parents - Rokthok Lekhani News

नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की
नागपुर : नीट-यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय और मुआवज़े की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मां नीलम चतुर्वेदी ने पेपर लीक करने वालों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार के शीर्ष नेतृत्व से भी इस्तीफ़ा देने की मांग की।

उन्होंने कहा, "मेरी बेटी वापस नहीं आएगी। हम किसी भी चीज़ से संतुष्ट नहीं हैं। सरकार हमसे मिलने नहीं आई। इस्तीफ़े से क्या होगा? हमारी बेटी को मुआवज़ा मिलना चाहिए; हम इस्तीफ़े से संतुष्ट नहीं हैं। हमारी मांग है कि हमारी बेटी को न्याय और मुआवज़ा मिले और दोषियों को फांसी दी जाए। धर्मेंद्र प्रधान ने पद छोड़ दिया; PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी पद छोड़ देना चाहिए। हमें अपनी ज़मीन बेचनी पड़ी; क्या वह वापस आएगी?" उनके पिता, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने कहा, "मुझे अपनी बेटी के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता। हमारी बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी और देश की सेवा करना चाहती थी।" नीट-यूजी परीक्षा का पेपर मई में लीक हो गया था, जिसके बाद सरकार ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की कि सरकार आत्महत्या करने वाले नीट  उम्मीदवारों के परिवारों को उचित मुआवज़ा देने पर सहमत हो गई है।

कथित तौर पर कई नीट उम्मीदवारों ने आत्महत्या कर ली, जिससे पेपर लीक को लेकर बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हो गया। आज इससे पहले, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफ़ा सौंपा और कहा कि वे छात्रों के व्यापक हित में पद छोड़ रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के युवा "भ्रम के जाल में न फंसें।" 'कॉकरोच जनता पार्टी' सूर्यकांत की टिप्पणियों से प्रेरित होकर एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट के तौर पर शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व किया।

मुंबई : इनोवा ने मासूम को कुचला, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा
मुंबई : मालाड पूर्व निलयोग विराट बिल्डिंग में रहने वाले सिंह परिवार में पांच तारीख को शादी का माहौल था, शादी के बाद पूरा परिवार खुशियों में शामिल होने के लिए जमा हुआ था। 7 फरवरी के दोपहर चार बजे के करीब लड़का बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था, तभी ब्लैक कलर की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी तेज रफ्तार में आया और चार वर्ष के लक्ष सिंह नाम के बच्चे को कुचल दिया और फिर घटना की जानकारी वॉचमैन को देकर फरार हो गया।

शादी के 20 बाद पैदा हुआ था बेटा
बच्चे के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शादी के 20 साल बाद इनका बेटा पैदा हुआ था, उनका एक लाडला बेटा था। घटना के बाद अगर कार चालक बच्चे को अस्पताल लेकर गया होता तो शायद उसका जान बच सकता था। उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को तुंरत हॉलीडे कोर्ट में हाजिर किया और पुलिस कस्टडी नहीं मांगा। साथ ही पुलिस आरोपी को बेल देने वाली थी तभी घर वालों को पता चला और दिंडोशी पुलिस स्टेशन में जाकर हंगामा किया तब जाकर उसका जमानत पुलिस ने रोका।

पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तार किया
परिवार ने हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी ने बच्चे को कुचलने के बाद घसीटा भी हैं। लक्ष को कुचलने के बाद वही छोड़कर भाग गया जिसके बाद बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड उसको गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा हैं। दिंडोशी पुलिस ने कहा कि FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी का नाम रमेश देवजी जतरारा हैं। जो कार पार्किंग उस बिल्डिंग में करता है लेकिन रहता कही और है।

सामने आया सीसीटीवी
घटना की सीसीटीवी भी सामने आयी है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चार साल के बच्चे को कुचलने के बाद कार अचानक रुकती है..थोड़ी देर बाद वॉचमैन बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा है और फिर तुरंत बाद कार चालक इनोवा लेकर फरार होते हुए दिखाई दे रहा हैं।

