Sanjay Nirupam - Rokthok Lekhani News

मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग
मुंबई में पंजीकृत फेरीवालों (हॉकरों) को जल्द ही आधिकारिक पहचान पत्र मिलने जा रहे हैं। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आश्वासन दिया है कि शहर के सभी पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक पहचान पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

निरुपम ने यह जानकारी BMC आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ हुई बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का असर कई पंजीकृत फेरीवालों पर भी पड़ा है, जबकि कानून के तहत उन्हें संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्रवाई केवल अपंजीकृत और अवैध फेरीवालों के खिलाफ होनी चाहिए, न कि उन लोगों के खिलाफ जो वर्षों से वैध रूप से अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनके अनुसार, हजारों परिवारों की आजीविका सड़क किनारे व्यापार पर निर्भर है और ऐसे में वैध फेरीवालों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

BMC द्वारा जारी किए जाने वाले नए पहचान पत्र QR कोड आधारित होंगे, जिससे फेरीवालों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो सकेगी। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पात्र फेरीवालों को QR कोड युक्त पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे।

निरुपम का मानना है कि पहचान पत्र मिलने के बाद पंजीकृत फेरीवालों को अपने व्यवसाय के दौरान बार-बार होने वाली कार्रवाई और अनिश्चितता से राहत मिलेगी। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शहर में अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ताकि फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर संजय निरुपम ने बोला हमला... दिशा सालियान मामले की हो निष्पक्ष जांच'
महाराष्ट्र : शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिशा सालियान की हत्या, रोड पर नमाज, सौगात ए मोदी, सलमान खान सहित कई सियासी मसलों पर राय जाहिर की. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना यूबीटी सांसद संजय निरुपम पर भी हमला बोला. संजय निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता का फैसला अब तक स्वीकार नहीं किया है. यह महाराष्ट्र की जनता का अपमान है. संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संजय राउत ने बयान दिया था कि सत्ता पर गधे बैठे हैं. यानी वह स्वीकार करते हैं कि जनता ने महायुती को खूब प्यार दिया और विधानसभा चुनाव में विजयी बनाया.

दिशा सालियान की मौत पर संजय निरुपम ने कहा, "मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट किसी ने पढ़ी नहीं है. पहले दिशा की लाज लूटी और अब वही लोग उसका चरित्र हरण कर रहे हैं. मुंबई पुलिस सार्वजनिक रूप से सामने आए. उस समय उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम थे. इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए." संजय निरुपम ने कहा ईद के दौरान रोड पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर कहा कि मुस्लिम भाइयों से अपील करूंगा कि नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाती. रोड पर नमाज पढ़कर माहौल खराब नहीं करें. खुशी-खुशी मस्जिद या घर पर या ईदगाह में नमाज पढ़कर ईद मनाएं. साथ ही मुंबई पुलिस के आदेश का पालन करें.

सौगात ए मोदी पर पर उन्होंने कहा कि शिवसेना शिंदे कभी मुस्लिम के खिलाफ नहीं है. हमारा विरोध दंगाई प्रवृत्ति वाले मुस्लिम और बांग्लादेशी रोहिंग्या, जिनका प्रेम पाकिस्तान से है से है. देश से प्रेम करने वाले मुस्लिम को सौगात ए मोदी दे रही तो इसका विरोध क्यों? सिर्फ मुस्लिम वोट से UBT बची है, इसलिए सौगात मोदी से वो डर रहे हैं.

शिवसेना नेता निरुपम के मुताबिक सलमान खान द्वारा राम मंदिर दर्शाने वाली 35 लाख की घड़ी पहनने पर कहा कि कुछ मुस्लिम उन्हें संघ प्रेमी बता रहे हैं? सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है, डायल में राम मंदिर का चित्र है. शिवसेना एकनाथ उसका स्वागत करती है. अगर डायल में ताजमहल या कुतुब मीनार होता तो क्या लोग उसका विरोध करते क्या? अगर सलमान खान राम मंदिर दर्शाने वाली घड़ी पहनते हैं तो उसपर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए.

उन्होंने वाराणसी नगर निगम द्वारा नवरात्रि के समय मांस की दुकानों बंद रखने के मसले पर कहा कि अब 9 दिन मीट व्यवसाय वाले दुकान खोलने की हिमाकत नहीं करेंगे. हम लोग भी MIDC पुलिस स्टेशन जाकर सड़क पर स्वारमा बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे.

संघ के 100 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि तमाम स्वयंसेवकों को बधाई देते कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा. जश्न मनाने का उन्हें अधिकार है. PM मोदी खुद प्रचारक रहे हैं. ऐसे में उन्हें इस मौके पर गर्व होगा. बता दें कि 27 मार्च को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना UBT को असली शिवसेना कहा था. वहीं शिंदे की शिवसेना को कई बार गद्दार कहा था.

