5000 cleanliness - Rokthok Lekhani

मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत करेगी नियुक्त...
मुंबई : महानगर मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा सतत प्रयास करती रहती है। गार्डन, समुद्र तट, सड़क, गलियां, सभी जगह मनपा के लोग साफ-सफाई करते हैं। लेकिन मुंबई की सफाई पर अब अधिक बल दिया जाएगा। इसके लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत नियुक्त करेगी, जो मनपा के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे।

दरअसल जी-२० की पहली बैठक मुंबई में आयोजित होगी। यहां कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे इसीलिए मनपा मुंबई की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए स्वच्छता के लिए विशेष योजना बनाकर काम करेगी। अधिकारियों के अनुसार यह मुंबई के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-२० जैसी महत्वपूर्ण सम्मेलन की बैठक के लिए मुंबई को चुना गया है।

इसीलिए मुंबई को चमकाने और इसकी ब्रांडिंग के लिए मनपा ने जोर-शोर में काम शुरू किया है। इसके तहत मुंबई की सुंदरता में बदलाव लाने के लिए कई प्रकार से प्रयास किए जाएंगे। कई महत्वपूर्ण इमारतों को रोशनी से सराबोर किया जाएगा तो रास्ते, सड़कों, चौक को चकाचक किया जाएगा।

इनकी साफ- सफाई के साथ पेंटिंग कर नया लुक दिया जाएगा। समुद्र किनारों पर साफ-सफाई के साथ लेजर लाइट शो शुरू किया जाएगा। पुलों की सफाई के साथ पेंटिंग की जाएगी। सड़कों के किनारे सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई पट्टियों को भी पेंट किया जाएगा।

गार्डन, डिवाइडर, चौक को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। हाइवे व सड़कों पर ट्रैफिक कम करने के लिए सुरक्षा रक्षक तैनात किए जाएंगे। पुलिस कर्मचारियों की फेरी बढ़ाई जाएगी। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस संदर्भ में अधिकारियों की हाल ही में बैठक ली।

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आशीष शर्मा को इसकी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्देश के बाद मनपा ने मुंबई की स्वच्छता पर पूरा जोर दिया है। मनपा के अनुसार एक महीने में मुंबई की सुंदरता को नए रूप में लाने की चुनौती पर काम शुरू किया गया है।