severe - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में रहेगी पानी की भारी किल्लत, बीएमसी का अलर्ट
मुंबई : मुंबई के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की भारी किल्लत रह सकती है। बीएमसी ने वसई-विरार क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी संग्रह करके रखने की अपील की है। वसई-विरार में 4 और 5 अप्रैल 2026 को जल आपूर्ति में व्यापक कटौती की घोषणा की गई है। यह कटौती सूर्या वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।

लंबे वॉटर कट को देखते हुए आम लोगों से अपील की गई है कि वह पानी का उपयोग सोच-समझकर करें। जरूरत का पानी पहले से ही स्टॉक करके रख लें। इसके अलावा, कुछ इलाकों में पानी टैंकर सप्लाई की भी व्यवस्था की जा रही है।

- यह शटडाउन 4 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक कुल सात दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। प्रशासन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है।
- इसके अनुसार, 4 अप्रैल (शनिवार) को विरार पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अगले दिन 5 अप्रैल सुबह 10 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
- इसके बाद 5 अप्रैल (रविवार) को नालासोपारा पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

तकनीकी कारणों से कटौती इस कटौती का मुख्य कारण सूर्या जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पाइपलाइन की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। हालांकि, इस दौरान नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सप्लाई बहाल होने के बाद भी कुछ समय तक कम दबाव (लो प्रेशर) की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को पानी के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बीएमसी ने जारी किया अलर्ट
- बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और उसका उपयोग सोच-समझकर करें।
- खासतौर पर पीने के पानी को प्राथमिकता देने और अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, मुंबई के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में फिलहाल पूरी तरह से पानी बंद करने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- गर्मियों के चलते कुछ इलाकों में पानी के दबाव में कमी देखने को मिल सकती है। वसई-विरार क्षेत्र के निवासियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
- ऐसे में समय रहते तैयारी करना और पानी का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा, ताकि इस अस्थायी संकट से आसानी से निपटा जा सके।

नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली : पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.

गरज-चमक के साथ बरसेगा बारिश
विभाग ने चेतावनी दी है कि सूबे के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की गई है.  IMD के मुताबिक  आज से 21 मार्च 2026 तक कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आज और 18 मार्च को सूबे भर में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिलेगी और दिनचर्या साधारण रहेगी.

गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गुजरात राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की भविष्यवाणी की गई है. गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अपरएयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर बारिश की भविष्यवाणी की गई है. कल बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही जामनगर, मोरबी, कच्छ में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. 19 मार्च गुरुवार को भरूच, सूरत, डांग, तापी में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में बेमौसम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 मार्च को जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ, दीव में भी गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है.

मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर मुंबई और उससे सटे जिलों में गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बढ़ते तापमान के बीच अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसी कारण शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और आसपास के उपनगरीय इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मुंबई, ठाणे, पालघर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मुंबई, ठाणे और पालघर के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू से लेकर भयंकर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए तीनों जिलों के लिए 10 मार्च को ऑरेंज अलर्ट और 11 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई पर लू का अटैक, पारा 40 पार
आज उत्तर कोंकण क्षेत्र में हीट वेव से लेकर भीषण हीट वेव जैसी स्थिति दर्ज की गई। मुंबई के सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। वहीं डहाणू में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री ज्यादा रहा। ठाणे में भी भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर और उपनगरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर से लेकर शाम तक धूप सबसे ज्यादा तेज रहती है। ऐसे समय में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो पानी पीते रहें और सिर को ढककर निकलें।

भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अपने ताजा अपडेट में कहा, “हिमाचल प्रदेश और उत्तरी कोंकण में 10 मार्च को और गुजरात राज्य में 10 और 11 तारीख को कुछ इलाकों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है, साथ ही पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ में 10 और 11 तारीख को, उत्तरी कोंकण में 11 तारीख को और गुजरात राज्य में 12 मार्च को कुछ इलाकों में उष्ण लहर की संभावना है।“

आईएमडी ने आगे कहा, “अगले 2-3 दिनों में गुजरात, कोंकण और गोवा में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिससे मुंबई सहित कोंकण को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।“

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सावधानी बरतें। बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया एक्यूआई
मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई की हवा की हालत भी स्मॉग ने खराब कर दी है। न्यूज एजेंसी की तरफ से आज (गुरुवार) सुबह का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, स्मॉग के बीच गुम होती नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुंबई की हवा भी अच्छी नहीं रही है। दिल्लीवासियों के बाद अब मुंबईकरों के फेफड़ों को भी अब स्वच्छ हवा नसीब नहीं है।

धुंधली दिखाई दीं ऊंची-ऊंची इमारतें
बता दें कि ये वीडियो मुंबई के वडाला का है। जहां एक जलाशय के पास से वीडियो को शूट किया गया। कैमरे में कैद हुए इस वीडियो में इतनी धुंध दिख रही है कि फ्लाईओवर के पीछे बनी ऊंची-ऊंची इमारतें धुंधली दिखाई दे रही हैं या पूरी तरह से छिप गई हैं।
श्वास संबंधी बीमारी वालों को हो सकती है परेशानी
गौरतलब है कि 0-50 तक एक्यूआई वाली हवा 'अच्छा' श्रेणी में मानी जाती है, जिसमें स्वास्थ्य का कोई जोखिम नहीं होता है। वहीं, 51-100 एक्यूआई, संतोषजनक हवा मानी जाती है। इसमें संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी होती है। इसके अलावा, जब एक्यूआई 101-200 होता है तो उसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है जिसमें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर श्वसन से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
स्मॉग कैसे बनता है?
अब उस 'स्मॉग' शब्द के बारे में भी जान लीजिए, जिसकी चर्चा इस खबर में हो रही है। दरअसल, स्मॉग एक तरह का एयर पॉल्यूशन है। जिसमें फॉग और स्मोक यानी धुआं दोनों होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से जो बनता है उसे स्मॉग कहते हैं। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और यह ज्यादातर फैक्ट्रियों, गाड़ियों और ईंधन के जलाने पर निकलने वाले धुएं की वजह से होता है।