wishes - Rokthok Lekhani News

मुंबई : संजय राउत ने बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं
मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुनेत्रा पवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी के समर्थन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे लेंगे।सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में कई राजनीतिक पार्टियां हैं।

सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं। महा विकास अघाड़ी के तौर पर, हमारी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे उन्हें समर्थन देने का फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे और सुनेत्रा पवार के बीच चर्चा हुई है। यह चुनावों का समय है, है ना? इसमें प्रचार होगा, जांच-पड़ताल होगी, और फिर मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।" विशेष रूप से बारामती सीट का जिक्र करते हुए, राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ इसके राजनीतिक इतिहास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "वह राकांपा की जगह है, और अजित पवार की पार्टी ने हमेशा वहां चुनाव लड़ा है। अजित पवार खुद शरद पवार की तरफ से राकांपा के उम्मीदवार थे। अब उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं, और उनकी उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत हुई थी। हमारा कोई उम्मीदवार वहां चुनाव नहीं लड़ रहा है।"

राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस उम्मीदवार से अपना नाम वापस लेने के लिए नहीं कहेगी, और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में है। हम यह नहीं कहेंगे कि उन्हें अपना उम्मीदवार वापस ले लेना चाहिए।" गठबंधन के भीतर की आंतरिक चर्चाओं पर बोलते हुए, राउत ने दोहराया कि महा विकास अघाड़ी में कोई भ्रम नहीं है और फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उपचुनावों के संबंध में उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बीच चर्चा हुई थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए, राउत ने भाजपा नेता नितेश राणे की हालिया टिप्पणियों की आलोचना की और कहा, "भाजपा और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच कोई संबंध नहीं है। भाजपा तो बस इतिहास बदल रही है।" भारत निर्वाचन आयोग  की घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव 23 अप्रैल को होने हैं, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

मुंबई : अगर "देवा" ने चाहा तो शिवसेना यूबीटी का मेयर बन सकता है - उद्धव ठाकरे
मुंबई : देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं लेकिन मुंबई में राजनीति सरगर्मी जोरों पर है। इसकी वजह है कि मुंबई के मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? बीएमसी चुनावों हराने के बाद भी उद्धव ठाकरे दो इक्के लेकर बैठे हैं। उनका कहना है कि अगर "देवा" ने चाहा तो शिवसेना यूबीटी का मेयर बन सकता है। ठाकरे ही इस दलील के बाद से वार्ड 121 से जीतीं प्रियदर्शिनी ठाकरे सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें इंटरनेट पर खूब खोजा जा रहा है। दरअसल, मुंबई में सिर्फ ठाकरे की पार्टी के पास ही दो अनुसूचित जनजाति  से आने वाले दो नगर सेवक हैं। इनमें वार्ड 121 से जीतीं प्रियदर्शिनी ठाकरे और वार्ड 53 (ओशिवारा-कांदिवली ईस्ट) से जीते जितेंद्र वलवी शामिल हैं। ऐसे में 22 जनवरी को होने वाली लॉटरी पर निगाहें टिकी हैं कि अगर इसमें मेयर की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुई तो प्रियदर्शिनी ठाकरे मेयर बन जाएगी। हालांकि ऐसी स्थिति में जितेंद्र वलवी का भी नंबर लग सकता है। इस अजीबोगरीब संयोग ने बीजेपी और शिवसेना की धड़कनें बड़ा रखी हैं।

क्या हैं बीएमसी का लॉटरी फैक्टर?
बीएमसी में 227 सीटें हैं। बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत होती है। महायुति गठबंधन के पास 118 कॉर्पोरेटर हैं। उद्धव ठाकरे और मनसे के 71 पार्षद हैं हैं। कागज पर महायुति आराम से आगे है, लेकिन मेयर पद की लॉटरी ने तनाव बढ़ा रखा है, क्योंकि मेयर का पद सिर्फ संख्याओं से तय नहीं होता। यह आरक्षण लॉटरी पर निर्भर करता है। इसके दो इक्के उद्धव ठाकरे के पास हैं। 22 जनवरी को लॉटरी तय करेगी कि मेयर का पद एससी, ओबीसी, या एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित होगा या नहीं। पिछली बार यह पद खुला (सामान्य) था, लेकिन इस साल यह रोटेट होगा। बीजेपी और शिवसेना के पास एससी  और ओबीसी से आने वाले नगरसेवक हैं। एसटी आरक्षण आने पर पर खेल पलट सकता है। अगर लॉटरी में एसटी निकलता है, तो सिर्फ़ यूबीटी उम्मीदवार ही योग्य होंगे, जिससे बहुमत होने के बावजूद महायुति प्रभावी रूप से किनारे हो जाएगी।

