clothes - Rokthok Lekhani News

मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के राजनीतिक रुख को लेकर तीखी टिप्पणी की। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान, 'अंतरात्मा की आवाज' के चलते कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा, पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने तंज कसते हुए जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ''जिन लोगों की आत्मा ही मर चुकी है, क्या उनके भीतर से कोई आवाज आ सकती है? मैं यह पहली बार सुन रहा हूं। 2019 में यह ‘अंतरात्मा की आवाज’ कहां थी?'' शिंदे ने यह टिप्पणी राज्य में पिछली सरकार के गठन के दौरान हुए राजनीतिक घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए की। उद्धव ठाकरे की नेतृत्व शैली पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की रणनीति पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ''जब लड़ने की बारी आती है तो ये लोग हमेशा किसी और को आगे कर देते हैं। इनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा है। यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन इससे उनका तरीका साफ दिखता है।'' इससे पहले एकनाथ शिंदे ने नीलम गोरहे और बच्चू कडू के नामों का ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू को साथ लाना महायुति के लिए रणनीतिक कदम है। उन्होंने बच्चू कडू के 25 साल के सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए कहा, ''शिवसेना हमेशा गरीबों, शोषितों और दिव्यांगों के लिए आगे रही है। बच्चू भाऊ के साथ आने से पार्टी और उनके मिशन, दोनों को मजबूती मिलेगी।''

बच्चू कडू को उम्मीदवार बनाए जाने को विदर्भ क्षेत्र में शिवसेना की पकड़ मजबूत करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। वहीं, नीलम गोरहे की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के भीतर कुछ नाराजगी की चर्चा थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री शिंदे ने उनका खुलकर समर्थन किया और उनकी उम्मीदवारी तय कर दी। नीलम गोरहे फिलहाल विधान परिषद की सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है। वह अविभाजित शिवसेना की ओर से लगातार चौथी बार विधान परिषद पहुंची थीं।

बाद में शिंदे की बगावत और महायुति में शामिल होने के बाद उन्होंने भी एकनाथ शिंदे का साथ दे दिया था। अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं उतारकर शिवसेना-भाजपा-एनसीपी (महायुति) गठबंधन ने नौ सीटों का चुनाव निर्विरोध कराने का रास्ता साफ कर दिया है। शिंदे ने कहा, ''सभी ने समझदारी का परिचय दिया है। मैं सभी दलों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने यह चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में होने दिया।''

मुंबई : हेलमेट पहनकर करता था लूट, कपड़े भी बदले पर जूतों ने बिगाड़ा काम और पहुंचाया जेल
मुंबई : मुंबई और नवी मुंबई के इलाकों में दहशत का पर्याय बने एक 49 वर्षीय चेन स्नैचर को सायन पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी की पहचान मोहन कोकाटे के रूप में हुई है. दिलचस्प बात यह है कि आरोपी हर बार अपना हुलिया और कपड़े बदल लेता था, लेकिन उसके 'जूतों' ने उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया. सायन इलाके में हुई एक वारदात के बाद पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आरोपी इतना शातिर था कि वह वारदात के दौरान हमेशा हेलमेट पहनता था और पहचान छिपाने के लिए बार-बार कपड़े बदलता था. हालांकि, पुलिस की पारखी नजरों ने पकड़ा कि हर फुटेज में आरोपी के जूते एक जैसे थे. इसी एक सुराग के दम पर पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया.

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 25 जनवरी को सायन में एक महिला से लूटपाट हुई. पुलिस ने जब महिला से संपर्क किया, तो वह शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचा रही थी क्योंकि छीना गया मंगलसूत्र नकली था. पुलिस के समझाने पर मामला दर्ज हुआ और जांच तेज की गई.

वारदात का तरीका
जांच में पता चला कि कोकाटे ने नेरुल से एक बाइक चोरी की थी, जिसका इस्तेमाल वह वारदातों के लिए करता था. पकड़े जाने से बचने के लिए वह चोरी की बाइक से अकेले बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था. वारदात के बाद बाइक को 'तीन हाथ नाका' (ठाणे) के पास पार्क कर देता था. वहां से पैदल अपने घर चला जाता था ताकि पुलिस को उस पर शक न हो.

शिक्षित परिवार, फिर भी अपराध का रास्ता
हैरानी की बात यह है कि आरोपी एक बेहद प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखता है. उसके परिवार में इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और विदेशों में रहने वाले सदस्य हैं. 2011 में भी वह जेल जा चुका था, जिसके बाद उसने अपने पिता के साथ गार्डनिंग का काम शुरू किया था. लेकिन ऑनलाइन कैसीनो की लत और बढ़ते खर्चों के कारण वह दोबारा अपराध की दलदल में उतर गया.

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.20 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया है. केवल जनवरी महीने में ही उसके खिलाफ 5 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं. सायन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

मुंबई : रिलायंस ट्रेंड्स आउटलेट से 13.39 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़ों की चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
मुंबई : घाटकोपर पुलिस ने मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में फीनिक्स मॉल में रिलायंस ट्रेंड्स आउटलेट से 13.39 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़ों की चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्नाटक के मैंगलोर निवासी 27 वर्षीय अल्ताफ अब्दुल गफूर शेख, कुर्ला (पश्चिम) के 26 वर्षीय सचिन सुरेश हिवाले और 35 वर्षीय अभिषेक पंकज सिंह और 26 वर्षीय साजिद इकबाल शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, स्टोर मैनेजर 37 वर्षीय आसिफ महबूब शेख ने शिकायत दर्ज कराई थी, जो 26 अगस्त, 2024 से स्टोर में कार्यरत हैं।

स्टोर में कुल 44 कर्मचारी हैं। उनमें से, अल्ताफ शेख और सचिन हिवाले, ग्राहकों को परिधान चयन में सहायता करने के लिए जिम्मेदार थे एक आंतरिक लेखा परीक्षक, मुस्तकीम खान ने मई और अगस्त 2024 के बीच किए गए ऑडिट के दौरान विसंगतियों को नोट किया। सितंबर 2024 के ऑडिट में पता चला कि सात अलग-अलग ब्रांडों के 746 वस्त्र, जिनकी कीमत 4.37 लाख रुपये थी, गायब थे। इन निष्कर्षों के बाद, कंपनी के राज्य प्रमुख, प्रशांत अग्रवाल ने 23 दिसंबर, 2024 को ऑडिटर माणिकप्रभु उत्तरवार द्वारा एक व्यापक और स्वतंत्र इन्वेंट्री ऑडिट का आदेश दिया। ऑडिट में विभिन्न ब्रांडों से संबंधित 13,39,019 रुपये के 2,543 कपड़ों की कुल कमी का पता चला।

सीसीटीवी फुटेज ने आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि की। स्टोर के घंटों के बाद, अल्ताफ शेख और सचिन हिवाले को एक बड़े नीले जंबो कैरी बैग में कपड़े भरते और एक ज्ञात सहयोगी को सौंपते हुए देखा गया। जब मुख्य शाखा प्रबंधक वसी हसन ने तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली और बताया कि चोरी का सामान उन्होंने अपने दोस्त साजिद शेख को सौंप दिया था।

मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर भाजपा नेता ने बनाए यौन संबंध... CCTV में बिना कपड़ों के हुआ कैद, Video वायरल
दिल्‍ली : मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी जिपं सदस्‍य के पति भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।

पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं
धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।

इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।