posing - Rokthok Lekhani News

मुंबई: खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार, केस दर्ज
मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी सरकारी पहचान पत्र और पुलिस लिखी हुई नेम प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतता था और बैंक से लोन मंजूर कराने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे ऐंठता था.

पुलिस ने तीन संदिग्धों को नकली नेम प्लेट और दस्तावेज के साथ पकड़ा
अपराध शाखा को मिली शिकायत के आधार पर मानव एवं तकनीकी जांच की गई. जांच में पता चला कि आरोपी मुंबई के अंधेरी स्थित द लीला होटल आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीन संदिग्धों को एमएच12 एक्सएच 9447 नंबर की पुलिस नेम प्लेट लगी ग्रे रंग की टाटा पंच कार सहित हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के फर्जी सरकारी पहचान पत्र और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए गए.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मोहम्मद गौश इब्राहिम खतीब, जो केवल 10वीं तक पढ़ा है और सांगली का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कल्याण निवासी शाहिद कपाड़िया और सांगली निवासी मजहब खतीब को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मुंबई अपराध शाखा ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज
इस मामले में मुंबई अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 204, 205, 318(4), 319, 336(3), 337, 340 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. यह मामला आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें साल 2025 में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन , साल 2018 में साकीनाका और खेतवाड़ी पुलिस स्टेशन में अलग-अलग मामले दर्ज है. मुंबई पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

मुंबई में रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी से साइबर ठगी, सीबीआई अधिकारी बनकर आरोपी ने ठगे 1.10 लाख रुपये
मुंबई : अंधेरी पूर्व इलाके में एक रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी को साइबर ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धमकी दी और ऑनलाइन लेन-देन के जरिए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये ऐंठे। 1 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे शिकायतकर्ता को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और शिकायतकर्ता को बताया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

पैसे भेजने का बनाया दबाव
शिकायतकर्ता पर आरोपी ने पैसे भेजने का दबाय बनाया, डर के चलते शिकायतकर्ता ने शुरुआत में गूगल पे के जरिए 20,000 रुपये भेजे। इसके बाद 4 मार्च को आरोपी ने बार-बार कॉल कर और पैसे मांगे। 1 से 4 मार्च के बीच, आरोपी की बात मानते हुए शिकायतकर्ता ने 6 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये भेजे। इतना होने के बावजूद आरोपी ने रुका नहीं।

उसने आगे अतिरिक्त 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे न होने की वजह से शिकायतकर्ता ने बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने यह घटना अपने बेटे को बताई तो स्पष्ट हुआ कि यह पूरी घटना साइबर ठगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

मुंबई : अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार
मुंबई : दफ्तर जाने वाले अधिकारी बनकर बस यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर गिरोह का मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र आव्हाड ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच गोरेगांव पश्चिम स्थित ओशिवारा बस डिपो से चलने वाली बस नंबर 464 में एक महिला यात्री के पर्स से रेडमी मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को संदिग्धों का सुराग मिला, जिसके बाद उनके ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

हाथ में फाइल लेकर करते थे चोरी
पूछताछ में इस गैंग के काम करने का अनोखा और शातिर तरीका सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य मोबाइल चोरी करने से पहले हाथ में एक फाइल लेकर किसी हाई-प्रोफाइल अधिकारी की तरह बस स्टैंड पर खड़े रहते थे. जैसे ही कोई महिला या यात्री बस में चढ़ने लगता, फाइल पकड़ा हुआ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से मोबाइल निकाल लेता और तुरंत अपने पीछे खड़े दूसरे साथी को थमा देता था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद एक सामान्य नागरिक की तरह वहीं खड़ा रहता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है. श्रीकांत प्रविणचंद्र दामानी (55 वर्ष): निवासी मालाड पश्चिम, आलम नजीर खान (40 वर्ष): मूल निवासी उत्तर प्रदेश

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी श्रीकांत दामानी एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ मुंबई के डी.बी. मार्ग, बोरीवली, भोईवाड़ा, डिंडोशी, मेघवाड़ी, कांदिवली, पायधुनी और बांगुर नगर पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ बोरीवली रेलवे पुलिस में भी चोरी के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांगुर नगर पुलिस की क्राइम टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि मुंबई में उनके द्वारा की गई अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं का भी पता लगाया जा सके.

कल्याण : पुलिस बन ठगी करने वाले 8 आरोपियों का भंडाफोड़, 5 लाख रुपए और दो स्कॉर्पियो जब्त
कल्याण : महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस का रूप धारण कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कोलसेवाडी पुलिस ने 5 लाख रुपए की ठगी के इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गिरोह से 2 लाख 36 हजार रुपए नकद, अपराध में इस्तेमाल की गई दो स्कॉर्पियो गाड़ियां और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पुणे के वाघोली निवासी दीपक शिंदे को आरोपियों ने 5 लाख रुपए के बदले 7 लाख रुपए (10, 50 और 100 रुपये के नोटों में) देने का लालच दिया। इसके लिए उन्हें कल्याण पूर्व बुलाया गया।

शिकायतकर्ता 5 लाख रुपए लेकर विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां आरोपियों ने सुट्टे (नकली) पैसे देने का बहाना बनाया। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 3-4 लोग उतरे और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पूछताछ का नाटक किया। उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ आए पैसे बदलने वाले व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाया और दीपक शिंदे के हाथ से 5 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोलसेवाडी पुलिस ने क्राइम नंबर 103/2026 के तहत मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी स्कॉर्पियो (एमएच-04-जीडी-7823) से पुराने पुणे हाईवे की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर तलेगाव दाभाडे पुलिस को अलर्ट किया गया। सोमाटणे फाटा टोल नाके पर नाकाबंदी कर गाड़ी को घेर लिया गया और चार आरोपी गिरफ्तार हुए।

बाकी आरोपी आलांदी मार्ग से अहिल्यानगर (अहमदनगर) की ओर भाग रहे थे। राहुरी पुलिस थाने की मदद से वहां भी नाकाबंदी की गई और बाकी आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय नागोजीराव भोसले (56), गौसपाक गुलाम हुसैन शेख (36), सोमीनाथ तुळशीराम गायकवाड (50), अरविंद नागनाथ जॉजट (39), उमाशंकर हनुमान प्रसाद पांडे उर्फ पप्पू (51), शरद कुमार मोहन (46), नरेश फट्टू शर्मा (45) और लक्ष्मण उर्फ प्रदीप विश्वनाथ धनवे (38) शामिल हैं। यह सफल कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत गुरख और पुलिस निरीक्षक गणेश न्हायदे के मार्गदर्शन में कोलसेवाडी पुलिस टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि गिरोह पुलिस का झूठा परिचय देकर लोगों को डराता-धमकाता और ठगी करता था।