क्या हैं बीजेपी की तैयारी?
ठाकरे ने बीएमसी नतीजे घोषित होने के बाद अगले दिन कहा था कि अगर भगवान की मर्जी होगी तो उनका मेयर बन सकता है। उनकी यह टिप्पणी एक सोचा-समझा संकेत था कि उनकी पार्टी की किस्मत लॉटरी सिस्टम पर टिकी है। अगर एसटी  कैटेगरी निकलती है, तो महायुति का संख्यात्मक फायदा खत्म हो जाएगा। और यूबीटी अल्पसंख्यक होने के बावजूद मेयर का पद हासिल कर सकती है। जैसे-जैसे लॉटरी की तारीख निकट आ रही है, वैसै-वैसे रोमांच बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बीजेपी इस संभावना पर विचार कर रही है कि चूंकि पिछली चुनी हुई बॉडी का कार्यकाल 2022 में खत्म हो गया था। इसके बाद साढ़े तीन साल का कार्यकाल प्रशासक के हवाले रहे। ऐसे में नए सिरे से रोटेशन की लॉटरी की जाए। बीजेपी कोई रिस्क न लेते हुए ऐसा आग्रह चुनाव आयोग से कर सकती है। ऐसे में 21 जनवरी की राजनीतिक हलचल काफी अहम हो गई है। अंतिम बार लॉटरी 2019 में निकली थी।

राज्यसभा सांसद बनीं सुधा मूर्ति... राष्ट्रपति ने किया मनोनित, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर यह जानकारी दी। बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। पीएम ने X पर लिखा, ''मुझे ख़ुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा कृष्णमूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है।

सुधा जी का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।''

राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल भारत में नहीं हैं लेकिन यह उनके लिए महिला दिवस का एक बड़ा उपहार है। देश के लिए काम करना एक नई जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक टीचर और राइटर भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उनका जन्म 19 अगस्त 1950 को शिगांव में हुआ। उन्होंने इनंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति से साल 1978 में शादी की। उनकी एक बेटी अक्षरा मूर्ति हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के बेटे का नाम रोहन मूर्ति है। उन्हें 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अजित पवार ने राज ठाकरे पर कसा तंज... इस बात पर दी शुभकामनाएं
महाराष्ट्र : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रत्नागिरी में एक सभा में राज्य के विपक्ष के नेता अजित पवार की नकल करके उनकी आलोचना की थी. इसके बाद अजित पवार ने राज ठाकरे की जमकर आलोचना की है. अजित पवार ने निशाना साधते हुए कहा, राज ठाकरे नकल के अलावा और क्या कर सकते हैं? यह सवाल पूछकर अजित पवार ने राज ठाकरे पर तंज कसा. पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज ठाकरे की जमकर आलोचना की है.  अजित पवार पवार ने आगे कहा, मिमिक्री के बिना राज ठाकरे और क्या कर सकते हैं? मिमिक्री उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. अजित पवार की नकल करने और अजित पवार का कैरिकेचर बनाने में संतोष मिलता है. अगर वे इससे संतुष्ट हैं, तो हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.

जब शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा वापस लिया तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार की अनुपस्थिति ने फिर से कई सवाल खड़े किये थे. अजित पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे, भले ही वह सुबह एनसीपी समिति की बैठक में मौजूद थे, जिसने सर्वसम्मति से शरद पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज कर दिया गया था. मीडिया ब्रीफिंग में अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर, शरद पवार ने कहा, "हर कोई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं हो सकता है.

कुछ लोग यहां हैं और कुछ अन्य नहीं हैं. वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अजित एनसीपी सुप्रीमो से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करने के लिए दिन में पहले ही शरद पवार के आवास पर गए थे. एएनआई ने पाटिल के हवाले से कहा, "जब हम पार्टी कार्यालय में निर्णय लेने के बाद पवार साहब के आवास पर गए थे, तब वह वहां थे. यहां तक कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पता नहीं था, मैं थोड़ी देर से पहुंचा. सभी को नहीं बताया गया."