Ghaziabad - Rokthok Lekhani News

गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये
गाजियाबाद : पहले नाहल फिर कौशांबी और हापुड़ से पकड़े संदिग्धों से पूछताछ में रोजाना नए चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रविवार को कौशांबी एरिया से अरेस्ट युवक नौशाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के गुर्गे सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोरा सिंह के इशारे पर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी को पूछताछ में पता चला कि नौशाद ने सरदार के इशारे पर अपने दोस्त से मुंबई में कई बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं की रेकी कराई थी। इनके वीडियो और फोटो के साथ-साथ उनकी लोकेशन भी सरदार को भेजी गई थी। इसके अलावा झारखंड में प्रसिद्ध मंदिर समेत कुछ और संवेदनशील जगहों की रेकी कराई थी।

लोनी बॉर्डर में भी कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेने की खबर
सरदार ने नौशाद को कई और टारगेट दिए थे, लेकिन पैसा न मिलने पर उसने काम करने से मना किया। इसी बीच आरोपी ने दिल्ली कैंट की भी रेकी की थी। यहां के भी वीडियो और फोटो सरदार को भेजे गए थे। उधर, सूत्र बताते हैं कि लोनी बॉर्डर क्षेत्र में भी दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रविवार देर रात को बॉर्डर क्षेत्र में छापा मारकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनके पास से कुछ हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

कई राज्‍यों में संवेदनशील एरिया की रेकी की
बता दें कि 14 मार्च को पुलिस ने कई राज्यों में रेकी करने और कुछ संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लिए गए सुहैल, ईरम उर्फ महक समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। सोमवार को पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है। जिसमे एक युवक को पुलिस ने वांछित दिखाया हुआ है। उसने कर्नाटक और राजस्थान में रेकी की थी। दूसरा आरोपी जेसीबी चालक है। उसने दिल्ली के चांदनी चौक की रेकी की थी। वहीं तीसरे आरोपी का भी नाम सामने आया है।

पंजाब और हरियाणा के खातों से आरोपियों को दिए 45 लाख
सूत्रों से पता चला है कि पंजाब और हरियाणा में सरदार दो खातों को ऑपरेट करा रहा था। एक साल के अंतराल में पंजाब के एक खाते से 30 लाख रुपये, जबकि दूसरे खाते मे 15 लाख रुपये आए हैं। सरदार के इशारे पर पैसे पहले ट्रक चालक दुर्गेश के खाते में भेजे जाते थे, फिर सरदार उन्हें अलग-अलग संदिग्धों को पैसा पहुंचाने का ऑर्डर देता था। दुर्गेश ने एक साल के अंतराल में करीब पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया है। आरोपी सरदार एक कोरियर कपनी का ट्रक चलाता था। सूत्रों का कहना है कि तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है।

गाजियाबाद : आतंकी मॉड्यूल का सामने आया मुंबई कनेक्शन, आईएसआई एजेंट महिला ने बनाया स्लीपर सेल नेटवर्क
गाजियाबाद : छह जासूसों के पकड़े जाने के बाद उनका कनेक्शन खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियों को अब आतंकी माड्यूल का मुंबई कनेक्शन मिला है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाली एक महिला ने आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर देश इंटरनेट मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल का पूरा नेटवर्क खड़ा किया। महिला के संपर्क में सबसे पहले मुख्य आरोपित सुहेल आया था। इसके बाद महिला ने पूरा नेटवर्क खड़ा किया। वहीं इस मामले में 14 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लिए गए छह आरोपितों से रा सहित अन्य खुफिया एजेंसी ने पूछताछ की है। आरोपितों से कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व में महिला मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करती थी। उसे मुखबिरी के दांव पेच बखूबी आते हैं। बदले में उसे पैसा मिलता था। महिला की मुखबिरी से वहां की पुलिस ने कई बड़े गैंगों पर कार्रवाई की थी। महिला को कई गैंग के काम करने के बारे में अहम जानकारी थी। इस दौरान महिला आईएसआई के संपर्क में आ गई।

महिला को अधिक पैसे कमाने के लालच मुंबई पुलिस की मुखबिरी बंद कर दी। इसके बाद महिला ने आइएसआइ के लिए जासूसी शुरू कर दी। वह आइएसआइ के निर्देश पर काम करने लगी। इंटरनेट मीडिया पर युवाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। लोगों को बरगालकर नेटवर्क से जोड़ने लगी।

