Mayawati - Rokthok Lekhani News

उत्तर प्रदेश : मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
उत्तर प्रदेश : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने परिवार और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दे पर एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है. मायावती ने कहा है कि राजनीति में सफल होने और समाज के लिए काम करने के लिए पार्टी के लोगों को अपने भाई-बहनों और नजदीकी रिश्ते-नातों के मोह से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और बसपा संस्थापक कांशीराम के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर यह फैसला किया है.

मायावती ने कहा कि बीएसपी के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम ने राजनीति में आने के बाद अपने सभी नजदीकी रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में काम करने की इजाजत दी. मायावती के मुताबिक, कांशीराम ने पूरी जिंदगी अपना परिवार नहीं बनाया और अपना जीवन बहुजन समाज के हित और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया.

बसपा चीफ ने कहा कि कांशीराम से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपनी पूरी जिंदगी बहुजन समाज के लिए समर्पित करने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि हालांकि वह एक महिला हैं, इसलिए मजबूरी में उन्हें अपने किसी न किसी भाई-बहन को हमेशा अपने साथ रखना पड़ा. इसी क्रम में उनके छोटे भाई आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से उनकी सेवा में कार्यरत हैं.

इस फैसले में अब कोई फेरबदल नहीं- मायावती
मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के विशेष आग्रह पर उनके परिवार के बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे करना पड़ा. हालांकि, मायावती के मुताबिक शादी के बाद आकाश आनंद का कदम-कदम पर ऐसा रवैया और गतिविधियां रही हैं, जिसके कारण कुछ दिन पहले उन्हें दोबारा पार्टी से अलग करना पड़ा. यूपी की पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अब अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में पूरी तरह फंस चुके हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेना पार्टी के साथ बड़ा विश्वासघात होगा और वह ऐसा कोई पार्टी विरोधी गलत काम नहीं कर सकतीं.

उन्होंने ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके सामने यह दुविधा थी कि आनंद कुमार के परिवार में से किसे पार्टी में आगे किया जाए और किसे नहीं. उन्होंने कहा कि हर पहलू पर गंभीरता से विचार करने के बाद उन्होंने फैसला किया है कि परिवार में से ऐसे सदस्य को आगे किया जाए जो आकाश आनंद के नक्शेकदम पर बिल्कुल न चले.
मायावती ने कहा कि आगे चलकर आनंद कुमार की बेटी की मदद लेने का सवाल भी उठ सकता है, लेकिन शादी के बाद यदि उनका मामला भी आकाश आनंद की तरह निकल गया तो यह पार्टी हित में सही नहीं होगा. इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका को पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और इस फैसले में अब कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा.

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा लग रहा है कि ईशान आनंद आकाश आनंद की तरह किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ेंगे. हालांकि, मायावती ने यह भी कहा कि भविष्य के बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता.

मायावती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईशान आनंद ने भी पार्टी विरोधी कोई गंभीर कृत्य किया तो उन्हें भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को पार्टी में छोटी या बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. मायावती ने कहा कि यदि ईशान आनंद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो इसके बाद आनंद कुमार के परिवार के किसी अन्य सदस्य को आगे नहीं किया जाएगा. इसके बजाय पार्टी में काम कर रहे दलित वर्ग के किसी मिशनरी और वफादार कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी.

मायावती ने कहा कि देश और जनहित से जुड़े जरूरी मुद्दों के साथ इस खास मुद्दे को लेकर भी 23 सितंबर को बसपा की बेहद जरूरी ऑल इंडिया बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि इस बैठक के जरिए पार्टी के लोग आगे पार्टी के कार्यों में पूरी ताकत और निष्ठा के साथ जुटें, इस पर भी चर्चा होगी. 23 सितंबर की बैठक बसपा की एक महीने के भीतर दूसरी राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी. इससे पहले 3 सितंबर को हुई बैठक में आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया गया था और 10 सितंबर को उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया था.

मायावती ने अपने फैसले को समझाने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के एक पत्र का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कांशीराम से प्रेरणा लेने के साथ-साथ बाबा साहेब के लिखे एक पत्र से भी प्रभावित होकर परिवार को लेकर यह फैसला लिया है. मायावती के मुताबिक, डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 23 फरवरी 1956 को 26 अलीपुर रोड, सिविल लाइंस, नई दिल्ली से मुंबई में अपने बेटे यशवंत बी. आंबेडकर को पत्र लिखा था.

मायावती ने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब को उपशम की ओर से कई पत्र मिले थे, जिनमें कहा गया था कि यशवंत उन्हें बौद्ध भूषण प्रिंटिंग प्रेस में अकाउंटेंट और कैशियर के रूप में अपनी ड्यूटी नहीं करने दे रहे हैं. मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने बेटे को आगाह किया था कि प्रेस पब्लिक प्रॉपर्टी है, न कि उनकी और न ही बाबा साहेब की निजी संपत्ति. मायावती के अनुसार, बाबा साहेब ने अपने बेटे से कहा था कि किसी पब्लिक अकाउंट में किसी भी तरह की अनियमितता की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने अपने बेटे के आचरण को उचित नहीं बताया और चेतावनी दी कि यदि अंतिम निर्देश की अनदेखी की गई तो उन्हें प्रेस से निकाल दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाएगा.

