plate - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : सरकार ला रही है नया ऑटोमैटिक नंबर प्लेट स्कैन सिस्टम, क्या खत्म हो जाएगी फास्टैग की जरूरत?
नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑटोमैटिक टोल वसूली प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है। यह नई व्यवस्था मार्च 2026 से कुछ चुनिंदा मार्गों पर शुरू हो सकती है। प्रस्तावित सिस्टम के तहत हाईवे पर लगाए गए कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और तय दूरी के आधार पर टोल राशि सीधे ड्राइवर के खाते से काट ली जाएगी।

वर्तमान में टोल वसूली कैसे होती है?

फिलहाल देश के लगभग 1.5 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे नेटवर्क में से करीब 45,000 किलोमीटर पर टोल वसूला जाता है। देशभर में 1,000 से अधिक टोल प्लाजा हैं, जहां अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं। खासकर तब जब वाहन में FASTag (फास्टैग) न हो या उसका खाता निष्क्रिय या ब्लॉक हो, तो यात्रियों को अधिक इंतजार करना पड़ता है।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

सरकार की योजना के अनुसार, भौतिक टोल बैरियर हटाकर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक लागू की जाएगी।

मुंबई : बोगस वेबसाइट के जरिए दुपहिया वाहन के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए १,१७४ रुपए वसूल लिए
मुंबई : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर कई बोगस वेबसाइटों के जरिए जनता को ठगा जा रहा है। इसका ताजा मामला हाल ही में मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक बोगस वेबसाइट के जरिए दुपहिया वाहन के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए १,१७४ रुपए वसूल लिए गए। इस तरह का सनसनीखेज आरोप शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गुटनेता एड. अनिल परब ने कल विधान परिषद में लगाया। इसका जवाब देते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कबूल किया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर फर्जी वेबसाइट जनता को ठगने का काम कर रही हैं। इस तरह के पांच मार्च को छह बोगस वेबसाइटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विधान परिषद में शिवसेना के गुटनेता एड. अनिल परब ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बताया कि गुजरात समेत कई राज्यों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के शुल्क में बहुत ज्यादा अंतर है। इसके साथ ही वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस की भी जरूरत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर बोगस वेबसाइटों के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। इस चर्चा में सदस्य शशिकांत शिंदे ने भी हिस्सा लिया।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम १९८९ के प्रावधानों के अनुसार, पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इस निर्णय को लागू करने के लिए एक अप्रैल २०१९ से पहले पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की योजना बनाई गई है। अब तक एचएसआरपी के लिए १६,५८,४९५ वाहन पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से ३,७३,९९९ वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा चुकी हैं।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि निविदा प्रक्रिया में दक्षता के लिए तीन विभाग बनाए गए हैं तथा अलग-अलग क्लस्टरों के माध्यम से कार्य की योजना बनाई गई है। सरकार ने विभिन्न राज्यों में एचएसआरपी लागू करने की दरें भी स्पष्ट कर दी हैं। परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य में दरें अन्य राज्यों की तुलना में कम हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों की कीमतों में विसंगतियों के आरोप हैं। हालांकि, सभी साक्ष्यों की उचित जांच की जाएगी। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि किराए में कोई बदलाव नहीं होगा।

'जिस थाली में ड्रग्स होगा उसमें करूंगा छेद' - रवि किशन
एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर सदन में बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद लीजेंड एक्ट्रेस और सासंद जया बच्चन उन पर भड़क गईं थी. जया बच्चन ने उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई थी. लेकिन अब रवि किशन ने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया था. रवि किशन हाल ही में आप की अदालत में नजर आए और इस दौरान उन्होंने इस सारे मामले पर बात की.

उन्होंने कहा कि जया मैम ने इसे गलत तरीके से समझा. उन्होंने कहा, "उन्होंने (जया बच्चन) मेरा सवाल नहीं सुना. मैं उन्हें एक मां की तरह सम्मान देता हूं, मैं अब भी उनके पैर छूता हूं. मैंने कहा था कि एक हीरो के तौर पर हमें ड्रग्स से खुद को बचाना होगा जो फिल्म इंडस्ट्री में आ रहा है. मैं पंजाब के जरिए ड्रग्स के आयात की बात कर रहा था. उन्होंने मेरी बात को गलत समझा.” किशन के पहले के बयान का जिक्र करते हुए जया बच्चन ने कहा था, “सिर्फ कुछ लोगों की वजह से, आप पूरी इंडस्ट्री को कलंकित नहीं कर सकते, मैं वास्तव में शर्मिंदा थी कि कल लोकसभा में हमारे सदस्यों में से एक, जो इंडस्ट्री से, फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला.

जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों से 'पूरी तरह असहमत' हैं जो फिल्म इंडस्ट्री की इमेज को खराब कर रहे हैं और इसे "गटर" कह रहे हैं.'' यहां बता दें कि उस वक्त कंगना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 'गटर' कहा था. अब जया बच्चन के बयान पर रवि किशन ने कहा कि अगर उन्होंने ड्रग्स लिया तो जिन हाथों ने उन्हें खाना खिलाया है, उन्हें काटूंगा. अगर उस थाली में ड्रग्स होगी तो मैं उसमें छेद करता रहूंगा." यहां बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री में ड्रग्स नेक्सस की जांच के बाद शुरू हुआ था. उस दौरान रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशांत को ड्रग्स की लत लग गई थी.

मुंबई के ठाणे में बड़ा हादसा... मुंबई मेट्रो के खंभे पर लगी मेटल प्लेट गिरने से महिला की मौत
मुंबई : मुंबई के ठाणे में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. वह कूड़ा बीनने का काम करती थी. मुंबई मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट के गिरने से 37 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई. इसकी सूचना ठाणे के अधिकारियों ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी. यह हादसा आज सुबह हुआ है.

ठाणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. जब महिला एक खंभे के पास कूड़ा बीनने गई. इस दौरान मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट सीधे उसके ऊपर गिर गई. जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान लोकमान्य नगरपाड़ा की रहने वाली सुनीता बाबासाहेब कांबले के रूप में हुई है. वह कूड़ा बीनने का काम करती थी.

घटना की जानकारी मिलते ही ठाणे पुलिस, नागरिक और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे. किसी तरह भारी लोहे की प्लेट को हटाया गया और महिला के शरीर को बाहर निकाला गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. महिली को वहां से बाहर निकालने के बाद राबोदी पुलिस द्वारा सुनीता को ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मेट्रो के खंभे से लोहे की प्लेट कैसे टूट गई. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है.