यह वीडियो भी देखें
उसी के इशारे पर 150 लोग वाट्सएप ग्रुप पर जोड़े गए थे। यह महिला एक शहर में नहीं ठहरती है। युवाओं को जोड़ने के लिए उसने विभिन्न शहरों में मीटिंग की। युवाओं को बरगलाया और उन्हें मोटा पैसा कमाने का लालच दिया।

रॉ, आईबी और एटीएस कर रही पूछताछ
पकड़े गए सभी आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को रा, आइबी और एटीएस ने पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियों अब यह पता लगाने में जुटीं हैं कि कैमरे की फुटेज को कहां-कहां देखा गया था। आइपी एड्रेस निकाला गया है। वहीं कैमरे बनाने वाली कंपनी से भी संपर्क किया गया है। जिससे कैमरे की विशेषता के बारे में गहनता से पता किया जा सके।

हिरासत में लिए गए 14 संदिग्धों में दो कोरियर वाले शामिल
पुलिस ने जिन 14 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं उनमें दो कोरियर वाले भी शामिल हैं। कोरियर वालों से भी खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की है। माना जा रहा है कि आरोपित कोरियर वालों से संदिग्ध सामान मंगवाया था। इन कोरियर वालों को कितना पैसा दिया गया था, इसकी जांच की जा रही है। पूर्व में ये कोरियर वालों ने क्या-क्या सामान उपलब्ध कराया था। वहीं एटीएस के उच्चाधिकारी भी बुधवार शाम को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने भी आराेपितों से पूछताछ की।

विदेश से डायरेक्ट नहीं आता था पैसा
पाकिस्तानों हैंडलरों ने भारत में म्यूल बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों से आरोपितों के पास रकम आती थी। म्यूल खातों का प्रयोग चोरी, फ्राड या साइबर अपराध से मिले पैसे को इधर-उधर किया जाता है। खाता धारक को अक्सर इसकी पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे खातों का उपयोग मनी लान्ड्रिंग में होता है। आरोपितों के पास जासूसी करने के बदले में सीधा विदेश से पैसा नहीं आता था। यह पैसा म्यूल खातों से ट्रांसफर होता था।

गाजियाबाद में 1100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने 'बिना नाम वाली शिकायत' पहुंचा दी लखनऊ, एसीपी के खिलाफ बैठ गई जांच
गाजियाबाद : गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक एसीपी पर अवैध रूप से पैसे मांगने और भ्रष्टाचार  के गंभीर आरोप लगे हैं. यह शिकायत गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा लखनऊ हेडक्वार्टर और पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक भेजी गई है. खास बात यह है कि शिकायत पत्र में किसी ने अपना नाम नहीं लिखा है. मामला इतना संवेदनशील है कि गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर यातायात आलोक प्रियदर्शी ने औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. आखिर पूरा मामला क्‍या है, चलिए जानते हैं…

जानकारी के अनुसार, यह शिकायत ट्रैफिक पुलिस के कई कर्मचारियों द्वारा की गई है. आरोप लगाया गया है कि गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसीपी रैंक के अधिकारी रपट लिखने के नाम पर कुछ पुलिसकर्मियों से पैसे मांगते थे. बताया गया कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं मिलता तो उसकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी जाती थी. इसके बाद उस पर विभागीय कार्रवाई, लाइन हाजिरी या निलंबन का खतरा बन जाता था. आरोप यह भी है कि रपट लिखने या उसे हटवाने के नाम पर संबंधित कर्मचारियों से 5-5 हजार रुपये की डिमांड की जाती थी. यह पैसा कथित तौर पर ऑफिस में ही लिया जाता था. शिकायत में कहा गया है कि यह पूरी प्रक्रिया एक तरह से डर और दबाव बनाकर की जाती थी ताकि कोई पुलिसकर्मी खुलकर विरोध न करे.

1100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाजियाबाद में तैनात
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में इस समय करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात हैं. इनमें 1 डीसीपी, 1 एडिशनल डीसीपी, 3 एसीपी, 12 इंस्पेक्टर, 120 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और लगभग 800 सिपाही व हेड कांस्टेबल शामिल हैं. दिल्ली से सटा जिला होने की वजह से गाजियाबाद को हमेशा से प्राइम पोस्टिंग वाला जिला माना जाता है. यही कारण है कि यहां तैनाती को लेकर खासी चर्चा रहती है.