10 बिंदुओं वाले एक्स पोस्ट के आखिर में मायावती ने कहा कि समस्त बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है. उन्होंने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिए बहुजन समाज को शोषित से शासक वर्ग बनाकर उसका हित और कल्याण सुनिश्चित करना ही उनका मिशनरी लक्ष्य और प्रतिज्ञा है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस लक्ष्य के लिए वह अपने भाई-बहनों और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी किसी भी हद तक जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने इसका उदाहरण पेश किया था और यही उनका भी संकल्प है.

आकाश आनंद की बसपा के सभी पदों से हुई छुट्टी... जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा - मायावती
नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है।

बसपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इतना ही नहीं, मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम की जिम्मेदारी बढ़ाई और अब वह भी अब नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे। बता दें कि मायावती ने पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया था।

मायावती ने कहा है कि अशोक सिद्धार्थ ने आकाश आनंद का राजनीतिक करियर बर्बाद किया।अशोक सिद्धार्थ को निकालना पड़ा। आकाश आनंद पर उनकी पत्नी का प्रभाव था, जो पार्टी हित में नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने आकाश का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से ही बसपा में गुटबाजी की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को हटाया था और आकाश के उत्तराधिकार को लेकर भी प्रश्न खड़े किए थे। तब से ही आकाश को उत्तराधिकारी पद से हटाने की कयास लग रहे थे।

रविवार को राज्य मुख्यालय पर देश भर के पदाधिकारियों संग बैठक में मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने उप्र सहित पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया था, इसलिए उनको बाहर निकाला गया। आकाश की शादी अशोक सिद्धार्थ की बेटी से हुई है।

आकाश पर उनकी पत्नी का प्रभाव था, जो पार्टी के लिए सकारात्मक नहीं है। ऐसे में कांशीराम जी के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी के हित में उनको पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। यह दूसरी बार है, जब आकाश से उत्तराधिकार वापस लिया गया है। मायावती ने 10 दिसंबर 2023 को आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया था।

इसके बाद सात मई 2024 को उनको अपरिपक्व बताते हुए इस पद से हटा दिया गया था। इसके बाद 23 जून 2024 को मायावती ने उनको फिर से उत्तराधिकारी और राष्ट्रीय समन्वयक बनाया था। मायावती ने कहा कि अब बदले हुए हालात में दो राष्ट्रीय समन्वयक बना दिए गए हैं। इनमें आनंद कुमार दिल्ली में रहकर पार्टी का कार्य देखने के साथ पूरे देश के पदाधिकारियों से संपर्क बनाकर रखेंगे, जबकि रामजी गौतम हर राज्य में जाकर पार्टी की प्रगति देखेंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला लिया है कि मेरी आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। मेरे लिए पार्टी व मूवमेंट पहले है, भाई-बहन व उनके बच्चे आदि बाद में। इसलिए अब कोई मेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा। मैं जब तक जिंदा रहूूंगी, पार्टी को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करती रहूंगी। बसपा प्रमुख ने बैठक में 15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती पूर्व की तरह पूरे उत्साह से मनाने के निर्देश दिए।

बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका !, BSP सांसद ने थामा भाजपा का दामन, कई और नेता भी हुए शामिल...
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बसपा सासंद संगीता आजाद के साथ ही पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) भाजपा में शामिल हो गईं।

आपको बता दें कि संगीता के ससुर गांधी आजाद यहां का माना-जाना नाम ही नहीं, बल्कि वह बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। वह राज्यसभा सदस्य रहने के अलावा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। पूर्वांचल की राजनीति में उनके परिवार को वंचितों का बड़ा नेता माना जाता है।

मायावती का नीतीश का पर तंज, बोलीं- विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ’दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए’ की कहावत
बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा क‍ि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अशिक्षा, जातीय द्वेष, धार्मिक उन्माद/हिंसा आदि से ग्रस्त देश में बहुजन के त्रस्त हालात से स्पष्ट है कि परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता कांग्रेस, बीजेपी जैसी पार्टियों के पास नहीं है...Mayawati taunts Nitish Kumar on opposition leaders meeting..

लोकसभा आम चुनाव के पूर्व विपक्षी पार्टियां जिन मुद्दों को मिलकर उठा रही हैं और ऐसे में नीतीश कुमार द्वारा कल 23 जून की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ’दिल मिले न मिले हांथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है...Mayawati taunts Nitish Kumar on opposition leaders meeting..

वैसे अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर इस प्रकार के प्रयास से पहले अगर ये पार्टियां, जनता में उनके प्रति आम विश्वास जगाने की नजर से अपने गिरेबान में झांककर अपनी नीयत को थोड़ा पाक-साफ कर लेतीं तो बेहतर होता। ’मुंह में राम बगल में छुरी’ आख‍िर कब तक चलेगा...Mayawati taunts Nitish Kumar on opposition leaders meeting..

यूपी में लोकसभा की 80 सीट चुनावी सफलता की कुंजी कहलाती है, किन्तु विपक्षी पार्टियों के रवैये से ऐसा नहीं लगता है कि वे यहां अपने उद्देश्य के प्रति गंभीर व सही मायने में चिन्तित हैं। बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी क्या वाकई जरूरी बदलाव ला पाएगी?....Mayawati taunts Nitish Kumar on opposition leaders meeting..