collapses - Rokthok Lekhani News

मुंबई में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत
मुंबई: वालकेश्वर में बाबुलनाथ रोड स्थित 'सूर्य प्रकाश बिल्डिंग' एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे को हटाया। घटना की छानबीन की जा रही है। मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात सूर्यप्रकाश बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई।

मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान संतोष रामचंद्र भारस्कर (51) के रूप में हुई है। घटनास्थल से इमारत का मलबा हटा दिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

विरार : विरार पूर्व में छत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा टला ₹ 18.7 8
विरार : विरार ईस्ट के सहकार नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक पुरानी रिहायशी इमारत का स्लैब गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है, फिर भी अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज़ से एहतियात के तौर पर इमारत से सात परिवारों को बाहर निकाल लिया है। यह घटना शाम करीब 5:15 बजे 'ओम अपार्टमेंट' नाम की चार मंज़िला इमारत में हुई।

सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक, छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी है और इसकी हालत भी काफी खस्ता है; इमारत की बनावट कमज़ोर होने की वजह से यह ढह गई।

आपातकालीन बचाव और लोगों को बाहर निकालना सूचना मिलते ही, वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVCMC) के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, 7 परिवारों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इमारत में किसी के भी दोबारा अंदर जाने से रोकने के लिए उसे सील कर दिया गया है। एक औपचारिक 'स्ट्रक्चरल ऑडिट' (इमारत की बनावट की जांच) का आदेश दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इमारत रहने लायक है या उसे गिराने की ज़रूरत है। इस घटना से आस-पास रहने वाले लोगों में इलाके की दूसरी पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर डर और चिंता फैल गई है।

विरार पूर्व में इमारत का स्लैब गिरा बाल-बाल बचे सात परिवार...
विरार : विरार पूर्व के सहकार नगर इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार मंजिला पुरानी इमारत के स्लैब का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसा शाम करीब 5:15 बजे 'ओम अपार्टमेंट' में हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत 7 परिवारों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला है।

हादसे के बाद दहशत का माहौल बताया जा रहा है कि 'ओम अपार्टमेंट' काफी साल पुरानी है और बेहद जर्जर अवस्था में थी। स्लैब गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना वसई-विरार महापालिका को दी। सूचना मिलते ही मनपा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चूंकि इमारत पहले से ही खाली कराई जा रही थी, इसलिए अधिकांश फ्लैट्स खाली थे। केवल 7 फ्लैटों में परिवार रह रहे थे, जिन्हें भारी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया।

नवी मुंबई : ट्यूशन क्लास के दौरान गिरी छत, एक छात्र की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती
नवी मुंबई :  कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. सेक्टर-2 में मौजूद विद्याभवन अपार्टमेंट में ट्यूशन क्लास के दौरान फ्लैट का स्लैब अचानक गिर गया. स्लैब गिरने से ट्यूशन पढ़ रहे 9 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए. बचाए गए बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि शिक्षिका शमली चौधरी की उम्र 53 साल है.

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, फ्लैट नंबर 02 में श्यामली चौधरी नाम की महिला बच्चों को घरेलू ट्यूशन पढ़ा रही थीं. उस समय वहां कुल 12 बच्चे मौजूद थे. शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच फ्लैट का स्लैब अचानक ढह गया और नीचे पढ़ रहे छात्र मलबे में दब गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के नाम : निशिका धनवड़े (13 वर्ष), आयशा खान (11 वर्ष), देवांश पुजारी (12 वर्ष), सिद्धांत गुप्ता (9 वर्ष), राजदीप वरखडे (11 वर्ष),  लायन्स क्लब हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती बच्चों के नाम : तन्वी सचिन श्रीवास्तव (10 वर्ष), रुद्र प्रवीण पाटील, प्रिन्स सोनी (14 वर्ष)
इसके अलावा 13 वर्ष की कुलसुम खान कोपरखैरणे के एसलोन अस्पताल में भर्ती है और पार्थ खैरनार (12 वर्ष) को साईज्योत हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती कराया गया है. वहीं, आराध्य धनवड़े सुरक्षित है और उसे परिजन घर ले गए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत और महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर परिवारों को ढांढस बंधाया.

इमारत खाली कराई गई
सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है. निवासियों के लिए अस्थायी व्यवस्था अण्णासाहेब पाटील सांस्कृतिक भवन में की गई है. महानगरपालिका आयुक्त ने संबंधित विभाग को इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन फिलहाल मामले की जांच कर रहा है.

असल वजह क्या?
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह तीन मंजिला इमारत है, जिसमें हर मंजिल पर चार फ्लैट हैं. इस इमारत को 1996 में निर्माण और रहने की अनुमति (CC और OC) मिल चुकी थी और इसे जर्जर घोषित नहीं किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी, वहीं नगर निगम भी अलग से जांच करेगा कि स्लैब गिरने की असली वजह क्या थी. यह भी देखा जाएगा कि इमारत में कोई निर्माण संबंधी बदलाव तो नहीं किया गया था.