difficult - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : अब जीना मुश्किल है, पत्नी की इस बात को सहन नहीं कर सके जज अमन कुमार शर्मा, उठा लिया खौफनाक कदम
नई दिल्ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के जज आलोक कुमार शर्मा आत्महत्या मामले में पत्नी को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पत्नी के टॉर्चर की वजह से आलोक शर्मा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वहीं, अमन के पिता प्रेम शर्मा के पुलिस को दिए गए कथित बयान का हवाला देते हुए परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अमन ने घटना वाली रात करीब 10 बजे अपने पिता को फोन किया और अपनी परेशानी बताई।

अब जीना मुश्किल हो गया है, जज के आखिरी शब्द
अमन ने अपने पिता से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत परेशान हूं और मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है। मुझे दो महीने से प्रताड़ित किया जा रहा है। अमन के बहनोई के ससुर राजेश के मुताबिक अमन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जो स्वयं एक न्यायिक अधिकारी हैं। अमन की पत्नी की बहन (निधि मलिक) एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं। अमन के अनुसार, निधि मलिक उसके जीवन में दखल दे रही थी और उसके घर को कंट्रोल कर रही थी।

पत्नी ने पिता का किया अपमान तो उठाया खौफनाक कदम
अमन के पिता ने कहा कि उनकी बहू ने उनसे कहा कि अगर आप यहां से नहीं जाते हैं, तो वह पुलिस को बुला लेगी। अगली सुबह, अमन के पिता ने अपनी बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनका फोन ब्लॉक कर दिया था। तभी घर में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा के बाद अमन के पिता दूसरे कमरे में चले गए।

अमन की पत्नी चिल्ला रही थी और अमन रो रहा था
अमन के पिता के अनुसार, स्वाति बहुत गुस्से में चिल्ला रही थी, जबकि अमन रो रहा था। थोड़ी देर बाद शोर बंद हो गया। उन्होंने सोचा कि झगड़ा सुलझ गया होगा और कुछ देर इंतजार किया। कुछ देर बाद जब वे उन्हें देखने गए, तो उन्होंने स्वाति से अमन के बारे में पूछा, जिस पर उसने कहा कि उसे नहीं पता।
जब उन्होंने अमन के मोबाइल पर कॉल किया, तो उन्हें बाथरूम के अंदर घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाथरूम के दरवाजे पर दस्तक दी और उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा। इसी दौरान युद्धवीर (स्वाति के चाचा) और निधि मलिक आ गए। उन्होंने बहुत कोशिश की, दरवाजे पर फर्नीचर पटका, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

मुंबई : नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल; प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक
मुंबई : दीपावली पर मुंबई से बिहार आने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 20 अक्टूबर को दिवाली है। दरअसल 20 अक्‍टूबर को सोमवार है, ऐसे में 17-18 अक्टूबर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल लग रहा है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन भी चलाया है, लेकिन उनमें भी सीटें लगभग फुल चल रही है।

ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आपकी सहूलियत का ख्‍याल रखते हुए हम आपको आज मुंबई से चलकर बिहार को जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप फटाफट अपना सफर प्‍लान कर सके। दिवाली और छठ में अभी कुछ दिन ही बचे हैं, इसलिए नियमित और स्पेशल ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। एलटीटी राजगीर एक्सप्रेस, दानापुर स्पेशल, और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रही है।

प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक
दीपावली और छठ त्योहारों से पहले पश्चिम और मध्य रेलवे ने भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इसमें मुंबई के सीएसएमटी और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर यह प्रतिबंध 15 से 31 अक्टूबर तक मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और निकटवर्ती गुजरात के वापी, उधना और सूरत स्टेशनों पर लागू रहेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य त्योहारी भीड़ के बीच स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा
मुंबई : अभिनेता सोनू सूद भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है और इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ इलाकों में लोगों तक जरूरत के सामान पहुंचा दिए हैं, और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम पंजाब के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मदद नहीं है, यह हमारा वादा है कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।

उनकी यह बातें लोगों के दिलों को छू रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी सोनू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम किया था। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने तक, उन्होंने हर संभव मदद की थी। पंजाब में बाढ़ ने कई गांवों और कस्बों को प्रभावित किया है। घर, फसलें और आजीविका का नुकसान झेल रहे लोगों के लिए सोनू की यह पहल एक बड़ा सहारा है। उनकी टीम राहत सामग्री वितरित करने और जरूरी सहायता पहुंचाने में जुटी है।

सोनू सूद अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। 25 जुलाई 2020 को उन्होंने किसान की दो बेटियों की मदद की थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किसान की दो बेटियां खेत जोतती हुई दिखी थीं। सूद ने उस किसान परिवार को तुरंत एक ट्रैक्टर भिजवाया। 5 अगस्त 2020 को उन्होंने 101 मेडिकल छात्रों की मदद की। मास्को में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ान के जरिए सुरक्षित चेन्नई पहुंचाया। महामारी के दौरान प्रवासी कामगारों को उनकी नौकरी तलाशने के लिए वेबसाइट और ऐप लॉन्च किए।

कल्याण-पूर्व से पश्चिम जाना मुश्किल; नागरिकों का आरोप, टैक्स देके फंसे ट्रैफिक में
कल्याण: एक समय था जब कल्याण-पूर्व से पश्चिम जाना कुछ ही मिनटों का काम हुआ करता था, लेकिन अब यही रास्ता नागरिकों के लिए रोज की सजा बन गया है। मेट्रो कार्य शुरू होने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है और ऊपर से अवैध पार्किंग, रिक्शा चालकों की मनमानी और मनपा की ढिलाई ने मिलकर इस संकट को और भी गहरा बना दिया है। दो मिनट का सफर अब आधे घंटे से भी ज्यादा समय ले रहा है।

मेट्रो मॉल के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां, बिना किसी डर के खड़े किए गए रिक्शे और सड़कों पर बने अवैध ठेले नागरिकों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। बाहर जाने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़कों पर ही छोड़ देते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और भी भयावह हो जाता है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि नागरिक अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।