Traveling - Rokthok Lekhani News

मुंबई: महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
मुंबई: टैक्सी-ऑटो का सफर 1 सितंबर 2026 से महंगा हो जाएगा. मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और एमएमआर में 1 सितंबर 2026 से काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ जाएगा. टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये, जबकि ऑटो का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा. दोनों के लिए शुरुआती 1.5 किलोमीटर की दर लागू होगी.

नई दरों के मुताबिक टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये और ऑटो का किराया 17.14 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये होगा.
नई दरें मुंबई के साथ और कहां-कहां होंगी लागू?

नई दरें मुंबई के साथ ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, वसई-विरार और पनवेल समेत एमएमआर क्षेत्र में लागू होंगी. चालकों को 30 नवंबर 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक मीटर नई दरों के अनुसार कैलिब्रेट कराने होंगे. मीटर अपडेट नहीं कराने पर कार्रवाई और जुर्माना हो सकता है.

फिलहाल टैरिफ कार्ड के इस्तेमाल की मंजूरी
हालांकि रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस ने बदले हुए किराए को लागू करने के लिए आधिकारिक टैरिफ कार्ड के इस्तेमाल की मंज़ूरी दी है, जिनमें नए रेट के हिसाब से किराया दिखेगा. एक ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, "इस बदलाव के बाद यात्रियों को ऐसे ऑटो या टैक्सी मिल सकते हैं जो पुरानी मीटर रीडिंग पर चल रहे हों. इस अंतर को पाटने के लिए, हमने अपडेटेड टैरिफ कार्ड को मंज़ूरी दी है जिनमें बदला हुआ किराया बताया गया है." ये टैरिफ कार्ड 30 नवंबर तक मान्य रहेंगे और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे.

खटुआ समिति के फॉर्मूले के आधार पर किराए में सोशोधन
मुंबई और अन्य शहरों में ऑटो-टैक्सी किराये में यह संशोधन चार सदस्यीय खटुआ समिति के फॉर्मूले के आधार पर किया गया है. इससे पहले फरवरी 2025 में टैक्सी और ऑटो के किराये में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसी बीच, महाराष्ट्र में ऑटो और कैब चालकों की मराठी भाषा बोलने और समझने की दक्षता की जांच भी जारी है.

मुंबई : नासिक से मुंबई जाना होगा आसान, क्रीक ब्रिज का निर्माण पूरा, 2 दिन में खोलने की तैयारी
मुंबई : नासिक-मुंबई नेशनल पर अब सफर आसान होने वाला है. साकेत स्थित नए क्रीक ब्रिज का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है. अगले एक-दो दिनों में इसे यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है. इस पुल पर आवाजाही शुरू होने के बाद मुंबई-नासिक नेशनल पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. साथ ही माजीवाड़ा, खारेगांव, मुंब्रा और भिवंडी क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

पुराने पुल के बगल में चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लगभग 200 मीटर लंबे इस नए पुल का काम अब पूरा हो चुका है. वर्तमान में इसकी भार वहन क्षमता और सुरक्षा का अंतिम परीक्षण चल रहा है.

नई दिल्ली : नया वर्ष मंगलमय नहीं...महंगामय हो, लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाना हुआ महंगा; इतना बढ़ गया किराया
नई दिल्ली : नए वर्ष से पहले रेलवे ने यात्रियों को महंगाई का झटका दिया है। इससे लोगों का नया वर्ष मंगलमय नहीं बल्कि महंगामय होते दिख रहा है। अब लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाना पहले से महंगा हो जाएगा। आगे पढ़ें और जानें किराया कितना बढ़ गया है? देशभर में ट्रेनों का किराया 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा। लखनऊ से मुंबई तक के किराये में 30 रुपये तक और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का किराया 10 रुपये तक महंगा हो जाएगा। हालांकि मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) की दरों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन की ओर से रविवार को किराये में वृद्धि की घोषणा की गई। इसके मुताबिक, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अधिकतम किराया 10 रुपये, मुंबई का किराया 30 रुपये, जम्मूतवी का किराया 25 रुपये व चंडीगढ़ का किराया 13 रुपये तक बढ़ जाएगा।  लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की फर्स्ट एसी, सेकेंड, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकनॉमी व स्लीपर का किराया अभी 1970 रुपये, 1180 रुपये, 845 रुपये, 758 रुपये व 330 रुपये है, जो बढ़कर 1980, 1190, 855, 795 व 340 रुपये हो जाएगा। ऐसे ही शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया अभी 2165 रुपये व 1405 रुपये है, जो बढ़कर 2176 रुपये व 1416 रुपये हो जाएगा।

