YouTube - Rokthok Lekhani News

मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: मुंबई के गणपत पाटिल नगर में हाइड्रोपोनिक (गांजे की फसल) को घर में उगाने का मामला सामने आया है. इसमें कुछ लोगों के द्वारा घर में गांजा उगाया जा रहा था. आरोपियों गांजा उगाने के लिए घर में लैब बनाकर वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल किया. गांजा लैब तैयार करने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया गया.
बताया जा रहा है कि यूट्यूब वीडियो देखकर गांजा लैब बनाई गई. पुलिस ने बोरीवली के गणपत पाटिल नगर में हाइड्रोपोनिक खेती की लैब को ध्वस्त कर दिया है. यह लैब गणपत पाटिल नगर के एक कमरे में बनाई गई थी. हाइड्रोपोनिक गांजा तापमान, नमी और pH लेवल को कंट्रोल करके और ग्रो LED लाइट सेटअप और दूसरे इक्विपमेंट की मदद से उगाया जाता था.

पुलिस ने जब्त किया लाखों की कीमत का गांजा
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.62 लाख रुपये की कीमत का 54 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा ज़ब्त किया है. साथ ही, पुलिस ने 2.5 लाख रुपये कीमत का 189 ग्राम गीला गांजा और इक्विपमेंट भी सीज किया है. पुलिस की यह कार्रवाई M.H.B कॉलोनी में हुई है. पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में बब्बू कामत नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर की तलाश अभी जारी है. अब तक की जांच से पता चला है कि हाइड्रोपोनिक गांजे की लैब एक YouTube वीडियो देखने के बाद बनाई गई थी. फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा गांजे की खेती को लेकर अब जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बब्बू कामत से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अब हरकत में आ गई है. पुलिस द्वारा घर के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

मुंबई : इस फिल्म ने पहुंचाया राजपाल यादव को जेल, 5.4 रेटिंग के साथ YouTube पर है उपलब्ध
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में इस समय राजपाल यादव को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव आज अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। जिस कलाकार ने पूरी दुनिया को हंसाया, आज वही एक्टर कानूनी उलझनों और वित्तीय संकट के बोझ तले दबा हुआ तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे है।

राजपाल यादव की वो फ्लॉप फिल्म जिसने पहुंचाया जेल
राजपाल यादव आखिर किस वजह से जेल में हैं। ऐसा क्या हुआ जो उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। ये सब शुरू हुआ था उनकी एक फिल्म की वजह से जो उनके करियर का सबसे बुरा सपना साबित हुई। फिल्म 'अता पता लापता'। साल 2012 में आई इस फिल्म को राजपाल ने सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने एक बड़े अरमान की तरह देखा था। उन्होंने न केवल इसमें मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि खुद डायरेक्टर की कमान भी संभाली थी। फिल्म का बजट करीब 5 करोड़ रुपये था, जो उस समय एक बड़ी रकम मानी जाती थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसके नतीजे बेहद डरावने थे। फिल्म ने पूरी दुनिया में महज 38 लाख रुपये का कारोबार किया।

फिल्म 'अता पता लापता' कि ये है कहानी
'अता पता लापता है', फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इसमे माधव चतुर्वेदी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं कि उनके पूरे घर में बड़ी चोरी हो गई है। शुरुआती तौर पर मामला एक सामान्य चोरी का लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। पुलिस को शक होने लगता है कि कहीं यह चोरी इंश्योरेंस की मोटी रकम हासिल करने के लिए खुद रची गई साजिश तो नहीं है।
इसी बीच मीडिया की एंट्री मामले को और भी पेचीदा और सनसनीखेज बना देती है। खबरों के चलते जनता का दबाव बढ़ता है और पुलिस पर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी और भारी हो जाती है।, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डब्बा गोल साबित हुई थी। एक कॉमेडी और पॉलिटिकल सटायर ये फिल्म यूट्यूब पर उपबल्ध हैं और इसे आयएमडीबी की 5.4 रेटिंग मिली थी। जो आप फ्री में देख सकते हैं।

सपने से शुरू हुआ विवाद जेल तक पहुंचा
इसी फिल्म की भारी नाकामी ने राजपाल यादव को कर्ज के जाल में फंसा दिया। फिल्म बनाने के लिए उन्होंने जो लोन लिया था, उसकी अदायगी न हो पाने के कारण मामला चेक बाउंस और कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा। लगभग एक दशक से अधिक चले इस कानूनी विवाद में आखिरकार अदालत ने सख्त रुख अपनाया और राजपाल को सरेंडर करने का आदेश दे डाला। जेल जाते समय राजपाल यादव का गला रुंध गया था और उनकी आंखें नम थीं, जो उनकी बेबसी को साफ बयां कर रही थीं।

राजपाल यादव के दोस्त ने बताई कहां रह गई कमी
राजपाल के करीबी दोस्त और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव एक बेहद ईमानदार और वफादार इंसान हैं। अनीस कहते हैं, "कई बार कलाकार अपने काम को लेकर इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे कागजी बारीकियां और समझौतों के पेच नहीं समझ पाते। राजपाल की मंशा कभी किसी को धोखा देने की नहीं थी, बस एक महत्वाकांक्षी फैसला और सही अनुभव की कमी उन पर भारी पड़ गई।"

पुणे: कक्षा 3 से 9 तक की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और उत्तर प्रसारित किए गए; यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज
पुणे: राज्य शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कक्षा 3 से 9 तक की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और उत्तर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की अनुमति के बिना प्रसारित किए गए थे। इसलिए, अब विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में प्रश्नपत्र नष्ट करने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जाँच में, तीन निजी यूट्यूब चैनलों, कैलासन सर मैथ्स, एम मराठी, एस. जे. ट्यूशन क्लासेस, के नाम सामने आए हैं। इस मामले में, सहायक निदेशक संगीता प्रभाकर शिंदे (50, निवासी हडपसर) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना 6 अगस्त, 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। तदनुसार, एक निजी यूट्यूब चैनल पर, महाराष्ट्र विश्वविद्यालय बोर्ड और अन्य निर्दिष्ट परीक्षा (कदाचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी, भारतीय दंड संहिता की धारा 72, 223 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संगीता शिंदे, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, महाराष्ट्र पुणे की सदस्य हैं और यहां सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, राज्य सरकार ने कक्षा तीसरी से नौवीं तक के छात्रों की शैक्षणिक प्रगति की निगरानी के लिए 2021 से पहली भाषा के रूप में मराठी, तीसरी भाषा के रूप में गणित और अंग्रेजी के छात्रों के लिए आवधिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू की है।

उसके बाद, 2023 से, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने 6 से 8 अगस्त 2025 तक राज्य के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों की प्रगति के लिए एक बुनियादी परीक्षा का आयोजन किया। तदनुसार, सभी जिलों के सभी शिक्षा अधिकारियों, सभी जिला प्रशासन अधिकारियों, सभी शिक्षा निरीक्षकों, मुंबई को पत्र भेजा गया। 17 से 31 जुलाई तक, परीक्षा के लिए आवश्यक कागजात एक निजी कार्गो कंपनी के माध्यम से परिषद द्वारा भेजे गए थे।

बॉलीवुड में बोल्ड सीन परोसने के कारण सेंसर बोर्ड ने बैन कर दी थी ये फिल्में... बाद में यूट्यूब पर की गई रिलीज
वैसे तो बॉलीवुड में हर साल कईं फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जिन्हें रिलीज होने से पहले ही सेंसर बोर्ड बैन कर देता है. ऐसी ही कुछ बोल्ड सीन वाली फिल्में हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड ने तो बैन कर दिया मगर इन फिल्मों के मेकर्स ने यूट्यूब पर इन फिल्मों को रिलीज कर दिया, जिसके बाद इन फिल्मों को भारी संख्या में दर्शकों ने देखा. आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ फिल्मों के नाम जो काफी बोल्ड सीन होने के चलते सेंसर बोर्ड पर बैन कर दी गई और साथ ही यूट्यूब पर इनका प्रसारण किया जा रहा है:-
1. यूआरएफ प्रोफेसर
यह फिल्म पंकज आडवाणी ने बनाई थी, जिसमें अश्लीलता परोसने के चलते इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, हालांकि बाद में इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में एक्टर शरमन जोशी, अंतरा माली प्रमुख कलाकार थे.
2. अनफ्रीडम
यह फिल्म 2014 में बनाई गई थी और समलैंगिता पर आधारित थी. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया.
3. कामसूत्र 3डी
इस फिल्म में भी काफी बोल्ड सीन होने के चलते सेंसर बोर्ड ने मूवी पर बैन लगा दिया था. इस फिल्म की एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और आभा पॉल थीं. यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद यह फिल्म यूट्यूब तक ही निपट कर रह गई थी.
4. सिन्स
'सिन्स' फिल्म में भी कई जगहों पर न्यूड सीन्स फिल्माए गए थे. साथ ही जब मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो काफी बवाल मचा था, जिसके कारण सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बैन कर दिया था औऱ यह फिल्म भी यूट्यूब तक ही सीमित होकर रह गई.
5. द पेंटेड हाउस
द पेंटेड हाउस में भी बेहद ही बोल्ड सीन्स दिखाए गए थे, जिसके कारण फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था हालांकि अब यह फिल्म यूट्यूब पर आसानी से देखी जा सकती है.