young - Rokthok Lekhani News

भिवंडी : बिजली का काम करते समय इलेक्ट्रिशियन को लगा करंट... युवक की मौत !
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के शांति नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बिजली का काम कर रहे 22 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलाल नगर निवासी अफ्फान फिरोज सैयद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजली का काम करते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अफ्फान फिरोज सैयद शांति नगर क्षेत्र में बिजली से जुड़ा काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज बिजली का झटका लग गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए अफ्फान को उठाया और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में छाया मातम 22 वर्षीय अफ्फान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अफ्फान बिजली का काम करके अपना परिवार चलाते थे। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बिजली का काम करते समय सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं। साथ ही हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा को लेकर उठे सवाल बिजली से जुड़े काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे हादसों में अक्सर लापरवाही या सुरक्षा उपायों की कमी को कारण माना जाता है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में बिजली के काम से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। भिवंडी के शांति नगर इलाके में हुए इस हादसे ने एक परिवार से उनका युवा सदस्य छीन लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई: झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं दो युवतियां, लॉ ग्रेजुएट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
मुंबई। मुंबई की खेरवाड़ी पुलिस ने बांद्रा ईस्ट में 13वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाले 24 वर्षीय लॉ ग्रेजुएट युवक के मामले में दो युवतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दे रही थीं, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था और आखिरकार उसने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

दरअसल, मृतक युवक बांद्रा ईस्ट में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। वह पहले एक जज के पास लॉ क्लर्क के रूप में काम करता था। लेकिन फिलहाल घर से काम कर रहा था।  युवक की मां ने नोटिस किया की युवक सकी मां ने गौर किया कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में दिख रहा था। 6 अगस्त को उसे उसके दो दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की के साथ रिश्ता था।

रिश्ता टूटने के बाद दे रहीं थी पुलिस केस में फंसाने की धमकी
मृतक युवक की मां के अनुसार, रिश्ता टूटने के बाद युवती और उसकी बड़ी बहन उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दे रही थीं। जिसके चलते वह तनाव में तनाव में चल रहा था। उन्हें अपने छोटे बेटे के फोन पर आरोपियों में से एक का संदेश भी मिला, जिसमें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?
युवक की मां के पास 6 अगस्त को उसके दो दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की के साथ संबध था। जब वह अपने बेटे के दोस्त से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया और 13वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी।
जब उसकी मां ने दरवाजे खोलवाने की कोशिश की और दरवाजा नहीं खोला, तो उसने ड्राइवर से चाबी की डुप्लीकेट बनवाने को कहा। लेकिन ड्राइवर ने बताया कि इमारत के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई थी और युवक खिड़की से कूद गया था।

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद युवक की मां ने पुलिस से संपर्क किया और दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

मुंबई : कूपर अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला; डॉक्टर बनने के बाद भी भटक रहा युवक
मुंबई : मनपा के अधीन संचालित कूपर अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस अस्पताल में एक पूर्व सैनिक के बेटे और एमबीबीएस पास युवा डॉक्टर को स्कॉलरशिप के बावजूद ७.९३ लाख रुपए की भारी भरकम राशि जमा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डॉक्टर बनने के बाद भी अपना इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट पाने के लिए दर-दर भटक रहे युवक ने इस अन्याय के खिलाफ सीधे डीन को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। आरोप है कि डीएचई योजना के तहत शत-प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी के बावजूद कॉलेज प्रशासन न केवल इसका लाभ देने से इनकार कर रहा है, बल्कि सर्टिफिकेट रोककर उनके करियर पर ही ताला लगाने जैसा क्रूर कार्य कर रहा है।

मुंबई मनपा द्वारा संचालित कूपर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में बैच २०२० के डॉ. अंकुश कुमार ने यहीं से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और हाल ही में अपनी इंटर्नशिप भी समाप्त की है। उनके पिता भारतीय नौसेना से वर्ष २००६ में सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके आधार पर वे ‘एजुकेशन कंसेशन टू चिल्ड्रन ऑफ एक्स सर्विस मैन’ योजना के लिए पात्र हैं। कॉलेज के वर्ष २०२३ के ब्रोशर में भी इस योजना के लागू होने का स्पष्ट उल्लेख है। इसके बावजूद जब वे नो-ड्यूज लेने प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे तो उन्हें चौंकाते हुए ७,९३,४०० रुपए की बकाया राशि थमा दी गई। डॉ. अंकुश का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि यह संस्थान मुंबई मनपा के अधीन है और राज्य सरकार के नियम उस पर लागू नहीं होते। अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या मुंबई मनपा खुद को सरकार से ऊपर समझ रही है? जब योजना स्पष्ट रूप से सरकारी व अनुदानित संस्थानों पर लागू है और कॉलेज स्वयं को उस श्रेणी में दर्शाता है तो फिर लाभार्थी छात्र से किस आधार पर फीस मांगी जा रही है?

डॉ. अंकुश ने इस अन्याय के खिलाफ कॉलेज के डीन को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने अधिसूचना की प्रति और अन्य कॉलेजों में इस योजना के पालन से जुड़े दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उनका कहना है कि अन्य संस्थान इस नियम का पालन कर रहे हैं और छात्रों से फीस नहीं वसूल रहे, जबकि यहां उल्टा दबाव बनाकर वसूली की जा रही है। सर्टिफिकेट रोके जाने के कारण डॉ. अंकुश का पूरा करियर दांव पर लग गया है।
कम समय में राशि जमा करना संभव नहीं

आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. अंकुश का कहना है कि इतनी बड़ी राशि कम समय में जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में एक तरफ सरकार पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए योजनाएं घोषित कर रही है, दूसरी ओर जमीनी स्तर पर उन्हें लागू करने में इस तरह की बाधाएं गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

गढ़चिरौली : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरैली जिले आरमोरी शहर में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में हनी ट्रैप का मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक युवती और उसके दो साथियों पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए की उगाही करने तथा बाद में उसकी जान लेने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरमोरी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्णा मारुति लाड होटल व्यवसाय से जुड़ा है और साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले 23 वर्षीय श्रेया हेमके नाम की युवती से पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शुरुआती दौर में दोनों के बीच संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे, लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीवन में एक और युवक के आने से दोनों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न होने लगा।

इसी दौरान आरोप है कि श्रेया हेमके ने अपने दो साथियों नितीन जोध और राजू अंबानी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत कृष्णा लाड को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने कृष्णा और श्रेया के बीच हुई निजी बातचीत (व्हाट्सऐप चैटिंग) को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जाती रही। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित युवक ने समय-समय पर आरोपियों को करीब 3 से 4 लाख रुपए की राशि दी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों की मांग थमी नहीं और उन्होंने युवक से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच आरमोरी से ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। गंभीर अवस्था में युवक ने अपने भाई को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद उसे तत्काल आरमोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए पहले ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी अस्पताल और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और कथित रूप से राजनीतिक संबंध रखने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से प्रारंभिक स्तर पर टालमटोल की गई। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाने और निवेदन करने के बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

आरमोरी पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 109, 308(4), 115(2), 126(2) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल हनी ट्रैप जैसे संगठित अपराधों की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि यह भी प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की भूमिका, आपसी साजिश, तथा कथित राजनीतिक संरक्षण के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।