surfaced - Rokthok Lekhani News

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम
मुंबई : फायर ब्रिगेड ने एक 26 साल की महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। मुंबई की इस महिला ने उपनगरीय भांडुप इलाके की एक बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल से छलांग लगा दी थी। कूदने के बाद वह जमीन पर गिरने के बजाय पास के एक पेड़ पर जा गिरी। वह पेड़ से लटकने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और सोसायटी में रहनेवाले लोग जमा हो गए। फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने महिला को रेस्क्यू किया। उसकी जान बच गई, हालांकि महिला के पांव में चोट आई है। महिला की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी।

महिला का नाम प्रतीक्षा हिवराले है। पुलिस ने बताया कि महिला लेक रोड पर स्थित सनशाइन बिल्डिंग में रहती है। कुछ उस समय पहले ही शादी हुई थी। वह अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे कूदी थी। वह एक पेड़ पर गिरी और ज़मीन से करीब 20-25 फ़ीट ऊपर लटकी हुई मिली।

भांडुप इलाके में हुई घटना
यह घटना भांडुप वेस्ट के तुलशेतपाडा में सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुई। सुबह करीब 9:32 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारी महिला को बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हुक वाली सीढ़ी का इस्तेमाल करके प्रतीक्षा हिवराले तक पहुंचकर उसे सुरक्षित रूप से पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद उसे एक प्राइवेट एम्बुलेंस से प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

सायन अस्पताल में भर्ती महिला
डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर में चोट आई है। एक सिविक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें सर्जरी के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रतीक्षा हिवराले की शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी। वह अभी सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

होश में आने पर महिला के बयान दर्ज करेगी पुलिस
उनकी हालत की वजह से पुलिस अभी तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है और इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट ले ली है। घटना के बारे में उनके मायके में परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रतीक्षा हिवराले के होश में आने और उनका बयान दर्ज कर पाने के बाद वे आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। कूदने के बाद एक पेड़ पर जा गिरी।

मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया
मुंबई: देश की चर्चित पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया है. आवास डेवेलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.. बैंक ने इस कंपनी को 135 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट मंजूर की थी, लेकिन दस्तावेज़ों के मुताबिक कंपनी को केवल 30 करोड़ की राशि ही वाकई में मिली. इसके बावजूद बैंक ने 170 करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, एक हालिया फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि बैंक ने पृथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. नाम की कंपनी को 87.5 करोड़ का लोन स्वीकृत किया था.

अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग हुई ही नहीं
इस पूरे मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सिंघानिया एंड एसोसिएट्स द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग नहीं हुई. हालांकि बैंक की ओर से लोन लिमिट बढ़ाने की मंजूरी दी जाती रही 75.25 करोड़ (2015), 65.25 करोड़ और 10 करोड़ (2017), और 135 करोड़ (2019). इन सबके बावजूद, बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए. इसके बजाय सिर्फ ब्याज की एंट्रियां जोड़कर लोन को एक्टिव दिखाया गया.

इस कंपनी ने कहा है कि उसने मुंबई, ठाणे और पालघर में कई संपत्तियाँ गिरवी रखीं, यह मानते हुए कि मंजूर की गई राशि का पूरा उपयोग होगा. लेकिन जब रकम नहीं मिली, तब कंपनी ने बैंक के ₹170 करोड़ की मांग को चुनौती दी.

NCLT और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
इससे पहले प्रिथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें 87.5 करोड़ के लोन की मंजूरी तो दी गई, लेकिन एक रुपया भी जारी नहीं किया गया. इसके बावजूद, कंपनी पर 150 करोड़ से अधिक की देनदारी दर्ज कर दी गई. यह मामला फिलहाल NCLT में है और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

इसके साथ ही RBI की 2019 की ऑडिट रिपोर्ट के पैरा 7 में यह भी सामने आया कि PMC बैंक ने करीब 21,000 फर्जी लोन एंट्रियाँ दर्ज कीं, जिनकी कुल रकम 5,000 करोड़ से भी ज्यादा थी. इससे बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर दिखाने की कोशिश की गई. अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

बेंगलुरू के रेस्तरां में धमाके का वीडियो आया सामने ... CM सिद्धारमैया ने दी बड़ी जानकारी
कर्नाटक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार को डराने वाली घटना देखने को मिली है। यहां व्हाइट फील्ड इलाके में आईटीपीएल रोड़ पर स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ है। इस धमाके में अभ तक 9 लोगों के घाल होने की खबर सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वाड, राज्य पुलिस और एनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्तरां के कर्मचारी और लोग आराम से अपना काम कर रहे हैं। तभी एक जोरदार धमाका होता है और चारों ओर की चीजें तहस नहस हो जाती हैं।

बेंगलुरु में हुए ब्लास्ट के मामले में कई जानकारियां सामने आई है। अब तक मिली अपडेट के मुताबिक, ये सिलेंडर ब्लास्ट नहीं है पुलिस ये पता कर रही है कि वाश बेसिन के पास जहां ब्लास्ट हुआ वहां कोई गैस पाइप लाइन थी या नहीं। पुलिस इलाके के सभी CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं, ये लोग उस समय वहां पर खाना खा रहे थे। सभी का इलाज चल रहा है किसी की हालत चिंताजनक नहीं है, ये घायल हुए हैं। इलाके के CCTV कैमरे की जांच की जा रही है, किसी ने वहां बैग रखा ये बताया गया है और उसमें ये इंप्रोवाइजड हाई एक्सप्लोसिव रखा गया था, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

रेस्तरां ब्लास्ट की घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। इनकी पहचान- फारूक (19 वर्ष, होटल स्टाफ), दीपांशु (23 वर्ष, अमेजन का कर्मचारी), स्वर्णम्बा (49 वर्ष, 40% शरीर जला), मोहन (41 वर्ष ), नागश्री (35 वर्ष ), मोमी (30 वर्ष ), बलराम कृष्णन (31 वर्ष), नव्या (25 वर्ष), श्रीनिवास (67 वर्ष) के रूप में हुई है।

CM शिंदे ने लोकायुक्त विधेयक पारित किए जाने के बाद अन्ना हजारे को किया फोन... बातचीत का वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र : CM एकनाथ शिंदे ने राज्य विधान परिषद द्वारा लोकायुक्त विधेयक पारित किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से फोन पर बात की. महाराष्ट्र विधानसभा अपने पिछले सत्र में ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है.

महाराष्ट्र विधान परिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित कर दिया जो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है.

यह विधेयक पिछले साल के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था. जब इसे पहले परिषद में पेश किया गया था तो कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद विधेयक को एक संयुक्त समिति को भेजा गया था.

कुछ सिफारिशों को शामिल किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इसे फिर से उच्च सदन में रखा और शुक्रवार को इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

परिषद में बोलते हुए, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मसौदा अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा अन्ना हजारे की एक टीम के बीच कई बैठकों के बाद बनाया गया था. विधेयक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के प्रावधानों को शामिल किया गया है.