यह शिकायत जब लखनऊ और पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. अब इस पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर/ट्रैफिक) आलोक प्रियदर्शी की निगरानी में की जा रही है. उन्होंने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल ट्रैफिक विभाग में तैनात सभी संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आलोक प्रियदर्शी ने कहा मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है. जिन कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं उनसे पूरी जानकारी जुटाई जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

वहीं, पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है जब ट्रैफिक विभाग में भ्रष्टाचार की बात उठी हो. इससे पहले भी कई बार ड्यूटी चेकिंग और प्वाइंट डिप्लॉयमेंट को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार मामला एसीपी स्तर तक पहुंचने के कारण बेहद गंभीर माना जा रहा है.

गाजियाबाद पुलिस को चकमा दिया, फिर मुंबई पुलिस ने किया चेज...ऐसे अरेस्ट हुआ धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड शहनवाज
ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में नाबालिग लड़कों को बहला-फुसला कर religion conversion कराने के मामले में शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो (23) को मुंब्रा पुलिस (मुंबई) ने रविवार को अलीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ Ghaziabad के कविनगर थाने में एक किशोर के पिता ने 30 मई को केस दर्ज कराया था। देर रात तक बद्दो से मुंबई पुलिस पूछताछ करती रही। ठाणे कोर्ट में उसे आज पेश किया जाएगा। गाजियाबाद पुलिस बद्दो को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के प्रयास में जुटी है। कुछ दिन पहले Ghaziabad पुलिस की एक टीम बद्दो की तलाश में मुंब्रा पहुंची थी। जब तक पुलिस टीम उसके पास पहुंची, वह फरार हो गया था। बाद में बद्दो की तलाश में पुलिस टीम ने सोलापुर में भी छापेमारी की थी। इस दौरान बद्दो की मां से 2 बार पूछताछ भी हुई। बद्दो के मुंबई स्थित वर्ली में होने की खबर मुंब्रा पुलिस को लगी थी। शनिवार को API कुम्भार के नेतृत्व में एक टीम वर्ली गई। वहां से पता चला कि वह अलीबाग की तरफ निकल गया है।

देर रात मुंब्रा पुलिस अलीबाग पहुंची। पुलिस ने वहां के लॉज और कॉटेज की तलाशी शुरू की। रविवार सुबह 11 बजे खान को उसके भाई के साथ पुलिस ने दबोच लिया। बताया गया है कि पुलिस ने भाई को छोड़ दिया है। खान मुंब्रा के देवरी पाडा स्थित शाजिया बिल्डिंग की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था।

DCP गणेश गावडे के मार्गदर्शन में मुंब्रा के सीनियर पीआई निवृत्त कोल्हटकर के नेतृत्व में मुंब्रा पुलिस की टीम गाजियाबाद पुलिस के साथ फरार शाहनवाज की खोजबीन में लगी थी। Thane Police की एक टीम इस बीच गाजियाबाद भी गई थी। अप्रैल में बिहार से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ठाणे के मुंब्रा ला उनका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराए जाने का खुलासा हुआ था। Bihar Police ने ठाणे पुलिस की मदद से रैकेट का पर्दाफाश किया था। बिहार पुलिस ने रैकेट की मुखिया नाज गोलंदाज और उसके पति मोहम्मद अहमद खान उर्फ अहमद को गिरफ्तार किया था। अहमद अपनी बीवी के साथ मुंब्रा के शिबली नगर में रहता था..

Gaming App की आड़ में धर्मांतरण

Ghaziabad के कविनगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 30 मई को कविनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने गाजियाबाद से अब्दुल रहमान उर्फ़ नन्नी अंसारी को गिरफ्तार किया। अंसारी से पूछताछ में शाहनवाज का नाम सामने आया था। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस की टीम ठाणे आई थी। मुंब्रा पुलिस को दिए बयान में खान ने स्वीकार किया है कि वह पीड़ित के साथ 2021 की शुरुआत में संपर्क में आया था और दिसंबर 2021 में उसने धर्मांतरण को लेकर लंबी बातचीत शुरू की थी। आरोप है कि शाहनवाज और उसका साथी अंसारी Fake Id बना FORNITE ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए बच्चों के संपर्क में आता था और उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते थे। गेम में हारने वाले से कलमा पढ़ाते थे। नाबालिगों को बताया जाता था कि कलमा पढ़ने से वे जीत जाएंगे। नाबालिगों का ब्रेन वॉश करने के लिए प्रतिबंधित Islamic Speaker के विडियो दिखाते थे।