caused - Rokthok Lekhani News

खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे
मुंबई : महाराष्ट्र के खोपोली स्थित मशहूर ज़ेनिथ वॉटरफॉल में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे मुंबई से आए लगभग 80 पर्यटक फंस गए। तेज बारिश के चलते वॉटरफॉल क्षेत्र में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बन गई, जिससे पर्यटकों का वापसी मार्ग बंद हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल, चेंबूर और घाटकोपर क्षेत्र से आए ये पर्यटक सुबह करीब 7 बजे वॉटरफॉल एरिया में पहुंचे थे। उस समय मौसम साफ था और बारिश नहीं हो रही थी, जिससे पर्यटकों ने बिना किसी आशंका के प्राकृतिक स्थल के अंदर प्रवेश किया। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र से बहने वाला पानी तेजी से बढ़ गया और झरने का जलस्तर खतरनाक रूप से ऊपर आ गया। कुछ ही समय में स्थिति ऐसी बन गई कि पर्यटकों के लौटने के सभी रास्ते जलभराव और तेज बहाव की वजह से बंद हो गए। इससे वहां मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों के दो अलग-अलग समूह इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंस गए। एक समूह वॉटरफॉल क्षेत्र के अंदर लगभग 500 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ था, जबकि दूसरा समूह प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर दूर फंस गया था। दोनों जगहों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र से बहने वाला पानी तेजी से बढ़ गया और झरने का जलस्तर खतरनाक रूप से ऊपर आ गया। कुछ ही समय में स्थिति ऐसी बन गई कि पर्यटकों के लौटने के सभी रास्ते जलभराव और तेज बहाव की वजह से बंद हो गए। इससे वहां मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों के दो अलग-अलग समूह इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंस गए। एक समूह वॉटरफॉल क्षेत्र के अंदर लगभग 500 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ था, जबकि दूसरा समूह प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर दूर फंस गया था। दोनों जगहों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में चुनौतियां आईं, लेकिन टीमों ने संयम और सतर्कता के साथ ऑपरेशन जारी रखा। प्रशासन के अनुसार, इस तरह के पहाड़ी और जलप्रपात क्षेत्रों में मौसम अचानक बदलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पर्यटकों को पहले ही सतर्क रहने और मौसम अपडेट देखने की सलाह दी जाती है। लेकिन सुबह मौसम साफ होने के कारण पर्यटक बिना किसी जोखिम के स्थल के अंदर चले गए, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, वॉटरफॉल क्षेत्र में प्रवेश और निकास पर अस्थायी रूप से नियंत्रण भी कड़ा किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। राहत दलों का कहना है कि फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति को चोट न पहुंचे और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर मौसम की अनिश्चितता और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों पर जाते समय मौसम की जानकारी जरूर लें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

मुंबई : अक्षय कुमार ने ली ऑटो ड्राइवर के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी
मुंबई : अक्षय कुमार के काफिले की एक कार का 19 जनवरी की रात मुंबई के जुहू इलाके में एक्सीडेंट हो गया था। स्पीड से आ रही एक मर्सिडीज कार ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी, जिसकी वजह से चालक ने ड्राइविंग पर अपना नियंत्रण खो दिया और वह सीधा अक्षय कुमार की सिक्योरिटी की कार से जा टकराई। इस हादसे में ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया और उसे तुरंत पास अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। जब ऑटो ड्राइवर को चोट आई थी, तब अक्षय कुमार ने खुद गाड़ी से निकलकर उनको अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचवाने तक ही अक्षय ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, बल्कि ऑटो चालक के ट्रीटमेंट को लेकर लगातार उनकी टीम परिवार से संपर्क में है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अक्षय कुमार की टीम कर रही है पूरी मदद
जिस ऑटो रिक्शा चालक का एक्सीडेंट हुआ उसकी पहचान 22 साल के वाशिद खान के रूप में की गई है। वाशिद के भाई ने मिड से खास बातचीत में बताया कि एक्सीडेंट की वजह से उनके भाई का जॉ लाइन फ्रैक्चर हो गई है, जिसकी सर्जरी चल रही है। उन्होंने पूरी घटना के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा भाई सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था और पैसेंजर को छोड़ने जुहू एरिया गया था। वह ड्राइव कर रहा था, जब एक बड़ी गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मारी और पूरा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।"

वाशिद के भाई ने आगे कहा, "वहां के लोकल निवासियों ने मेरे भाई को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बोला है कि सर्जरी करवाना जरूरी है। वह माता-पिता के साथ ही रहता है।" इस बातचीत में जियाव मुस्तफा ने ये भी क्लियर किया कि अक्षय कुमार की टीम लगातार उनके मेडिकल खर्चे और भाई की हेल्थ को लेकर फैमिली से अपडेट ले रही है।
कार के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले मर्सिडीज चालक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उस शख्स पर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना तरीके से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में की गई है।

मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश
मुंबई : मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि एक बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैट में दो राउंड फायर हुआ है। तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना ओशिवारा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नालंदा सोसाइटी में हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागे। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हालांकि इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने सोसाइटी और इसके आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई: बांद्रा में देर रात आग से हड़कंप, डेजी शाह का आरोप- चुनाव प्रचार के पटाखों से लगी आग
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में बीती रात उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां 12 मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि इस घटना को लेकर फ़िल्म अभिनेत्री डेजी शाह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. डेजी शाह ने आरोप लगाया कि ये आग उनके फ्लैट से सटी इमारत में लगी और उनका फ्लैट भी इसकी चपेट में आ सकता था.
उन्होंने आरोप लगाया कि आग चुनाव प्रचार के दौरान पटाखों से लगी. हालांकि स्थानीय प्रसाशन ने इस बात को लेकर अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि आग लगने का सही कारण क्या था.इस दौरान अफरा-तफरी का महौल रहा.

क्या था पूरा घटनाक्रम ?
जानकारी के मुताबिक मुंबई के बांद्रा इलाके में रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना सामने आई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दमकल अधिकारियों ने जानकरी दी है कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं आया है. फिलहाल जांच की जा रही है. इसके साथ ही इस अग्निकांड में कोई भी जनहानि या कोई भी घायल नहीं हुआ है.

डेजी शाह ने जताई नाराजगी
आग की घटना को लेकर अभिनेत्री डेजी शाह  ने नाराज़गी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पटाखों के इस्तेमाल की वजह से यह आग लगी है. उन्होंने इसे ‘नागरिक जिम्मेदारी की कमी’ बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर आम लोगों की जान और सुरक्षा से इतना बड़ा समझौता क्यों किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि अब सब शांत है.