महाराष्ट्र : स्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो - संजय निरुपम
मुंबई : एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने मांग की कि यूपी की तर्ज पर मुसलमानों को ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने से रोकने के लिए आदेश जारी किया जाए. संजय निरुपम ने कहा कि मस्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो जिस तरह यूपी में प्रशासन ने निर्णय लिया है वैसा निर्णय महाराष्ट्र सरकार भी ले.

संजय निरुपम ने यह मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की. इस दौरान उन्होंने दिशा सालियान की मौत के मामले में पर भी बात की. संजय निरुपम ने कहा कि दिशा सालियान के पिता सतीश सालियना कोर्ट गए और इस बीच मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर से मुलाकात कर शिकायत की. इस शिकायत में शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए है. उनके दो-तीन सवाल वाजिब हैं. उनका आरोप है कि उनकी बेटी से रेप हुआ. एक-दो दिन में जांच होकर मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होगी.

पोस्टमॉर्टम में हुई देरी - निरुपम
संजय निरुपम ने कहा कि दिशा के घर हुई पार्टी में एक्टर डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे मौजूद थे, उस समय पुलिस ने उचित तरीके से जांच नहीं की. SIT की जांच अभी भी चल रही है. दिशा के पिता सतीश ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन तीन दिन तक बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ. 11 जून को पोस्टमार्टम हुआ. उस वक्त आदित्य ठाकरे के पिता CM थे और सरकार ने मामला दबाया.

आदित्य ने कोर्ट को गुमराह किया- निरुपम
निरुपम ने आगे कहा कि सतीश सालियांन का कहना है कि बिल्डिंग से 25 फीट दूरी पर शव गिरा और लड़की निवस्त्र थी. सुशांत सिंह की मौत को इससे जोड़ा गया लेकिन CBI ने कहा कि सुशांत की मौत का आत्महत्या थी. दिशा सालियान का केस की कभी सीबीआई ने जांच नहीं की ऐसे में आदित्य ठाकरे ने कोर्ट को गुमराह किया कि CBI ने उन्हें क्लीन चीट दे दी है.

जल्द गिरफ्तार होंगे आदित्य ठाकरे- संजय निरुपम
उन्होंने आगे कहा कि NCB ने समीर खान नाम के एक ड्रग पेडलर को पकड़ा था. उसने बताया थी कि वह ड्रग सप्लाई करता था और आदित्य ठाकरे ड्रगिस्ट है, जो एक तरह का वीड लेता है. ये पूरा घटनाक्रम दिशा सालियान से जुड़ा है. FIR दर्ज होने के बाद आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी भी होगी. उनका नाम जल्द हत्याबिंद ठाकरे होगा. कुणाल कामरा का वीडियो लाकर दिशा सालियांन से मुद्दा भटकाने की कोशिश की गई.

मुंबई: झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे तो राउत को जेल जाना होगा - संजय निरुपम
मुंबई: शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत को मानहानि के केस में जमानत मिल गई, लेकिन विरोधी उनपर जमकर हमले कर रहे हैं. एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा कि अगर संजय राउत जेल जाने से बचना चाहते हैं तो उन्हें झूठ बोलना बंद करना होगा, क्योंकि वह रोज झूठ बोलते हैं.

संजय निरुपम ने कहा, ''संजय राउत रोज झूठ बोलते हैं और उनका झूठ आज कोर्ट में पकड़ा गया. इसके लिए उन्हें 15 दिन जेल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा हुई थी. लेकिन, 15 हजार रुपये का मुचलका भरने से जेल जाने से बच गए हैं.'' निरुपम ने आगे कहा कि लेकिन सवाल यह है कि वह कब तक बचेंगे. इस तरीके से रोज झूठ बोलते हैं उनको हर 15 दिन में जेल जाना होगा. अगर जेल जाने से बचना चाहते हैं तो उन्हें झूठ बोलना बंद करना होगा.

संजय राउत को मानहानि के मामले में दोषी पाया गया था. उन्हें 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. संजय राउत ने कहा कि उनको ऐसे ही फैसले की अपेक्षा थी लेकिन मैंने जो कहा था वह आरोप था और किरीट सोमैया भी आरोप लगाते रहते हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हम जैसे लोगों को न्याय कैसे मिल सकता है. संजय राउत के खिलाफ किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने याचिका दाखिल की थी.

संजय राउत को लेकर कोर्ट का फैसला आने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी प्रतिक्रिया दी थी और उनसे यही उम्मीद करता हूं कि वे कम झूठ बोलेंगे. भगवान ने झूठ बोलने के लिए पैदा नहीं किया. रोज झूठ बोलने बंद करें लेकिन मुझे लगता नहीं है कि वे मेरी बात सुनेंगे.