shocked - Rokthok Lekhani

भिवंडी : भाजपा नेता दोहरे हत्याकांड से हडक़ंप; घटना के खिलाफ तीव्र विरोध
भिवंडी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के खर्डी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगड़ी और तेजस तांगड़ी धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना में धीरज तांगड़ी घायल हो गए, उनकाे नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। भिवंडी पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले छानबीन कर रही है।

इस दोहरे हत्याकांड से ठाणे में हडक़ंप मच गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस घटना के खिलाफ तीव्र विरोध व्यक्त कर रहे हैं। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि भिवंडी में खर्डी स्थित कार्यालय में बीती रात प्रफुल्ल तांगड़ी, तेजस तांगड़ी और धीरज तांगड़ी बैठे थे। उसी समय कार्यालय में पांच अज्ञात लोग कार्यालय में जबरन घुस गए और इन तीनों पर धारदार हथियारों से हमला करना शुरु कर दिया।

हमलावरों ने भाजपा स्थानीय नेता को मृत समझकर वहां से तत्काल फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और दोनों शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल धीरज का बयान दर्ज कर मामले की घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के सहयोग से जाँच की जा रही है।

दिल्ली : याचिकाकर्ता वकील ने आत्महत्या करने की दी धमकी; जस्टिस अभय ओका भी हैरान रह गए
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में दो वकीलों के बीच आपसी झगड़े को लेकर सुनवाई हो रही थी. जस्टिस अभय एस ओका की पीठ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी सुनवाई कर रही थी. इस दौरान याचिकाकर्ता वकील ने पीठ को आत्महत्या करने की धमकी देने लगे. ये सुन जस्टिस अभय ओका भी हैरान रह गए. मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया. जस्टिस ओका ने याचिकाकर्ता से पूछा, “अदालत, बार काउंसिल और बार एसोसिएशन पहले ही आपसे माफी मांग चुके हैं तो आप ऐसा क्यों कह रहे हैं?” इस पर याचिकाकर्ता ने कहा, ‘मैं आत्महत्या कर लूंगा मीलॉर्ड.’ जस्टिस ओका ने बीच में टोकते हुए पूछा, "आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? कोर्ट आपके पक्ष में आदेश जारी कर रहा है."

याचिकाकर्ता ने की मामला खारिज करने मांग तो भड़क गए जस्टिस ओका
फिर उन्होंने पूछा, "तुम्हारा अनुरोध क्या है? तुम क्या चाहते हो?" याचिकाकर्ता ने कहा, "मामला खारिज किया जाना चाहिए." यह सुनकर जस्टिस ओका नाराज हो गए और बोले, “तो आप धमकी दे रहे हैं कि अगर हम दोनों शिकायतें खारिज कर देंगे तो आप आत्महत्या कर लेंगे?” विरोधी पक्ष (प्रतिवादी) का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा, "मीलॉर्ड, हम पहले दिन से ही इस तरह के अनुचित व्यवहार से निपट रहे हैं."

जस्टिस ओका ने वकील को दी चेतावनी
इसके बाद जस्टिस ओका ने याचिकाकर्ता के वकील को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, "हम आपको सख्त चेतावनी दे रहे हैं. अगर आप कोर्ट को धमकाते हैं, तो हम आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देंगे. हम बार के सदस्य से ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे." उन्होंने आगे कहा कि हम दो कार्रवाई करेंगे: पहला, हम एफआईआर दर्ज करने का आदेश देंगे और दूसरा, इसे कदाचार माना जाएगा. हम बार काउंसिल से आपके खिलाफ कार्यवाही शुरू करने और आपके पंजीकरण को निलंबित करने की सिफारिश करेंगे.

भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास, चीन और पाकिस्तान के उड़ेंगे होश...
भारत और जापान एकदूसरे के स्ट्रटेजिक पार्टनर हैं। दोनों दोस्त देश 'क्वाड' के भी सदस्य हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों का दुश्मन चीन है। चीन और जापान के बीच भी संबंध कटु हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों देश मिलकर जंगी अभ्यास कर रहे हैं। इससे चीन और पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भारत-जापान ने दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास 'धर्म गार्जियन' भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं। भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”

इसी बीच भारत और जापान के मध्य कारोबारी रिश्ते भी घनिष्ठ हैं। भारत का दोस्त जापान भारत के विकास में हमेशा से योगदान देता रहा है। एक बार फिर जापान भारत में नौ प्रोजेक्ट्स के लिए 232.20 अरब येन (लगभग 12,800 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की प्रतिबद्धता जतायी है। भाषा की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। जापान सरकार की तरफ से मिलने वाले कर्ज से भारत में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं को मदद मिलेगी।

लाल लिपस्टिक ने उड़ा दिए मुंबई की डॉक्टर के होश... अकाउंट से गायब 100000 रुपये
मुंबई : मुंबई की डॉक्टर को लिपस्टिक खरीदना इतना भारी पड़ जाएगा ये उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। वो भी एक पड़ी लिखी डॉक्टर महिला को। नवी मुंबई में रहने वाली एक डॉक्टर ने एक बड़ी ऑनलाइन कंपनी से लिपस्टिक ऑर्डर की। इस लाल लिपस्टिक के लिए उन्होंने कंपनी 300 रुपये की पेमेंट भी की, लेकिन कई दिनों तक वो लिपस्टिक नहीं आई। उन्होंने अपना मैसेज चेक किया तो पता चला कि उन्हें लिपस्टिक डिलीवर हो चुकी है, लेकिन असल में उन्हें डिलीवरी मिली ही नहीं थी।

डॉक्टर ने इस मामले में कंपनी के नंबर पर फोन किया। एग्जीक्यूटिव ने फोन उठाया और उन्हें कहा गया कि जल्द उनसे इस बारे में कॉन्टेक्ट किया जाएगा और उनके प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। दो दिन बाद महिला के पास कंपनी का फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनका प्रॉडक्ट कहीं फंस गया है और इसलिए डिलीवरी लेट है।

डॉक्टर को बताया गया कि प्रोडक्ट गलत तरह से डिलीवर दिखा रहा इसलिए उन्हें 2 रुपये की पेमेंट करनी होगी ताकि पूरी डिटेल्स फिर से ऑन हो जाए। अब महिला के मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा गया। और उन्हें कहा गया इस लिंक के जरिए सिर्फ 2 रुपये की पेमेंट कर दीजिए। महिला डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके फोन पर एक ऐप इंस्टॉल हुआ। ऐप के जरिए उन्हें इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए 2 रुपये की पेमेंट कर दी। 300 रुपये की पेमेंट इस लिपस्टिक के लिए वो पहले ही कर चुकीं थीं।

अब एक दो दिन बाद महिला के पास बैंक का मैसेज आया। ये मैसेज था कि उनके अकाउंट से 5000 रुपये निकल चुके है। इसके तुरंत बाद एक और मैसेज आया इस मैसेज में डॉक्टर के अकाउंट से 95000 रुपये कटने की बात थी। लिपस्टिक की वजह से महिला के अकाउंट से 100000 रुपये निकल चुके थे। मुंबई की डॉक्टर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। जो लिंक उन्हें भेजा गया था वो फर्जी था और उस लिंक पर क्लिक करने की वजह से उनके बैंक की डिटेल्स साइबर क्रिमिनल्स तक पहुंच चुकी थी। बाद में महिला ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सबसे इजी टारगेट हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले। थोड़ी सी गलती मतलब आपका अकाउंट क्रिमिनल्स तक पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कोई भी लिंक को क्लिक न करें। ऑनलाइन पेमेंट करते हुए एक्स्ट्रा सावधानियां लें और सबसे बड़ी बात अगर कभी भी आपके साथ ऐसा फ्रॉड होता है तो जल्द से जल्द पुलिस को सूचित करें ताकि पैसे मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएं।