crushed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत
मुंबई : मुंबई से बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी के मरकाटोला घाट में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस्तर की ओर बाइक से जा रहे राइडर्स के एक समूह की यात्रा धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मुंबई से करीब 23 राइडर्स का समूह बाइक से बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दल में कांदिवली वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर भी शामिल थीं। बताया गया कि समूह के अधिकांश सदस्य आगे निकल चुके थे और रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास उनकी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रिद्धि के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

राइडर्स के समूह के सदस्यों ने बताया कि रिद्धि उनके साथ बस्तर की यात्रा पर निकली थीं। हादसे के बाद साथी राइडर्स सदमे में हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है।

मुंबई : रेड सिग्नल तोड़ा और कुचल दिया... 8 साल चली कानूनी जंग, अब हिट-एंड-रन के मुजरिम भरेंगे 1 करोड़
मुंबई : सड़क पर एक पल की लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन सकती है. मुंबई में 2018 का एक ऐसा ही हिट-एंड-रन मामला अब 8 साल बाद अपने अंजाम तक पहुंचा है, जहां एक डेंटल इंटर्न की मौत ने न्याय व्यवस्था की लंबी प्रक्रिया और जिम्मेदारी तय करने के सवाल को फिर से सामने ला दिया है. रेड सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार में आई कार ने न सिर्फ एक 25 साल की युवती के सपनों को खत्म किया, बल्कि उसके परिवार को भी गहरे सदमे में डाल दिया. अब कोर्ट का फैसला इस बात का संकेत है कि कानून देर से सही लेकिन जवाबदेही तय करता है और लापरवाही की कीमत चुकानी ही पड़ती है.

यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की गंभीर चेतावनी भी है. अकसर हादसों में पीड़ित पर ही सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन इस केस में ट्रिब्यूनल ने साफ कर दिया कि गलती पूरी तरह ड्राइवर की थी.   रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल फोन का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश भी कोर्ट में टिक नहीं पाई. 8 साल की कानूनी लड़ाई के बाद आया यह फैसला पीड़ित परिवार के लिए न्याय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है.
मुंबई के मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी ड्राइवर, वाहन मालिक और बीमा कंपनी को मिलकर करीब 98.5 लाख रुपए (ब्याज सहित लगभग 1 करोड़ रुपए) का मुआवजा देने का आदेश दिया है.

डिपाली लहामटे जो नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थीं, 24 मार्च 2018 को अपने भाई के कॉन्वोकेशन में जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में उन्हें गंभीर सिर की चोट आई और छह दिन बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना हिट-एंड-रन के रूप में सामने आई थी, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया था.

मामले की सुनवाई के दौरान ड्राइवर और बीमा कंपनी ने यह दलील दी कि पीड़िता मोबाइल फोन में व्यस्त थी और अचानक सड़क पर आ गई. लेकिन ट्रिब्यूनल ने गवाह के बयान को आधार मानते हुए इस दलील को खारिज कर दिया. गवाह ने बताया कि कार ने रेड सिग्नल पार किया और तेज रफ्तार में आकर युवती को टक्कर मारी. कोर्ट ने साफ कहा कि यह पूरी तरह ड्राइवर की लापरवाही थी.

नालासोपारा : दोस्त को सिगरेट के बहाने बुलाया और पत्थर से कुचल डाला, मुंबई में बीच सड़क शख्स की हत्या
नालासोपारा : दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स की उसके ही दोस्तों ने बीच सड़क पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना रात करीब 11.30 बजे हुई. घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.जानकारी के अनुसार मृतक का उसके दोस्तों के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था.

सिगरेट के बहाने स्टॉल पर बुलाया
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम शुभम मिश्रा था. शुभम नालासोपारा के गाला नगर इलाके में रहता था.  यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई. घटना वाली रात वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बैठा था, तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद उसे सिगरेट के बहाने नालासोपारा वेस्ट में हनुमान मंदिर के सामने स्टॉल के पास बुलाया गया. जब वह रिक्शे से आया तो आरोपी उसके पीछे से बाइक पर आया, उसकी जांघ पर चाकू से वार किया और सिर और चेहरे पर पत्थर से कुचल दिया.

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही नालासोपारा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. अंकित बृजेश पांडे की शिकायत के आधार पर रोशन सिंह, जगन मेहंदी, सुनील मालुसरे उर्फ बिगशो, सूरज सिंह उर्फ कबाटे, टिंकल मिश्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नालासोपारा पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रोशन सिंह फरार है. पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर और संबंधित आरोपियों की तलाश कर रही है.

दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
मुंबई : रविवार तड़के दहिसर के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर काम के बाद मीरा रोड लौट रहे दो सहकर्मियों की एक ट्रक से पीछे से टक्कर लगने और उनके सिर कुचल जाने से मौत हो गई। फरार ट्रक ड्राइवर को बाद में शाम को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, ड्राइवर गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार 28 साल के ज़हीर अमलाणी और पीछे बैठे इरशाद हुसैन मलाड वेस्ट की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वे मीरा रोड स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 1.40 बजे यह हादसा हुआ। जब दोनों WEH पर दहिसर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तो एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। ट्रक के टायर के नीचे सिर कुचल जाने से दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

कुछ राहगीरों की सूचना पर, पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को पास के अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवारों को सूचित किया गया, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया।इसके बाद, पुलिस ने उस जगह के CCTV कैमरे के फुटेज की जांच की, जिससे ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान हुई।

फिर गाड़ी का पता गुजरात में चला, जहां से आरोपी, जिसकी पहचान सलमान सलीम खान के रूप में हुई, को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले खान ने दावा किया कि उसने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी क्योंकि उसने सिर्फ़ एक आवाज़ सुनी थी। दहिसर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।"