women used - Rokthok Lekhani

वर्धा में महिला मंदिर के बॉक्स में शराब छुपाकर करती उसकी बिक्री...
मुंबई : महाराष्ट्र के जिले वर्धा में शराबबंदी के बावजूद बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री हो रही है. लोगों ने शराब को धड़ल्ले से बेचने के लिए कई तरकीबें खोज निकाली हैं. वर्धा जिले में अवैध तरीके से शराब की बिक्री होने की कई बार जानकारी मिलने के बावजूद छापेमारी में पुलिस को कुछ ख़ास नहीं मिलता था.

जिले की एक महिला मंदिर के पास इसे धड़ल्ले से चलाती आ रही थी. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला मंदिर के नीचे बनाए गए बॉक्स में शराब की बोतलें छुपाती थी ताकि अगर पुलिस छापेमारी करे तो उन्हें कुछ न मिले.

बीते दिनों गोपनीय सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि महिला मंदिर के बॉक्स के नीचे शराब छुपाकर उसकी बिक्री करती है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और बॉक्स के अंदर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की.

पुलिस इसी इलाके में कई बार छापेमारी कर चुकी थी लेकिन उसे कुछ खास हाथ नहीं लग पाता था. किसी भी पुलिसकर्मी ने नहीं सोचा था कि कोई मंदिर के बॉक्स में भी शराब को छुपाकर बेच सकता है.

अब बरामदगी होने के बाद पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है. पुलिस को संदेह है कि ऐसे ही कई तरीकों का इस्तेमाल कर लोग अवैध शराब की तस्करी और उसे बेचने के धंधे में शामिल हैं.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक आश्रम के कारण वर्धा में शराब के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लगभग पांच दशक बाद भी शराबबंदी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है.