भिवंडी : पत्नी के मायके से दहेज पाने के लिए कथित तौर पर अंधविश्वासी कृत्य काला जादू करने वाले पति सहित छह लोगों पर मामला दर्ज
भिवंडी : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही पत्नी के मायके से दहेज पाने के लिए कथित तौर पर अंधविश्वासी कृत्य काला जादू करने वाले पति सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पति ने दहेज के लिए पत्नी के मायके जाकर तंत्र-मंत्र और काला जादू किया है। निजामपुरा पुलिस स्टेशन में पीड़ित 36 वर्षीय पत्नी की शिकायत पर पति सहित कुल 6 लोगों के विरुद्ध अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के पति योगेश कुमार केशरवानी, ससुर ओमकारनाथ केशरवानी, सास चंद्रावती केशरवानी और ननद भावना मल्होत्रा, अनुराधा अरोरा और श्रद्धा बोबड़े (सभी निवासी डोंबिवली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2015 में हुई थी शादी
पीड़ित महिला का विवाह 2015 में डोंबिवली निवासी योगेश कुमार से हुआ था। शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे 'अपशकुनी' मानकर हर अमावस्या को घर में काला जादू और विशेष पूजा की जाती थी, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

ससुराल से निकाला
सितंबर 2025 में पता चला कि पीड़िता कैंसर के चौथे चरण में है। अस्पताल में जीवन की जंग लड़ने के दौरान भी आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया। 7 दिसंबर को आरोपियों ने उसे और उसके बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने चौकाने वाला खुलासा किया कि 22 जनवरी 2026 को पति योगेश कुमार ने भिवंडी स्थित उसके मायके के दरवाजे पर कुमकुम, कटा हुआ नींबू और काली गुड़िया डालकर उसे जान से मारने की नीयत से जादू-टोना किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथा और जादू-टोना प्रतिबंध अधिनियम 3 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

'लोगों में जागरूकता की है बहुत कमी'
भिवंडी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गोसावी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि समाज में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता की भारी कमी है। उन्होंने अपील की कि गंभीर बीमारियों का इलाज डॉक्टरी सलाह से करना चाहिए, न कि अनिष्ट प्रथाओं से। उन्होंने आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग भी की है।

मुंबई : महिला को मायके से 6 करोड़ रुपये लाने के लिए इतना प्रताड़ित किया कि उसका गर्भपात हो गया
मुंबई : मुंबई  से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। माहिम पुलिस ने एक विवाहिता के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने पीड़ित महिला को मायके से 6 करोड़ रुपये लाने के लिए इतना प्रताड़ित किया कि उसका गर्भपात हो गया।

दहेज में मांगे 21 लाख कैश और BMW कार
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का विवाह पिछले साल दिसंबर में माहिम के एक लकड़ी व्यापारी से हुआ था। शादी से पहले ससुरालवालों ने दहेज के रूप में 21 लाख रुपये नकद और एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग की थी। हालांकि पीड़िता के परिवार ने 11 लाख रुपये नकद, 165 तोला सोना, 2 किलो चांदी और एक कार दी थी। इतना ही नहीं, इस्लाम जिमखाना में 3 करोड़ रुपये खर्च कर भव्य शादी भी की।

6 करोड़ लाने का दबाव बनाया
शादी के शुरुआती कुछ दिन सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आया। पति, सास, ससुर और तलाकशुदा ननद ने पीड़िता को मायके से 6 करोड़ रुपये लाने के लिए दबाव डालना शुरू किया। ताकि पति के कारोबार को बढ़ाने में मदद हो सके। इस बीच पीड़िता गर्भवती हुई तो हैवानों की प्रताड़ना और बढ़ गई।

पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात!
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया। जब उसने विरोध किया तो पति ने बेरहमी से मारपीट की, यहां तक कि उसके पेट पर भी लात मारी और घर से निकाल दिया। इस अमानवीय कृत्य की वजह से उसका गर्भपात हो गया। आखिरकार पीड़िता के मायके वालों ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए माहिम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज की कुप्रथा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को उजागर करती है।