property dispute - Rokthok Lekhani News

मुंबई: घर खरीदार को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को मुआवजा देने का दिया आदेश
मुंबई के खार पश्चिम स्थित एक पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) परियोजना से जुड़े मामले में महाराष्ट्र राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक घर खरीदार के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने डेवलपर और उसके साझेदारों को देरी, फ्लैट के क्षेत्रफल में कमी और अन्य वादों को पूरा न करने के लिए खरीदार को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

मामला एक आवासीय परियोजना से जुड़ा है, जहां खरीदार ने वर्ष 2010 में एक फ्लैट बुक किया था। समझौते के अनुसार उसे निर्धारित क्षेत्रफल वाला फ्लैट, पार्किंग सुविधा और परियोजना पूरी होने तक किराया मुआवजा मिलना था। लेकिन परियोजना में वर्षों की देरी हुई और कई शर्तें पूरी नहीं की गईं।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि समझौते में 750 वर्ग फुट कार्पेट एरिया का वादा किया गया था, जबकि वास्तविक रूप से उसे लगभग 525 वर्ग फुट का फ्लैट मिला। इसके अलावा कब्जा सौंपने की प्रक्रिया भी कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना की गई।

आयोग ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि डेवलपर अपनी संविदात्मक और कानूनी जिम्मेदारियों का पालन करने में विफल रहा। आयोग ने डेवलपर को पार्किंग उपलब्ध कराने, आवश्यक कानूनी दस्तावेज पूरे करने और क्षेत्रफल की कमी के लिए प्रचलित सरकारी दरों के आधार पर मुआवजा देने का आदेश दिया।

इसके अलावा आयोग ने देरी से कब्जा देने, मानसिक परेशानी और सेवा में कमी के लिए भी अतिरिक्त मुआवजा देने का निर्देश दिया है। यह फैसला उन घर खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो पुनर्विकास परियोजनाओं में देरी और वादाखिलाफी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

जोगेश्वरी में संपत्ति विवाद में भाइयों ने बड़े भाई की कर दी हत्या! पत्नियों ने भी दिया साथ... पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस ने दो भाइयों को अपने ही बड़े भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों छोटे भाइयों पर आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में अपने बड़े भाई को जोर से धक्का दे दिया जबकि दोनों जानते थे कि उसे दिल की बीमारी है। तीनों भाई जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) पर एक ही फ्लैट में रहते थे। 43 वर्षीय जितेंद्र मोटखुरी और 40 वर्षीय महेंद्र मोटखुरी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी 46 वर्षीय मृतक रविकुमार मोटखुरी की पत्नी सपना मोटखुरी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक, घटना ग्रीनफील्ड कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर तीनों भाइयों में अक्सर लड़ाई होती थी और संपत्ति का विवाद अदालत में भी पहुंचा था।

मृतक की पत्नी सपना की शिकायत में कहा गया है कि जितेंद्र और महेंद्र जानते थे कि उनका भाई दिल की बीमारी से पीड़ित है और अगर उसे पीटा गया तो यह उसकी मौत का कारण बन सकता है। उसने आरोप लगाया कि भाइयों ने जानबूझकर संपत्ति के विषय को उठाया और झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान उन्होंने रविकुमार की पिटाई की और उसे सोफे पर धकेल दिया। इससे वह होश खो बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद उन्हें अंधेरी के होली स्पिरिट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपना द्वारा संदेह जताए जाने के बाद मृतक के विसरा को संरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

बाद में स्थानीय एमआईडीसी पुलिस थाने में अपने बयान में उसने दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साझी मंशा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रविवार को अदालत में पेश किया।

माँ और बेटे के रिश्ते पर कलंक, संपत्ति विवाद में बेटे ने माँ की बैट से पीटकर कर दी हत्या...
मुंबई : माया नगरी मुंबई से कत्ल की सनसनी खेज वारदात सामने आई है। शहर के जुहू इलाके में संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने अपनी 74 वर्षीय माँ को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। माँ को जान से मारने के बाद बेटे ने नौकर के साथ मिलकर लाश को माथेरान की खाड़ी में ठिकाने लगाया।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी बेटे सचिन और नौकर लालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो जुहू में रहने वाली वीना कपूर का संपत्ति को लेकर बेटे सचिन से विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया बेटे ने नौकर के साथ मिलकर लात घूसों से पीटा बाद में बेस बॉल के बैट से पिटाई कर जान से मार दिया।

मारने के बाद लाश को बॉक्स में भरकर माथेरान की खाड़ियों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस डेड बॉडी को बरामद कर दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 11 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों की माने तो माँ को मौत के घाट उतारने के बाद बेटे सचिन ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए नौकर लालू की मदद ली। शव को बॉक्स में भरा और खुद गाड़ी चलाकर माथेरान पहुंचा। वहां नौकर लालू खुद लोकल ट्रेन के जरिए पहुंचा था और जगह चिन्हित कर लाश को खाड़ी में फेंक दिया।

पुलिस की माने तो वीना का एक बेटा विदेश में रहता है। जब उसका माँ के साथ संपर्क नही हुआ तो उसने सोसाइटी के सुरक्षा गॉर्ड से मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करने के लिए कहा। सिक्योरिटी गार्ड की और से मिसिंग दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच के लिए मृतक वीना के घर पहुंची, पता चला वीना के साथ उसका बेटा सचिन और नौकर लालू रहता है।

पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला इसमे सचिन बॉक्स इधर से उधर ले जाते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की फिर बेटे ने बताया मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ और उसने उसे मार डाला।

७४ वर्षीया बुजुर्ग, मां को बेटे ने संपत्ति विवाद में पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया
मुंबई : बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग सहानुभूति के पात्र होते हैं, लेकिन दौलत का लालच अक्सर लोगों को संवेदनहीन बना देता है, लोग अपनों का खून बहाने में भी नहीं हिचकिचाते हैं।

ऐसे ही एक मामले में एक ४३ वर्षीय शख्स और उसके २५ वर्षीय नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने संपत्ति विवाद में अपनी ७४ वर्षीया मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि विलेपारले -पश्चिम के जुहू, गुलमोहर रोड क्रमांक ५ स्थित गरीबदास सोसाइटी (गुलमोहर सोसाइटी) के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने जुहू पुलिस को इमारत में रहनेवाली ७४ वर्षीया वीना गोवर्धनदास कपूर के गुमशुदगी की सूचना दी थी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार वर्तक के मार्गदर्शन में मामले की जांच में जुटी जुहू पुलिस को पता चला कि वीना कपूर का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है जबकि जुहू के रोड क्रमांक १३ स्थित माउली इमारत में रहने वाले छोटे बेटे सचिन से संपत्ति को लेकर उनका कोर्ट में विवाद चल रहा था।

पुलिस ने सचिन के फोन की लोकेशन चेक की तो इसके पनवेल में होने की जानकारी सामने आई, अगले दिन वह लौटा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि संपत्ति को लेकर वीना से उसका झगड़ा हुआ था, गुस्से में उसने हाथ और बेस बॉल से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

बाद में अपने २५ वर्षीय नौकर की मदद से शव को एक बॉक्स में रखकर माथेरान स्थित खाई में फेंक दिया। पुलिस ने सचिन के नौकर लालू कुमार मंडल उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस वीना कपूर के शव की तलाश कर रही है।