30 रुपये महंगी होगी पुष्पक
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी व स्लीपर का किराया अभी क्रमश: 4075, 2415, 1695, 650 रुपये है, जो बढ़कर क्रमश: 4105, 2444, 1724 व 679 रुपये हो जाएगा। ऐसे ही लखनऊ से चंडीगढ़ का किराया फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी व स्लीपर का अभी 2480, 1490, 1060 व 405 रुपये है, जो क्रमशः 2493, 1503, 1073 व 418 रुपये हो जाएगा। लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का किराया फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी व स्लीपर में अभी 3205, 1905, 1350, 515 रुपये है, जो बढ़कर 3230, 1930, 1375 व 540 रुपये हो जाएगा।

मुंबई से कोंकण जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, 1 सितंबर से चलेगी रो-रो फेरी
मुंबई : गणेश चतुर्थी पर राज्य सरकार ने कोंकणवासियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. मुंबई के भाऊचा धक्का (फेरी व्हार्फ) से रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग तक अब रो-रो (रोल-ऑन/रोल-ऑफ) फेरी सेवा शुरू होने जा रही है. यह सेवा 1 सितंबर से मौसम स्थिर होने के बाद शुरू होगी. खास बात यह है कि यह फेरी 25 नॉट की रफ्तार से चलेगी और दक्षिण एशिया की सबसे तेज फेरी सेवा होगी.

12 घंटे की सड़क यात्रा अब सिर्फ 3 से 5.5 घंटे
अभी तक मुंबई से रत्नागिरी या सिंधुदुर्ग पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते हैं. लेकिन इस फेरी के शुरू होने के बाद सफर महज 3 से 5.5 घंटे में पूरा हो जाएगा. रत्नागिरी के जयगढ़ तक का समय 3 से 3.5 घंटे और सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक का समय 5 से 5.5 घंटे होगा. एम2एम प्रिंसेस नाम की यह फेरी एक बार में 656 यात्रियों को लेकर जा सकती है. इसके अलावा 50 चारपहिया गाड़ियां और 30 दोपहिया वाहन भी समा सकते हैं. साइकिल से लेकर बड़ी बस तक ले जाने की सुविधा इसमें होगी.

कितना होगा किराया
इकोनॉमी क्लास के लिए 2,500 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 4,000 रुपए, बिजनेस क्लास के लिए 7,500 रुपए, फर्स्ट क्लास का किराया 9,000 रुपए रखा गया है. वहीं कार के लिए 6,000, बाइक के लिए 1,000, साइकिल के लिए 600, मिनीबस के लिए 13,000, 30 सीटर बस के लिए 14,500, 45 सीटर बस के लिए 17,000, बड़ी बस के लिए 21,000 का किराया रहेगा.

किराए को लेकर क्या बोले मंत्री
बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि किराया भले ही ज्यादा लगे, लेकिन समय की बचत अमूल्य है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग मुंबई से सिंधुदुर्ग के चिपी हवाई अड्डे तक जाते हैं, वे 18 से 27 हजार रुपये तक का हवाई टिकट भी खरीदते हैं.

आगे और कहां तक पहुंचेगी सेवा
शुरुआत में यह सेवा रत्नागिरी के जयगढ़ और सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक जाएगी. जयगढ़ की जेट्टी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर है. यात्रियों की सुविधा के लिए रत्नागिरी तक 4-5 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. भविष्य में जेट्टी को सीधे रत्नागिरी टर्मिनल तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही श्रीवर्धन और मांडवा जैसे ठिकानों को भी जोड़ा जाएगा.

30 साल बाद कोंकण में लौटी रो-रो सेवा
राणे ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है. 30 साल बाद कोंकण में रो-रो फेरी सेवा लौट रही है.” उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 147 अनुमतियां मिल चुकी हैं, जिनमें डीजी शिपिंग और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट जैसी एजेंसियां शामिल हैं. मुंबई-गोवा हाईवे की खराब स्थिति को लेकर जब सवाल पूछा गया तो राणे ने कहा, “हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उम्मीद है कि अगले गणपति सीजन तक हालात बेहतर होंगे.”