेंस दिए जा रहे हैं जिन्हें मराठी नहीं आती, तो आरटीओ अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। अभी, दस हज़ार से ज़्यादा मेंबर रजिस्टर हो चुके हैं। मैं खुद शशांक राव से फीस के बारे में बात करूंगा। क्योंकि इससे ड्राइवरों को काफी फायदा होगा। इसमें ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल होंगे।

मुंबई से पुणे 48 मिनट में, बोरीवली से चर्चगेट जितना ही लगेगा समय, जानिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की खास बातें
मुंबई : केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज दी गई। मुंबई से पुणे के बीच रेलयात्रा अब केवल 48 मिनट में पूरी हो सकेगी। ऐसा इसलिए कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने जिन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स का ऐलान किया है, उनमें मुंबई-पुणे कॉरिडोर भी है। यानी इन दोनों शहरों के बीच बुलेट जैसी ट्रेनें चलेंगी। अभी दोनों शहरों की रेल से दूरी 4 घंटे है। बड़ी संख्या में लोग हर दिन मुंबई- पुणे आना-जाना करते हैं। हाई स्पीड ट्रेन से उन्हें राहत मिलेगी। इसकी संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। कॉरिडोर शुरू होने से आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुंबई से पुणे के बीच का यात्रा समय अब केवल 48 मिनट का हो जाएगा, क्योंकि केंद्रीय बजट 2025 -26 में इन दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। बता दें कि इस रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। विभिन्न यात्रा के साधन से लोग इस मार्ग पर आना-जाना करते हैं।

320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन
ऐसे कई लोग है जो हर दिन मुंबई-पुणे आना-जाना करते है। ऐसे में बुलेट ट्रेन शुरू होने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। जितने समय में लोग बोरीवली से चर्चगेट पहुंचते हैं, उतने समय में ही लोग मुंबई से पुणे पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन की संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।।
उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को लाभ
इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होने से न सिर्फ यात्रा का समय काफी कम होगा, बल्कि दोनों मार्गों पर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से आईटी, उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। तीनों शहर देश के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र है, ऐसे में तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही सड़क और हवाई यातायात पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी।
मुंबई-पुणे के बीच रोज गुजरते हैं करीब 43 हजार वाहन
हर दिन मध्य रेलवे की तरफ से सुबह 5 स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, जिसमें वंदे भारत भी शामिल है। लेकिन फिर भी ट्रेन की टिकट कन्फर्म होना संभव नहीं हो पाता। इसी के साथ लोग सड़क मार्ग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी यात्रा करते है। कुछ प्राइवेट वाहन से तो कुछ बस और शेयरिंग कैब से इस रूट पर यात्रा करते है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन औसतन 43 हजार वाहनों कानआवागमन होता है।

मुंबई : एमएमआरटीए ने ऐप टैक्सी-ऑटो को काली-पीली टैक्सी के किराए पर चलाने का दिया निर्देश
मुंबई : महानगर क्षेत्र के परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने काली-पीली टैक्सियों के मौजूदा किराए को लेकर अहम निर्देश दिया है। इसके तहत एमएमआरटीए ने ऐप आधारित टैक्सी और ऑटो रिक्शा कंपनियों उबर, ओला और रैपिडो को निर्देश दिया है कि वे काली-पीली टैक्सियों के मौजूदा किराए को तब तक लागू करें जब तक उनके लिए नई दरें तय नहीं हो जातीं।
मामले में प्राधिकरण ने कहा है कि गैर-एसी टैक्सियों का किराया 20.66 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी टैक्सियों का 22.72 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। ऐप कंपनियों को यह किराया 18 सितंबर शाम 5 बजे से अपने एप में लागू करना होगा।

एमएमआरटीए के सचिव ने दी जानकारी
एमएमआरटीए के सचिव भरत कालस्कर ने बताया कि मांग कम होने पर किराए में 25% तक छूट और मांग ज्यादा होने पर 1.5 गुना वृद्धि की अनुमति होगी। ड्राइवरों को कुल किराए का 80% हिस्सा मिलेगा। बता दें कि यह फैसला ड्राइवर यूनियनों के दबाव में लिया गया है, जिन्होंने किराया बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन की धमकी दी थी। ऐसे में अब यात्रियों को कम से कम पांच रुपये प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया देना होगा, जबकि फिलहाल ऐप टैक्सियों में बेस किराया 15-16 रुपये है।

मुंबई : रेप केस; उसी युवक से शादी, लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक रेप केस और उससे जुड़े सभी कानूनी मामलों को खत्म कर दिया है. दरअसल, यह केस तब दर्ज हुआ था जब लड़की की उम्र 17 साल थी. इस मामले में लड़की की मां ने लड़के के खिलाफ रेप की शिकायत की थी, क्योंकि वह अपनी बेटी और उस शख्स के रिश्ते के खिलाफ थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब लड़की की उम्र 19 साल हो चुकी है और उसने कोर्ट को बताया कि वह उसी युवक से शादी कर चुकी है, जिस पर रेप का आरोप लगाया गया था. लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है और वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती.

हाईकोर्ट ने कहा कि अगर यह केस जारी रहा तो लड़की की शांतिपूर्ण वैवाहिक जिंदगी प्रभावित होगी. कोर्ट ने दोनों पक्षों (लड़की और उसके पति) के हलफनामे को स्वीकार किया, जिसमें यह साफ लिखा गया था कि वे अब शादीशुदा हैं और खुशी से साथ रह रहे हैं.

शुरुआत कैसे हुई थी?
दरअसल, यह मामला लगभग दो साल पहले सामने आया था. लड़की उस समय नाबालिग थी और उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था. हालांकि, बाद में जांच के दौरान आरोप लगाया गया कि युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए.

आज की स्थिति
अब महिला ने कोर्ट में कहा कि वह 2020 में शादी के बाद से अपने पति के साथ खुश है. उसने बताया कि उसकी शादी को 6 साल हो गए हैं और वह अपने पति के साथ जिंदगी बिता रही है. महिला ने यह भी कहा कि उसने पहले जो आरोप लगाए थे, वे गलत थे और अब वह शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती है. उसके पति ने भी कोर्ट में समर्थन दिया और कहा कि वे दोनों इस मामले को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं.

कोर्ट की टिप्पणी
जज ने इस मामले को सुनने के बाद कहा कि जब महिला और उसका पति दोनों ही इस केस को खत्म करना चाहते हैं, तो इसे जारी रखने का कोई आधार नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा कि शादीशुदा जिंदगी में सुख-शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने माना कि यह मामला किसी गहरे आपराधिक कृत्य से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक गलतफहमी थी जो अब सुलझ गई है.