hour - Rokthok Lekhani News

मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले
मुंबई : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीती रात काफी तेज बारिश हुई, जिससे ठाणे में कई जगह जलजमाव देखने मिला. फिलहाल, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट यानी तेज बारिश की संभावना से पहले आम जनता और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

दूसरी ओर, बीती रात महज एक घंटे की बारिश में भिवंडी महानगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई. भिवंडी के सड़क, बाजार और मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न दिखे. बताया जा रहा है कि शहर की सड़कें दरिया बन गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गए, दुकानों में पानी घुस गया.

बीच सड़क पर वाहन बंद पड़ने से लोगों को धक्का लगाना पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी. मुख्य बाजार इलाके तीन बत्ती, भाजी मार्केट, निजामपुरा, आमपाड़ा, खंडूपाड़ा रोड और वंजारपट्टी समेत कई इलाके जलमग्न हो गए. सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों और गलियों में भी पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

सबसे ज्यादा असर शहर के मुख्य बाजारों तीन बत्ती, भाजी मार्केट में देखने को मिला, जहां बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. दुकानदार अपना सामान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए. वहीं, जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद पड़ गए. वाहन चालकों को गाड़ियों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा, जबकि कई प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा.

मुंबई : देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज बनकर तैयार, 1 मई से खुल जाएगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक, आधे घंटे घटेगी दूरी
मुंबई : मुंबई से पुणे के बीच सफर करने वाले यात्री 1 मई से अपने गंतव्य स्थान तक 25 मिनट पहले पहुंच सकेंगे। यात्रियों का सफर कम समय में पूरा कराने के लिए सह्याद्रि के दो पर्वत के बीच देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार करने का काम 99.9 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) 1 मई को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बने 13.3 किमी लंबे मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट को आम गाड़ियों के लिए खोलने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रॉजेक्ट के तहत दो पहाड़ों के बीच मार्ग तैयार करने के लिए 182 मीटर ऊंचा केबल ब्रिज तैयार किया गया है। 182 ऊंचे ब्रिज पर गाड़ियां 132 मीटर की ऊंचाई से गुजरेगी।

मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट के माध्यम से पहाड़ के बीच रास्ता तैयार किया जा रहा है। ऐसा कर एमएसआरडीसी ने मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे की दूरी 6 किमी घटा दी है। नया रास्ता तैयार होने से वाहन चालकों को पहाड़ का चक्कर लगाते हुए आगे नहीं बढ़ना नहीं पड़ेगा। सीधी सड़क होने से गाड़ियां तेजी से आगे बढ़ पाएगी।

99.9 फीसदी काम पूरा
देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार करने वाली अॅफकॉन्स कंपनी के अनुसार, ब्रिज 99.9 फीसदी तक बन कर तैयार हो चुका है। अब केवल अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। सरकार 1 मई तक ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल सकती है।

क्या है मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट?
गौजूदा समय में एक्सप्रेस वे पर खोपोली एक्जिट से सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट के बीच की दूरी 19 किगी है। मिसिंग लिक के बन जने से 19 किमी की दूरी घट कर 13.3 किमी में सिमट जाएगी। पॉजेक्ट के तहत दो टनल और दो केबल ब्रिज बनाए गए है। 13.33 किमी के कुल मार्ग में से 11 किमी लबी टनल और करीब 2 किमी का केबल ब्रिज है। करीब 850 नीटर लंबे और 26 मीटर चौड़े दो केवल ब्रिज का निर्माण दो चरण में किया गया है।

डेडलाइन मिस कर बना मिसिंग लिंक
मिसिंग लिक प्रॉजेक्ट के तहत टनल तैयार करने का काम कई महीने पहले पूरा किया जा चुका था। लेकिन 182 मीटर ऊंचा ब्रिज तैयार करने में आ रही चुनौतियों की वजह से 2024 में बन कर तैयार होने वाला ब्रिज अब बन पाया है। पहले इसकी डेडलाइन मार्च 2024, फिर जनवरी 2025, फिर मर्च 2025 रखी गई थी। अफकॉन्स के अनुसर, ब्रिज का निर्माण ऐसा स्थान पर किया गया है, जहां सब कुछ मौसम पर निर्भर होता था। हवा की रफ्तार अधिक होने, कोहरा होने पर काम रोकना पड़ता था। वहीं मानसून के दौरान परिसर में खूब बारिश होने की वजह से चार महीने काम बंद करना पड़ता था।

नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन
नई दिल्ली : रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रेलमंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी।

पीक आवर में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही सफाई की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा। रेल मंत्री ने बताया कि एआई आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम में भेजी जाएंगी, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। सफाई मानकों में कमी मिलने पर संबंधित वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेंडरों को ही आगे कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि,इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे पर अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। जरूरत के मुताबिक रेलवे अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी करेगा। लंबी दूरी गाड़ियों के सभी कोच में हर घंटे साफ सफाई होगी। इस अभियान के तहत एक इंटीग्रेटेड सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे कोच की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। अगर जनरल कोच कनेक्ट नहीं होगा तो स्टाफ उतरकर जनरल कोच की सफाई करेगा। इसके लिए रूट आधारित टीमें तैनात की जाएगी, जो तय रूट पर लगातार काम करेंगी।

मुंबई : बिजली की आपूर्ति न होने पर कई ट्वीट; एक घंटे में ही बिजली न होने पर औकात पता चल गई
मुंबई : मुंबई के कई पश्चिमी हिस्सों में 30 जनवरी की रात करीब एक घंटे बिजली नही थी। इस बात की पुष्टि अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने की थी। जिसके बाद कई लोग परेशान हुए। इसमें एक नाम फिल्ममेकर संजय गुप्ता का भी है, जिन्होंने 'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'जज़्बा', 'काबिल', 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'एक घंटे पावर कट ने औकात बता दी।'

डायरेक्टर संजय गुप्ता बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर मुंबई की बिजली कटौती पर कई ट्वीट किए। पहले पोस्ट में लिखा, जो रात 7:53 बेज किया गया था, 'आधं घंटे हो गए हैं और वर्सोवा में पूरी तरह से बिजली नहीं है। किसी को कोई आइडिया है कि ऐसा क्यों हुआ है और ये कब तक रहेगा?' इसके आधे घंटे बाद 8:33 बजे उन्होंने फिर से पोस्ट किया, 'मुंबई के बाहर जितने घर हैं, उनमें इनवर्टर, जेनेरटर की सुविधा है। मेरे पास कुछ नहीं है। क्योंकि कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अब इस तरह की इमरजेंसी के लिए मैं सबसे पहले इनवर्टर बल्ब ऑर्डर करूंगा। भले ही इसकी जरूरत कभी-कभार पड़े।'

संजय गुप्ता का मुंबई बिजली कटौती पर पोस्ट
संजय गुप्ता ने 15 मिनट बाद एक और ट्वीट किया। 8:45 बजे लिखा, 'एक घंटे के पावर कट ने औकात बता दी। कल्पना कीजिए कि ऐसा बड़े शहरों में तो ऐसा होता होगा। छोटे शबरों की तो बात ही छोड़ दो। हम मुंबईवाले वाकई भाग्यशाली हैं।' इनके इस पोस्ट पर कास्टिंग डायरेक्टर नलिनी रत्नम ने संजय को रिप्लाई दिया, 'पूरे अंधेरी वेस्ट में लाइट नहीं है। 8:30 तक काम शुरू होने के बारे में बताया गया है। जेपी रोड के पास की केबल में कुछ खराबी है।'

मुंबई बिजली पर अडानी इलेक्ट्रिसिटी का पोस्ट
अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने 30 जनवरी की रात 7:54 बेज ट्वीट किया था, 'ट्रिपिंग की दिक्कत के कराण मुंबई के पश्चिमी इलाकों में अभी बिजली नहीं है। हमारी टीम इस पर काम कर रही हैं, जिससे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। असुविधा के लिए माफी चाहते हैं।'

कौन हैं संजय गुप्ता?
संजय गुप्ता एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। ये अमेरिकन एक्शन-थ्रिलर और क्राइम फिल्मों का रीमेक बनाने के लिए जाने जाते हैं। संजय दत्त और जॉन अब्राहम को ये अपनी फिल्मों में ज्यादा कास्ट करते हैं। 1994 में आई इनकी पहली फिल्म 'आतिश: फील द फायर' में भी इन्होंने सजू बाबा को आदित्य पंचोली के साथ कास्ट किया था। इनकी आखिरी फिल्म अभी 2024 में आई 'विस्फोट' और 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जिसे इन्होंने लिखा भी था, डायरेक्ट भी किया था और प्रोड्यूसर भी थे।